धौलपुर में कार पेड़ से टकराई, दो लोगों की मौत

0

धौलपुर। राजस्थान में धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कार के पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कल शाम को हेत सिंह अपने साथियों के साथ कार से जा रहा था कि कोलुआ गांव के पास अचानक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई।

इससे हेतसिंह (45) और शिवकुमार (13) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि केशव कुशवाहा (26), मनीष (18) और संजू सिंह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।