पाली में भाजपा के जिला महामंत्री रह चुके राकेश भाटी कांग्रेस में शामिल

0

जयपुर/पाली। राजस्थान में पाली नगर निगम की निवर्तमान महापौर रेखा के पति एवं भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित राकेश भाटी ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया।

पांच बार पार्षद एवं भाजपा के जिला महामंत्री रह चुके भाटी ने जयपुर में कांग्रेस की सदस्यता ली जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने उन्हें कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया।

इस अवसर पर पाली से कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित एवं अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे।