अजमेर कलेक्ट्रेट पर तिरंगे संग फहराया संयुक्त राष्ट्र संघ का झंडा

अजमेर। प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी मंगलवार 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया गया। इसके अन्तर्गत नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने वाले भवनों पर इस दिन संयुक्त राष्ट्र के ध्वज को भारतीय राष्ट्र ध्वज के साथ फहराया गया। अजमेर कलेक्ट्रेट पर भी तिरंगे संग संयुक्त राष्ट्र संघ का झंडा फहरता नजर आया।

वर्ष 1948 में संयुक्त राष्ट्र की आम महासभा में यह घोषित किया गया कि 24 अक्टूबर को जोकि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर की वर्षगांठ होती है उस दिन हम हम संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों एवं उपलब्धियों के बारे में तथा लोगों के समर्थन के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से मनाएंगे।

वर्ष 1971 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आगे यह संकल्प बढ़ाते हुए (संयुक्त राष्ट्र संकल्प संख्या 2782) यह संकल्प लिया कि संयुक्त राष्ट्र दिवस को अंतर्राष्ट्रीय अवकाश दिवस के रूप में घोषित किया जाए और यह भी देखा जाए कि यह उन सभी देशों में जोकि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाए।

संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग

संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly)
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (UN Security Council)
आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् (Economic and Social Council)
संयुक्त राष्ट्र सचिवालय (UN Secretariat)
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice)
संयुक्त राष्ट्र न्यास परिषद् (UN Trusteeship Council)