स्वदेशी के माध्यम से साकार होगी आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना

0

आदर्श नगर की जनता कॉलोनी के खेल मैदान में विराट हिन्दू सम्मेलन
जयपुर। आदर्श नगर के जनता कॉलोनी स्थित खेल मैदान में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता दिनेश मणिरत्नम ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में हिन्दुओं को गौरवान्वित करने वाले विषयों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा हमारी भाषा स्वदेशी हो और भाव भी स्वेदशी होना चाहिए।

कार्यक्रम के आरम्भ में इस्कॉन साधकों द्वारा हरे राम हरे कृष्ण नाम संकीर्तन किया गया। महिलाओं द्वारा माता-पिता एवं गुरु के श्रद्धा एवं सम्मान बढ़ाने वाले सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बालकों के पारंपरिक भारतीय व्यायाम मल्लखंभ का रोचक प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र रहा तो छोटी-छोटी बालिकाओं ने भरतनाट्यम नृत्य के माध्यम से श्रीराम स्तुति और कथक नृत्य के माध्यम से देवी आराधना की प्रस्तुति दी। इस मौके पर गलता जी के संत सियारामदास महाराज ने सनातन के मूल्यों पर चलने का आह्वान किया।

स्थानीय नगर संघचालक हरिशंकर खंडेलवाल ने समाज के सभी हिन्दुओं से संगठित होकर कार्य करने का आव्हान किया। सचिव मोहित खंडेलवाल ने हिंदू सम्मेलन की आवश्यकता एवं उपादेयता की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल कागदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।