श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में चक 2-एफडी में एक महिला ने घर से कुछ दूर के खेत में पानी की डिग्गी में कूद कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गगनदीप कौर (32) ने सोमवार शाम को एक खेत में पानी की डिग्गी में छलांग लगा दी। पता चलने पर परिजन और आसपास के पड़ोसी भाग कर खेत में गये। उसे डिग्गी से निकाला और गजसिंहपुर के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गगनदीप कौर के भाई बोहड़ सिंह ने अपने बहनोई रणजीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया कि रणजीत उसकी बहन को दहेज के लिए तंग करके मारपीट करता था। उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।
फरार इनामी आरोपी अरेस्ट
श्रीगंगानगर के जिले के अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने मंगलवार को बताया कि लक्ष्मण (20) और राजसिंह उर्फ तूफान सिंह (20) को गिरफ्तार किया गया है। लक्ष्मण सिंह पर पुलिस की ओर से पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था।



