सर्वधर्म मैत्री संघ के पदाधिकारियों ने की राम नाम महामंत्रों की परिक्रमा


अजमेर।
अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के 22 जनवरी को प्रस्तावित उल्लास के क्रम में अजमेर के आजाद पार्क में बनाई गई अध्योध्या नगरी में चल रही 100 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्र परिक्रमा में शिरकत करने गुरुवार को सर्व धर्म मैत्री संघ के पदाधिकारी भी पहुचे।

संघ अध्यक्ष प्रकाश चंद जैन, फादर फास्मोख शेखावत, सरदार दिलिप सिंह, सरदार कश्मीर सिंह, सरदार हरदीप सिंह, प्रेम प्रकाश बुद्धिष्ट, वीरेन्द्र सिंह, तानसिंह शेखावत, सूरज बजाड ने राम नाम महामंत्रों की परिक्रमा लगाई तथा आमंत्रित करने के लिए आयोजन कमेटी का धन्यवाद दिया। कमेटी सह संयोजक सत्यनारायण भंसाली, वनिता जैमन, मनोज जैन मित्तल, कैलाश भाटी आदि ने स्वागत किया।

संघ अध्यक्ष जैन ने कहा कि सामाजिक समरसा का इससे अच्छा अयोजन कोई ओर हो ही नहीं सकता। भारत दुनिया को हमेशा से ही विभिन्नता में एकता का संदेश देने वाला रहा है। खासकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है सबका साथ सबका विकास। हम उनकी बात का समर्थन करते हैं। आयोजन के समापन पर भी इसी तरह आएंगे और आनंद में सहभागी बनेंगे।

श्रीराम नाम परिक्रमा करने को अयोध्या नगरी में उमड रहा जन सैलाब