हनुमानगढ़ में दो भाईयों पर चाकू से हमला, नकदी और चांदी की चेन लूटी

0

हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में गांव लखूवाली में पांच मई की शाम को खेल मैदान पर दो भाइयों पर तीन स्थानीय युवकों ने चाकू से हमला करके गोली मारने की धमकी देते हुए नकदी एवं चांदी की चेन लूट ली।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि शाम करीब सात बजे अनवर खेल मैदान में खड़ा था। तभी गांव के ही सदाम उर्फ मकड़ी, शमशाद और सदाम उर्फ महाम वहां पहुंचे। उनके पास चाकू और देसी कट्टा जैसे हथियार थे।

बिना किसी उकसावे के उन्होंने उस पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। शोर सुनकर पास से गुजर रहे फिरोज खान बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की।

इसी दौरान अनवर का छोटा भाई सिकंदर उर्फ राजू सब्जी लेकर दुकान से घर लौट रहा था। आरोपी उसे रास्ते में रोककर उसके साथ भी मारपीट करने लगे और उसे घायल कर दिया। हमलावरों ने अनवर की जेब से करीब 1200 रुपए नकद और गले में पहनी लगभग पांच तोले की चांदी की चेन छीन ली।