बारां। राजस्थान में विमल पान मसाला विज्ञापन से जुड़े मामले में जिला उपभोक्ता विवाद निवारण्यो ग (उपभोक्ता न्यायालय) बारां में वीरेंद्र सिंह बनाम विमल अग्रवाल परिवाद पर सोमवार को सुनवाई हुई। मामले में अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन एवं टाइगर श्रॉफ की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने न्यायालय में लिखित जवाब प्रस्तुत किया।
अभिनेताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णकांत शर्मा बारां, दुष्यंत के महंत दिल्ली और शिवांग़शु नवल जयपुर ने न्यायालय में पक्ष रखते हुए जवाब दाखिल किया। सुनवाई के दौरान मामले के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया।
उल्लेखनीय है कि वीरेंद्र सिंह सचिव, नागरिक अधिकार संस्था पंजीकृत ने जिला उपभोक्ता फोरम बारां में परिवादियों के खिलाफ मामला दायर किया था। मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई निर्धारित की गई है।



