भीलवाड़ा में खड़े ट्रक से टकराया ट्रेलर, खलासी की मौत

0

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के पुर थाना क्षेत्र में बाइपास पर मंगलवार रात एक खड़े ट्रक से टकराने से ट्रेलर के खलासी की मौत हो गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि कल देर रात में एक दस चक्का ट्रक पुर ओवरब्रिज से 100 मीटर आगे खड़ा था, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर उसमें जा घुसा।

हादसे में ट्रेलर का खलासी मुकेश सालवी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आज सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने अवैध बजरी खनन करते ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त कीं

भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बजरी खनन के दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रेलर को ज़ब्त किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यह कार्रवाई दोवनी और सिंहपुरा सरहद स्थित बनास नदी क्षेत्र में की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस दल ने इन ठिकानों पर दबिश दी, जहाँ नदी पेटे से अवैध रूप से बजरी का खनन करके परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी करके मौके से एक ट्रेलर और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों जब्त कर ली।

अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सभी वाहनों को ज़ब्त करके संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।