अलवर में 15 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों अरेस्ट

0

अलवर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अलवर इकाई ने मंगलवार को एक पटवारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के सूत्रों ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो की अलवर इकाई में शिकायत की कि उसने खुद के और अपनी भाभी के नाम से कोटपुतली जिले की बानसूर तहसील के खोहरी गांव में साढ़े पांच बीघा जमीन खरीदी थी। इसकी रजिस्ट्री भी 22 जनवरी को तहसीलदार बानसूर के कार्यालय में करवाई थी।

इस खरीदी गई भूमि के इन्तकाल खोलने के लिए एवं रहन का राजस्व रिकॉर्ड में अंकन हटाने के लिए हल्का पटवारी अतुल यादव उससे 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

सूत्रों ने बताया कि इस पर सत्यापन के बाद ब्यूरो के दल ने जाल बिछाकर पटवारी अतुल यादव को परिवादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।