
सबगुरु न्यूज- आबूरोड। सरगरा समाज आबूरोड में अपना पहला समूह लग्न करवाने जा रहा है। इसे लेकर समाज बंधुओं ने जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी है। सरगरा समाज धर्मशाला में रविवार को समूह लगन समिति एवं कार्यकारिणी समिति द्वारा समूह लगन के पोस्टर का विमोचन किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष सुरेश सिन्दल ने बताया कि समूह लग्न 19 फरवरी को होगा। इसके लिए पंजीयन 15 जनवरी तक किया जायेगा। पंजीयन सरगरा समाज धर्मशाला में होगा। पाँच जोडे रजिस्ट्रेशन होने की जानकारी दी। दो जोड़ो भी संभावित है जिनकी शीघ्र ही रजिस्ट्रेशन की संभावना है। समाजबंधुओं ने समूह लग्न कार्यक्रम को सफल एवं सुनियोजित ढंग से अयोजित करने का प्रण लिया।
विमोचन के दौरान कोषाध्यक्ष गोपाल सिन्दल, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल खरे, सचिव ताराचन्द सागर, उपकोषाध्यक्ष भगवानदास एवं पंच पटेल भबूतमल भूरेशा जगदीश भूरा, रतनलाल सवनसा, मांगीलाल भूरा, छोगालाल धवलेशा, अचलाराम किवरली, कपूरचन्द नया खेडा, शीवराम सिन्दल, बाबूलाल परिहार सहसचिव, रमेशकुमार मूंगधला, सोहनलाल, लालचंद भूरा, लक्ष्मणकाल भूरा, भीमाना, रमेशचन्द, संजय सवनसा , रणजित धवलेशा, छोगालाल उपस्थित थे।


