जालंधर में आप नेता लकी ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या

0

जालंधर। पंजाब में जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार सुबह एक गुरुद्वारे के बाहर आम आदमी पार्टी के एक पदाधिकारी लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 7.55 बजे हुई, जब वह गुरुद्वारे से बाहर निकले थे।ओबेरॉय अपनी थार गाड़ी में बैठे थे, तभी दो शूटर स्कूटर पर आए और ओबेरॉय पर करीब से गोलियां चलाईं। उन्हें गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एडीसीपी जयंत परी ने बताया कि पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के जो हाईटेक सीसीटीवी लगे हैं, उनकी फुटेज भी निकले जा रहे हैं ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।