होम Astrology सबगुरु राशिफल : 17 मार्च बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 17 मार्च बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 17 मार्च बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2077, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 11.29 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएंगे। यात्रा शुभ रहेगी। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। नौकरी में चेन रहेगा। शुभ समय।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। निवेश अनुकूल रहेंगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। कुसंगति से हानि होगी। फालतू खर्च बड़ेगा। लापरवाही से काम न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखम न लें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। लाभ के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। निवेश लाभप्रद रहेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। आय बड़ेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कारोबार में लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है। प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कार्य का विस्तार होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। निवेश अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। यात्रा शुभ रहेगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

राज्यपक्ष से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय बनी रहेगी। फालतू बातों पर दियांन न दे। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। कार्य में विलंब के भी योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। जोखिम के कार्य टाले। समय सामान्य रहेगा। धैर्य रखें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न हीरा

राजकीय बाधा दूर होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी मसले सुलझेंगे। सकारात्मक सोच बनेगी। विवादों से दूर रहना चाहिए। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन से लाभ में व्रद्धि होगी। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

अपने प्रयासों से उन्नति प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। रुका पैसा मिलेगा। मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966