हिण्डौनसिटी में बस के कीचड़ भरे गड्ढे में जाने से छह छात्र घायल

0

करौली। राजस्थान में करौली के हिण्डौनसिटी में बाजना मार्ग पर गुरुवार को एक निजी विद्यालय की बस के कीचड़ में फंसकर एक तरफ झुकने से एक शिक्षक सहित छह छात्र घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्कर्ष उच्च माध्यमिक विद्यालय की बस बच्चों को विद्यालय ले जा रही थी कि गड्ढे और कीचड़ में फंसने से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह एक तरफ झुक गई। इससे बच्चे दूसरी तरफ जा गिरे।

सूत्रों ने बताया कि इससे एक शिक्षक और छह बच्चों को चोटें आई। विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और घायल शिक्षक और छात्रों का प्राथमिक उपचार कराया।