अजमेर। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी रविवार को अपना जन्मदिवस सामाजिक सरोकार निभाते हुए सेवा कार्यों के साथ मनाया।
चौधरी ने अजमेर के अपने गृह क्षेत्र किशनगढ़ में समर्थकों के साथ मदनेश गौशाला पहुंकर गौ माता को चारा खिलाकर दिन की शुरुआत कर देवदर्शन किए। चौधरी किशनगढ़ के जैन भवन पहुंच जहां दिगम्बराचार्य 108 सुनील सागर महाराज से आशीर्वाद लिया।
इसके बाद भागीरथ चौधरी अग्रसेन विहार में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं, लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात की। जन्मदिवस पर सत्यवादी वीर तेजाजी धाम सुरसुरा पहुंचकर श्री वीर तेजाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
https://www.sabguru.com/cm-bhajan-lal-sharma-birthday-wishes-union-minister-bhagirath-choudhary/
https://www.sabguru.com/union-agriculture-minister-bhagirath-chaudhary-news/
https://www.sabguru.com/union-agriculture-minister-bhagirath-chaudhary-received-grand-welcome-in-ajmer/


