सेवा भारती जयपुर ने मनाया लहरिया उत्सव

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सेवा भारती द्वारा बुधवार को लहरिया उत्सव मनाया गया। सेवा सदन में आयोजित लहरिया उत्सव में तीन सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

इस दौरान 30 बस्ती की बच्चियों द्वारा प्रस्तुति दी गई। कृष्ण स्वरूप बनी मंजू अग्रवाल ने शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान महिलाओं ने समूह के साथ शानदार भजन गाकर अपनी प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में भजन प्रतियोगिता, डांस प्रश्नोत्तरी एवं सामूहिक भजन प्रतियोगिता भी हुई। विजेताओं को उपहार दिए गए। राष्ट्रीय सेवा भारती के अखिल भारतीय प्रकाशन प्रमुख मूलचंद प्रांत सहप्रचार प्रमुख एवं प्रांत अध्यक्ष सुमन बंसल तथा अन्य सभी का सहयोग रहा।

उत्सव में पांच विदेशी महिलाओं ने भी प्रतिभागी बनकर भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता के उत्सव का आनंद उठाया एवं सेवा भारती समिति में योगदान देने की इच्छा व्यक्त की।