अजमेर : धोलभाटा प्रशिक्षण केंद्र पर रेबीज दिवस दिवस

अजमेर। जेएलएन मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध राजकीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र धोलभाटा में डॉक्टर रेनू बेदी के नेतृत्व में शुक्रवार को रेबीज दिवस मनाया गया।

डॉक्टर कुनाल से रेबीज दिवस पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि रेबीज एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है। ये आमतौर पर कुछ जानवरों के काटने से इंसानों में फैलती है, जिसमें कुत्ता, बिल्ली, बंदर आदि प्रमुख हैं।

एक बार रेबीज का संक्रमण दिमाग तक पहुंच जाए, तो फिर इंसान को बचा पाना मुश्किल होता है। रेबीज से बचाव का सिर्फ एक तरीका है कि जानवर के काटने के बाद जल्द से जल्द व्यक्ति को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगा दी जाए। रेबीज के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत होती है।

इसी तरह सैटेलाइट चिकित्सालय, बाल सदन विद्यालय में भी रेबीज दिवस मनाया गया। आजजन को समझाया गया कोई भी जानवर पंजा मारे अथवा काटट ले तो वैक्सीन लगवाना अत्यावश्यक है। इस मौके पर डॉक्टर रुचिता बंसेरिया, डॉक्टर प्रभा सक्सेना, डॉक्टर मोनिका, डॉक्टर कुनाल, भवजीत सैनी, धर्मेंद्र वर्मा, पिंकी, राजदुलारी, कंचन, मीना शर्मा, रेखा आदि मौजूद रहे।