पुष्कर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी बनवारी लाल मीणा एपीओ

147

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती नगरपालिका पुष्कर के अधिशाषी अधिकारी बनवारी लाल मीणा को सरकार ने तत्काल प्रभाव से अवेटिंग पोस्टिंग आर्डर (ए.पी.ओ) कर दिया है।

राज्य स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव सुरेश कुमार ओला ने आज उक्त आशय के आदेश जारी किए। आदेश में पुष्कर नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी तृतीय मीणा को जयपुर निदेशालय में उपस्थिति के लिए निर्देशित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पुष्कर नगरपालिका की ओर से मीणा ने बीते कल पवित्र पुष्कर सरोवर से चार
भवनों का अतिक्रमण हटाया था। माना जा रहा है कि राजनीतिक दबाव में उन्हें पुष्कर से हटा दिया गया।