मनियां स्टेशन के पास मालगाड़ी के पटरी से उतरने से यातायात प्रभावित

0

धौलपुर। राजस्थान में धौलपुर एवं मनियां स्टेशन के बीच शनिवार को एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने से डाऊन लाइन पर रेल यातायात प्रभावित हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डाउन लाइन पर चलने वाली मालवाहक ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोका गया है जबकि यात्री गाड़ियों के लिए दोनों ओर से संचालन पूरी तरह से सुचारू हैं।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पटरी की मरम्मत की जा रही है तथा उतरे डिब्बों को हटाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी गई है।