भरतपुर में IOCL की पाइपलाइन के पास आग लगने से अफरा तफरी मची

0

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर में इंडियन आयल कारपोरेशन की पाइप लाइन से सटे झारौटी गांव के बाणगंगा नदी बहाव क्षेत्र में सूखी झाड़ियों में शनिवार को लगी आग से अफरातफरी मच गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलने के बाद कॉर्पोरेशन के अधिकारियों एवं खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकल को सूचित किया।

पुलिस ने बताया कि दमकल की मदद से करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने बताया कि समय रहते आग की जानकारी मिलने एवं उस पर नियंत्रण कर लेने से जान माल और पाइप लाइन को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

लापता युवक का शव नहर में मिला

भरतपुर की सुजान गंगा नहर में शनिवार को शव बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान गोपालगढ़ निवासी अतुल के रूप में हुई है, जो शुक्रवार को अपने घर से अलीगढ़ में किसी की मौत हो जाने पर गमी में शामिल होने की बात कहकर निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। इसके बाद उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लोगों ने जब एक शव सुजान गंगा नहर में देखा तो पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस की सूचना पर अतुल के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त की।