

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र पिछले दिनों एक महिला आग में बुरी तरह झुलस गई थी। उपचार के लिए उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की, तो पता चला कि महिला को विवाद के चलते उसके पति ने ही घासलेट डालकर जिंदा जला दिया था। पुलिस ने जांच उपरांत शनिवार को सुबह आरोपी पति के खिलाफ हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के पंचशील नगर मूसाखेड़ी में रहने वाली 20 वर्षीय सपना पति रवि चौहान गत एक अक्टूबर को आग में बुरी तरह झुलस गई थी। गंभीर अवस्था में उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
शुरूआत में कहा जा रहा था कि दहेज प्रताडऩा से त्रस्त होकर सपना ने आत्मदाह किया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि सपना से घटना वाली रात को पति ने रुपयों की मांग की थी। सपना ने रुपए देने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान रवि ने सपना पर घासलेट डालकर आग लगा दी और भाग निकला।
आसपास के लोगों ने सपना को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उसकी मौत के बाद जांच उपरांत पुलिस ने रवि के खिलाफ हत्या की धारा और 302 और दहेज हत्या की धारा 304 में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।
https://www.sabguru.com/girl-abducted-and-gangraped-in-hardoi/
https://www.sabguru.com/four-held-for-killing-newborn-boy-in-maharashtras-thane/