अनुशासन, प्रतिबद्धता और समर्पण से होगा विकास : वासुदेव देवनानी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि अनुशासन, प्रतिबद्धता और समर्पण से ही बच्चों का विकास हो सकेगा और इन गुणों में ही संस्कार और राष्ट्र् सेवा का भाव समाहित है।

देवनानी बुधवार को यहां माहेश्वरी विद्यालय के वार्षिक उत्स‍व को सम्बोधित कर रहे थे। उन्हों ने कहा है कि आज नौकरी देने वाले युवा तैयार करने की आवश्यकता है। उन्होंने विभिन्न प्रतिर्स्पधाओं में विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किये। समारोह में स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

उन्होंने कहा कि बच्चोंं को 4डी को ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, प्रतिबद्धता एवं समर्पण से हम जीवन में कार्य करेंगे तो विकास स्वत: ही हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को घर का सानिध्य मिलना आवश्यक है। बच्चों के साथ अभिभावक जीवन्त संवाद रखे ताकि वे किसी प्रकार के अवसाद में ना आए।

देवनानी ने कहा कि बच्चों में राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करनी होगी। उन्होंने भारतीय संस्कृति की व्या‍ख्या करते हुए कहा कि जो व्यक्ति स्वयं कमाकर दूसरों को खिलाता है, वह भारतीय संस्कृति कहलाती है। उन्होंने कहा कि अब बदलते परिवेश में बच्चों को क यानि कम्प्यूटर और ख यानि खगोल पढ़ना सिखाना है। देवनानी ने व्य‍क्ति निर्माण किए जाने की जरुरत भी जताई।