मुंबई। पुलिस ने पड़ोसी जिले पालघर के नालासोपारा पश्चिम स्थित एक स्पा सेंटर से चल रहे देह व्यापार का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में छह महिलाओं को मुक्त भी कराया गया है।
आरोपियों की नाम महेश चह्वाण (22) और कमलेश पाठक हैं। पुलिस ने ‘रीगल स्पा सेंटर’ के संचालक भीमसेन नायक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जो फिलहाल फरार है।
पुलिस के अनुसार नालासोपारा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। जानकारी के आधार पर पुलिस ने स्पा परिसर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने पाया कि इस केंद्र का इस्तेमाल सेक्स रैकेट चलाने के लिए किया जा रहा था।
छापेमारी के दौरान परिसर से छह महिलाओं को बचाया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि उन्हें पैसों का लालच देकर देह व्यापार में धकेला गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रैकेट में शामिल अन्य लोगों और इसके नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, फरार आरोपी भीमसेन नायक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।



