प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम में बच्चों के संग खेली फुटबॉल

0

गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम के अपने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार सुबह यहां एक मैदान में बच्चों के साथ कुछ समय फुटबॉल खेली। मोदी ने मैदान पर अपने हाथ में फुटबॉल लेकर बच्चों के साथ अपनी तस्वीर साझा कीं। फुटबॉल की पोशक पहने बच्चों की टोली में किशोर वय बालक और बालिकाएं शामिल थे।

प्रधानमंत्री एक चित्र में गोल पोस्ट के सामने से गोल कर रहे हैं और गोल्ड कीपर उसे पकड़ने में सफल हो गया है। अन्य युवा खिलाड़ी ताली बजाकर प्रधानमंत्री के प्रदर्शन का स्वागत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इन तस्वीरों के साथ लिखा कि साफ दिखता है, इन किशोर खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलना ऊर्जा भरने वाला रहा।

मोदी सिक्किम राज्य के 50 वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सोमवार शाम यहां पहुंचे थे और एक रोड शो में भाग लिया था। मोदी ने कल शाम को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित और अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले राज्य के कुछ लोगों से मुलाकात की। उन्होंने उनके साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।