अजमेर। श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवं युवामहिला संभाग अजमेर की ओर से जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान के जन्म तप कल्याणक से 24वें तीर्थंकर 1008 श्री महावीर भगवान की जन्म जयंती तक चलने वाले घर-घर मंगलाचार के अंतर्गत शनिवार को वैशालीनगर इकाई की धर्मनिष्ठ सदस्य इंद्रा गदिया मंजू गदिया सुप्रिया गदिया परिवार के कार्यक्रम में जैन धर्म की सात संस्थाओं समेत जैन धर्मावलंबियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर भजन गायक अंकित पाटनी एवं अन्य के द्वारा गाए संगीतमय भजनों पर सभी ने जमकर भक्ति की। समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी एवं युवा महिला संभाग अध्यक्ष सोनिका भैंसा ने बताया कि भक्ति नृत्य में सलोनी, निकिता जैन, निकिता कासलीवाल, मोक्षल, कलश, आर्ष, वेदिक, देशना आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।
इकाई अध्यक्ष शांता काला ने बताया कि इस अवसर तीर्थंकर भगवान की
माता त्रिशला की भूमिका सुरभि जैन व पिता की भूमिका अमन जैन ने निभाई।
इससे पूर्व मौजूद महिला महासमिति की सदस्याओं के साथ सन्मति युवा परिषद, पूजक मंडल, जैन धर्म के धर्मावलंबियों बड़ी संख्या में मौजूद रहकर णमोकार महामंत्र का जाप व भक्तामर पाठ किया। महासमिति ने पुण्यार्जक परिवार का तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया।
इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर के अध्यक्ष अतुल पाटनी, मुनि संघ सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील बाकलीवाल, रेनू पाटनी, भावना बाकलीवाल, मंजुला जैन, पूनम बडजात्या, प्रीति गदिया, अंजू गोधा, इंद्रा कासलीवाल सहित कई धर्मावलंबी मौजूद रहे। अंत में पुण्यार्जक परिवार के अनिल गदिया ने सभी आभार जताया।



