भीलवाड़ा के धुंआला गांव में मंदिर से चोर सवा किलो चांदी का मुकुट ले गए

0

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में धुंआला गांव में शनिवार रात बदमाशों ने एक धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए करीब 1300 ग्राम का चांदी का मुकुट चुरा लिया।

घटना का पता रविवार सुबह उस समय लगा जब ग्रामीण रोजाना की तरह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मुख्य द्वार का ताला टूटा देखकर ग्रामीण दंग रह गए। अंदर जाने पर हनुमान जी की प्रतिमा से मुकुट नदारद मिला। चोरी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जमा हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। मांडल क्षेत्र में पिछले 15 दिनों के भीतर चोरी की यह तीसरी बड़ी वारदात है।