सीकर में कोचिंग संस्थान पर कर चोरी का मामला उजागर

0

सीकर। राजस्थान के सीकर में वाणिज्यिक कर विभाग ने एक कोचिंग संस्थान पर कर चोरी का मामला उजागर कर लगभग 2.01 करोड़ रुपए की कर देयता चिह्नित की हैं।

विभाग ने कोचिंग संस्थानों में कर अनुपालन की जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीकर के पिपराली रोड स्थित पाथ करियर इंस्टीट्यूट एम/एस पर सर्वे कार्रवाई की। इस दौरान प्रारंभिक जांच में संस्थान द्वारा वास्तविक कारोबार की तुलना में कम टर्नओवर घोषित करने का मामला सामने आया।

जांच के दौरान विभाग ने लगभग 2.01 करोड़ रुपए की कर देयता चिह्नित की। कार्रवाई के दौरान संस्थान द्वारा 1.40 करोड़ रुपए की कर राशि तत्काल जमा करा दी गई है जबकि शेष लगभग 61 लाख रुपए की राशि भी अगले माह जमा कराने का आश्वासन दिया गया है। मामले से संबंधित दस्तावेजों की जांच जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।