पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

2

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम रविवार को स्थिर बने रहे।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए और डीजल की 87.67 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रही। पेट्रोल-डीजल के दाम में 30 अक्टूबर 2024 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इंडियन ऑयल के प्रीमियम पेट्रोल एक्सपी95 का मूल्य 20 मार्च को दो रुपए बढ़ाया गया था। दिल्ली में इसकी कीमत अब 101.89 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इंडियन ऑयल के प्रीमियम डीजल एक्सजी का मूल्य 91.49 रुपए प्रति डॉलर पर स्थिर है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये, चेन्नई में 100.84 रुपए और कोलकाता में 105.45 रुपए प्रति लीटर है। डीजल मुंबई में 90.03 रुपए, चेन्नई में 92.39 रुपए और कोलकाता में 92.02 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने के अलावा रुपए में लगातार जारी गिरावट से भी तेल विपणन कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव है। हालांकि फिलहाल वे ग्राहकों पर ज्यादा भार नहीं देना चाह रही हैं।