अमरीका की अदालत ने गौतम अडानी के खिलाफ मामला खारिज किया

0

नई दिल्ली। अमरीका की एक अदालत ने भारतीय अरबपति कारोबारी गौतम अडानी के खिलाफ एक आपराधिक मामला खारिज कर दिया।

ब्रुकलिन स्थित जिला अदालत के जज ने इस बात से संतुष्ट होने के बाद कि अमेरिका के न्याय विभाग ने अडानी समूह के देश में 10 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता से प्रभावित हुए बिना मामला वापस लेने का आवेदन दिया है, विभाग के आवेदन को स्वीकृति प्रदान कर दी।

न्याय विभाग ने इस साल मई में मामला वापस लेने के लिए अदालत के समक्ष आवेदन किया था। इसके बाद अदालत ने अडानी समूह से पूछा था कि न्याय विभाग के इस कदम के बदले में उसने क्या प्रत्युपकार किया था।

अडानी ने अमरीका की अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस चुनौती पूर्ण समय में कानून की सच्चाई और निष्पक्षता में हमारा विश्वास अटल रहा। उन्होंने उन सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जिन्होंने हमारे ऊपर, तंत्र के ऊपर और भारत की न्याय क्षमता पर विश्वास बनाए रखा।

अडानी ने कहा कि चाहे कुछ भी हो, वह और उनकी कंपनी राष्ट्र निर्माण, लंबे समय तक कायम रहने वाले मूल्य का सृजन और खुद की सीमाओं से कहीं बड़े उद्देश्यों को पूरा करने का काम करती रहेगी।