धौलपुर में पचास हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी अरेस्ट

0

धौलपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने धौलपुर में बुधवार को एक पटवारी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो की धौलपुर चौकी में शिकायत कि उसके पिता ने छह जनवरी को खाता संख्या
141 के खसरा नम्बर 244, 249, 476 में से रजिस्ट्री अपने नाम करायी थी। उक्त रजिस्ट्री के आधार पर नामान्तरण दर्ज करने की एवज में पटवार हल्का बसई सामन्ता का पटवारी वीरेन्द्र कुमार शर्मा 50 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद ब्यूरो की धौलपुर चौकी में पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानचंद के नेतृत्व में गठित ब्यूरो के दल ने सत्यापन के बाद जाल बिछाकर पटवारी वीरेंद्र कुमार शर्मा को परिवादी से 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।