हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में एक किशोरी का अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पीड़िता की मां ने शिकायत की थी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को 13 फरवरी को अमृतसर निवासी अनमोल सिंह बहला फुसलाकर ले गया और वहां उसे बंधक बना लिया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान अनमोलसिंह और उसके भाई सागरसिंह ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी वहां से किसी तरह 11 मार्च को बचकर अपने शहर संगरिया पहुंची। तत्पश्चात उसकी मां द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है।



