भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना क्षेत्र के गिरधरपुरा गांव में बुधवार सुबह खेत जा रही महिला की उस पर अचानक 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर गिर जाने से मौत हो गई।
तहसीलदार ललित डीडवानिया ने बताया कि गिरधरपुरा निवासी प्रेम देवी धाकड़ (50) सुबह अपने खेत जा रही थीं। इसी दौरान खेत के पास विद्युत पोल पर लटक रही 11 केवी बिजली लाइन अचानक टूटकर उनके कंधे पर आ गिरी और करंट की चपेट में आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद करवा दी गई।



