अजमेर में महाराज अग्रसेन की शोभायात्रा पर फूलों की बारिश

धर्मेंद्र राठौड़, विजय जैन, महेन्द्र रलावता ने की शिरकत
अजमेर। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति की ओर से रविवार को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेन्द्र रलावता ने भी शोभायात्रा में उपस्थिति दर्ज कराई।

शोभायात्रा में चेयरमैन राठौड़ ने अग्रसेन महाराज के दर्शन प्रदेश व देश में खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर समिति के अशोक पंसारी, शैलेंद्र अग्रवाल, शंकर लाल बंसल, डॉक्टर विष्णु चौधरी, शिव शंकर फतेहपुरिया, गोपाल गोयल लोकेश अग्रवाल, सुनिल गोयल, हनुमान दयाल बंसल आदि अग्रवाल बंधुओं ने उनका मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉक्टर श्रीगोपाल बाहेती, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद, पार्षद नौरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, नुकुल खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, छोटू सिंह रावत, चितलेश बंसल, राजा जैन, हेमन्त जसोरिया, निमेश चौहान, तौफीक खान, गिरीश आसनानी, विकास खारोल, रमेश आलुदिया, आरिफ खान, हरकेश जगरवाल, विकास बंजारा, राजेश ओझा आदि कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्री अंबे माता माता के किए दर्शन

आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने बजरंगगढ़ चौराहा स्थित जय अंबे माता के दर्शन किए और अम्बे माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी नाथू लाल ने तिलक लगाकर माता की पूजा कराई। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश टंडन व सचिव संदीप गौड़ ने चेयरमैन राठौड़ का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉक्टर श्री गोपाल बाहेती सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विजय जैन ने किया अग्रसेन शोभा यात्रा का स्वागत

सूर्यवंशी महाराज अग्रसेन की 5149वीं जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में नया बाजार चौपड़ पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अग्रवाल समाज के गणमान्य व्यक्तियों का माला और दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह रलावता, निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल, अशोक बिंदल, राजेंद्र नरचल, श्याम प्रजापति, पार्षद रश्मि हिंगोरानी, गजेंद्र सिंह रलावता, नितिन जैन, प्रवक्ता अंकुर त्यागी, कैलाश कोमल, कमल गंगवाल, राजकुमार गर्ग, अश्वनी गुप्ता, मोनिका डीडवानिया, स्नेहलता अग्रवाल आदि ने जुलूस का भव्य स्वागत किय साथ ही महाराजा अग्रसेन के बताएं समाजवाद के सिद्धांत पर चलने का संकल्प लिया।