झुंझुनूं। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की झुंझुनूं चौकी के दल ने मंगलवार को जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र में महाप्रबंधक के सहायक (स्टेनोग्राफर) को 2500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
एसीबी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परिवादी ने प्रधानमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत स्वरोजगार के लिए रिण आवेदन विभाग में जमा करवाया था। इस आवेदन को मंजूर करवाने और फाइल को आगे बढ़ाने की एवज में कार्यालय सहायक नीरज कुमार ने परिवादी से 2500 रुपए की रिश्वत की मांग की।
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र पूनिया ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद दल ने सत्यापन के बाद जाल बिछाकर उद्योग केंद्र परिसर में नीरज कुमार को परिवादी से 2500 रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया।



