
सबगुरु न्यूज- आबूरोड। नीट पेपर लीक के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाकर प्रदर्शन कर इस्तीफे की मांग की।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार NEET-2026 परीक्षा में हुए पेपर लीक एवं परीक्षा निरस्त होने के विरोध में जिला अध्यक्ष लीलाराम गरासिया के नेतृत्व में आबूरोड में मुख्य चौराहे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
उपस्थित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष लीलाराम गरासिया ने कहा कि नीट पेपर लीक के कारण देश भर के लाखों विद्यार्थियों के साथ में धोखा हुआ है। केंद्र सरकार नित समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से रोकने में विफल साबित हुई है जिससे सालों से मेहनत कर रहे विद्यार्थियों के सपने चकनाचूर हुए हैं । पेपर लीक के कारण कई विद्यार्थी आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार विद्यार्थियों को एवं आमजन के हितों को दरकिनार कर रही है।
गरासिया ने कहा कि देशभर के लाखों विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर आवाज बुलंद कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने केंद्र की सरकार राज्य की सरकार शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आबूरोड के मुख्य चौराहे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान पर जिला संगठन महामंत्री भवानी सिंह भटाना,जिला प्रवक्ता जितेंद्र मारू ,उप प्रधान ललित सांखला ,ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बंजारा ,जिला महासचिव ओमप्रकाश सेठ, जिला महासचिव सुलोचना परमार ,जिला कांग्रेस सचिव भवानीश बारोट, जेपी सिंह,भैरा राम चौधरी ,सुरेश कुमार पूर्व पार्षद नवीन सांखला , जिला कोषाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम,युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष निखिल जोशी,शकील कुरैशी ,जितेंद्र बंजारा, ओमप्रकाश गौतम , नासीर भाटी , फ़िरदोश आवासी,हुसैन मोहम्मद , यासिफ पठान ,गोखला राम ,पूर्व पार्षद दामोदर धानका ,विकास त्यागी,चंद्रशेखर गुर्जर ,अजय बंजारा ,मुकेश जीनगर,रफीक मोहम्मद समेत कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


