भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा के आसींद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-158 पर मंगलवार देर रात कार की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कमलेश (24), भूरा उर्फ निजाम खान और बृजेश सहनी भीलवाड़ा में कैटरिंग का काम करते थे। देर रात काम खत्म कर तीनों मोटर साइकिल से पालड़ी की तरफ लौट रहे थे।
इसी दौरान ब्राह्मणों की सरेरी कस्बे के पास स्थित पुलिया पर राजमार्ग के गड्ढे को बचाने के प्रयास में मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई।
पुलिस ने बताया कि इससे कमलेश और निजाम खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया।



