अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक सुरक्षा गार्ड की जहरीली दवा के सेवन के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश चंद मीणा उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था। पच्चीस जुलाई को वह परिवार सहित अपने पैतृक गांव दलालपुर आया था।
अगले दिन 26 जुलाई की सुबह उसने शराब के नशे में अज्ञात कारणों से जहरीली दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया।



