सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही शहर के व्यापारी आज गुस्से में नजर आए। विधानसभा चुनावों में जिस नेता के लिए अपनी जेब से पैसा खर्च करके मालाएं लुटाई। वोट दिलवाने का संकल्प उठाया। वही नेता आज बे-मुरव्वत हो गए। सिरोही के व्यापारियों में इसे लेकर रोष है। ये रोष सिरोही व्यापार मंडल के व्हाट्स एप समूह में नजर आ रहा है।
– की थी कार्यालय के लिए स्थान की मांग
सिरोही का व्यापार महासंघ से जुड़े व्यापारी महासंघ के लिए अस्थाई कार्यालय के स-शुल्क स्थान की आवश्यकता जता रहे थे। इन व्यापारियों का दावा है कि इस संबंध में ओटाराम देवासी से चार महीने पहले मुलाकात की थी। उन्होंने प्रक्रिया शुरू करने को कहा तब इसके लिए सिरोही व्यापार महासंघ ने आवेदन प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने इसके लिए समुचित सहयोग करने और संबंधित अधिकारी से बात करने को आश्वस्त किया। ओटाराम देवासी गुरुवार को एक कार्यक्रम में सिरोही बाजार में पहुंचे। इस दौरान व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों उनसे अस्थाई कार्यालय के संबंध में बात की। इसी दौरान ओटाराम देवासी व्यापारियो में बहस की स्थिति बन गई।
– दे दिया टका सा जवाब
सिरोही व्यापार महासंघ व्यापारियों ने अपने व्हाट्स समूह में जो सूचना प्रेषित की और जो चकल्लस सिरोही चौराहे पर चल रही है उसके अनुसार सिरोही व्यापार संघ के व्यापारी आज ओटाराम देवासी से मिलने पहुंचे। इस दौरान चर्चा में एक व्यापारी ने कहा कि काम होने जैसा है तो बताइए नहीं हो पाए तो स्पष्ट बताइए, ताकि वो लोग आवश्यक परेशान नहीं होवे। इस बात पर ओटाराम देवासी व्यापारियों पर भड़क गए। उन्होंने व्यापारियों को टका सा जवाब देते हुए बोल दिया कि अब काम नहीं होगा, जिससे होता है करवा लो। इस पर व्यापारियों में भी गुस्सा आ गया। उन्होंने भी ओटाराम देवासी से कहा कि उन्होंने वोट दिया है इसलिए सवाल उनसे नहीं तो किनसे पूछेंगे। इस बहस के बीच देवासी व्यापारियों के कार्यालय का काम होने को लेकर कोई जवाब नहीं दिया।
– व्यापारियों में नाराजगी
इस घटना के बाद सिरोही व्यापार संघ के पदाधिकारियों मंत्री ओटाराम देवासी के द्वारा अब उनका काम नहीं करने और जिस हो उससे करवाने के जवाब से संघ के व्हाट्स एप समूह में व्यापारियों को अवगत करवाया। इसके बात व्यापारियों में देवासी के जवाब को लेकर क्षुब्धता और नाराजगी नजर आई। व्यापारियों को इस तरह से टका सा जवाब मिलने पर समूह सदस्य नाराजगी भी दिखाते दिखे।