होम Headlines ईरान में अग्नि उत्सव के दौरान 6 लोगों की मौत, 331 घायल

ईरान में अग्नि उत्सव के दौरान 6 लोगों की मौत, 331 घायल

0
ईरान में अग्नि उत्सव के दौरान 6 लोगों की मौत, 331 घायल

तेहरान। ईरान में नवरोज त्योहार के पूर्व मनाए जाने वाले चाहरशानबे सूरी अग्नि उत्सव के दौरान हुए हादसों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जबकि 331 अन्य घायल हो गए।

ईरानी समाचार एजेंसी तस्निम ने आपातकालीन सेवा के अधिकारियों के हवाले से बुधवार को इस बात की जानकारी दी।

आपातकालीन सेवा के अधिकारी मोजताबा खालेदी के मुताबिक आग लगने की कई घटनाएं हुईं जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जबकि 331 लोग घायल हो गए।

ईरानी नव वर्ष की शुरुआत पर मनाए जाने वाले त्योहार नवरोज से पूर्व चाहरशानबे सूरी अग्नि उत्सव मनाया जाता है। इसमें लाखों लोग आग पर कूदते हैं। गौरतलब है कि पश्चिम और मध्य एशिया के कई हिस्सों में नवरोज का त्योहार मनाया जाता है।