प्रतियोगी परीक्षाओं में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विप्र फाउंडेशन ने की विशेष पहल : दवे

1
आबूरोड में आयोजित समारोह में शपथ लेते विप्र फाउंडेशन की जिला कार्यकारिणी के सदस्य।

सबगुरू न्यूज-आबूरोड। विप्र फाउंडेशन की नव घोषित जिला कार्यकारिणी का अभिनंदन और शपथ ग्रहण समारोह रविवार को हुआ।

इसमें उपस्थित समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष चिरंजीलाल दवे ने कहा कि समाज के बच्चों के लिए कोचिंग के लिए परशुराम ज्ञानपीठ भवन में जयपुर में रहने की व्यवस्था। उन्हों बताया कि यहां पर फिलहाल सिर्फ समाज की बच्चियों के रहने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि

इसमें से बच्चे 54 बच्चे बच्चियां ras में सेलेक्ट हुई हैं।

राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र गौड़ ने कहा कि सामाजिक समरसता विप्र फाउंडेशन का मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए बड़े विद्वेष पूर्ण कमेंट्स लोग देते हैं। हमें इन सबका हिस्सा बनने के बचना होगा। सामाजिक समरसता बनाने के लिए एक दूसरे का सम्मान और सह अस्तित्व की भावना को पोषित करना होगा।

जिला संयोजक रवि शर्मा ने चाणक्य से लेकर विप्र फाउंडेशन तक ब्राह्मण समाज के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रकाश रावल ने विप्र फाउंडेशन के द्वारा करवाए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश में डेमोक्रेसी है और इसमें सिर गिनाने जरूरी होता है। हमें एकजुट होकर सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी दिखानी जरूरी है। इससे पहले प्रदेश और जिले से आगे फाउंडेशन के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शपथ ली।