कोटा। राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार रात एक बहुमंजिला इमारत गिरने से उसके मलबे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए।
घटना के बाद घायलों से मिलने एमबीएस अस्पताल पहुंचे शिक्षा मंत्री मदनलाल दिलावर ने मीडिया को बताया कि हादसे में दस लोग घायल हुए जिनमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। घायलों में राहत एवं बचाव कार्य में लगा एक व्यक्ति भी शामिल है।
इससे पहले दिलावर घटनास्थल पर भी पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यो का निरीक्षण किया। इससे पहले पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और मलबे दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। मौके लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई बाद में लोगों को समझाकर घर भेजा गया।



