भरतपुर : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो महिला श्रमिकों की मौत, 9 अन्य घायल

0

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के वैर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह मजदूरी के लिए जा रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से दो श्रमिक महिलाओं की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य महिला श्रमिक घायल हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों को पहले वैर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया। मृतक महिलाओं की पहचान मिथलेश और धौरी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि करीब 15 महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर खेतों में मजदूरी करने जा रही थीं। रास्ते में महिलाओं ने चालक से ट्रैक्टर धीरे चलाने को कहा, लेकिन उसने ट्रैक्टर की रफ्तार कम नहीं की। रायपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया सड़क किनारे गड्ढे में चला गया, जिससे ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।