Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 485 -
होम ब्लॉग पेज 485

दौसा में लूट और फायरिंग की घटना में मध्यप्रदेश के 5 बदमाश अरेस्ट

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में मण्डावरी थाना क्षेत्र में हथियार की नोंक पर लूट एवं फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक संजीव नैन बताया कि इस मामले में मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के थाना मानपुर निवासी सागर मोगिया (30), मोहन सिंह मोगिया (38), आकाश मोगिया (18) व वीरपाल मोगिया (20) तथा थाना कोतवाली निवासी सोनू सहरिया (22) को गिरफ्तार किया है। इनमें से सागर और मोहन सिंह जयपुर जिले में बगराना कच्ची बस्ती थाना कानोता क्षेत्र में रहते हैं।

उल्लेखनीय है कि गत 30 अक्टूबर की देर रात मण्डावरी के धर्मेद्र शर्मा के घर में ये बदमाश घुस गए और बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर करीब सवा दो लाख रुपए, सोने चांदी के जेवरात लूटकर भाग गए। विरोध करने पर जाते समय आसपास की तीन ढाणियों के ग्रामीणों पर फायरिंग की, जिससे चार लोग घायल हो गए।

नैन ने बताया कि इस गिरोह में 15 से 20 सदस्य हैं। विभिन्न वारदात में आरोपी बदलते रहते हैं। इस गिरोह ने दौसा के थाना महवा व कोलवा व आसपास के जिलों एवं अन्य राज्यों में दर्जनों वारदातें की है।

आप नेता सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज

नई दिल्ली। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी नेता एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत अर्जी गुरुवार को खारिज कर दी।

केंद्रीय जांच ब्यूरो के विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट, सांसद/विधायक मामले) विकास ढुल ने जैन सहित तीन आरोपियों की दलीलें सुनने के बाद सभी आरोपियों की जमानत याचिकाओं को निरस्त कर दिया।

जैन के वकील ने अदालत के समक्ष दलील दी कि जैन द्वारा जेल मैनुअल के तहत प्रदान किए गए किसी भी प्रावधान का उल्लंघन नहीं किया गया है और ईडी द्वारा लगाए गए आरोप पूर्वाग्रह से ग्रसित है। उन्होंने कहा कि सभी अभियुक्तों को सलाखों के पीछे रखने से कोई सार्थक उद्देश्य पूरा नहीं होगा।

जैन के वकील ने कहा कि इस मामले में जैन का एकमात्र दोष यह है कि वह मंत्री बने और सार्वजनिक जीवन में आ गए अन्यथा कोई मामला नहीं बनता।

वहीं, ईडी के वकील ने जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि जैन ने दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्य किया है और जेल से बाहर आने पर वह जाली दस्तावेज प्राप्त करने, डॉक्टरों और जेल अधिकारियों को प्रभावित करने का प्रबंधन कर सकते हैं।

राहुल गांधी की यात्रा का लोगों पर पड़ रहे प्रभाव से भाजपा चिंतित : अशोक गहलोत

सरदारशहर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का लोगों पर पड़ रहे प्रभाव से भारतीय जनता पार्टी चिंतित है और इस कारण वह अनर्गल झूठे आरोप लगा रही है।

गहलोत आज सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा के नामांकन के बाद आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा बेरोजगारी एवं महंगाई के खिलाफ तथा देश में शांति एवं प्यार-मोहब्बत बनी रहे और हिंसा नहीं हो, राहुल यह तो कह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का लोगों पर प्रभाव पड़ रहा है और इससे भाजपा चिंतित हैं और इसलिए इसके लोग झूठे आरोप लगा रहे हैं। अब पोल खुलती जा रही है और उनका ग्राफ नीचे आ रहा है। राहुल गांधी के बारे में मीडिया में इन लोगों ने क्या क्या नहीं कहा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का आजादी के अंदर कोई योगदान नहीं रहा और महात्मा गांधी के समय से जेलों में रहे कांग्रेस नेताओं को भुलाने का प्रयास किया जा रहा है। देश में महंगाई का भयंकर दौर है और इसने परिवारों की कमर तोड़ दी है। बेराजेगारी भी भंयकर है, युवाओं को नौकरी नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि ये लोग चाल, चरित्र और चेहरे की बात करते थे, आज वो सामने आ गया हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में आठ उपचुनाव में कांग्रेस छह में जीत दर्ज की है जबकि भाजपा की जमानत जब्त भी हुई और तीसरे नम्बर पर भी रही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार पर गर्व होना चाहिए कि प्रदेश में एक लाख 35 हजार लोगों की नौकरी लग चुकी हैं और करीब सवा लाख की प्रक्रिया जारी और एक लाख की और घोषणा कर दी गई हैं, इस प्रकार तीन लाख 55 हजार लोगों को नौकरी दे रहे हैं, शायद कोई राज्य नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में नौकरी कैसे मिले हैं, इसके लिए भी एमओयू साइन कर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में महंगाई एवं बेरोजगारी कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इनकी अपने उम्मीदवार के बारे में सोच यह हो, उसे खड़ा ही क्यों किया, क्या बलि का बकरा बनाने के लिए यह ही मिला इनको। मालूम है इनको कि जीतेगा नहीं, फिर भी हारे हुए व्यक्ति को खड़ा कर दिया गया। सोच सकते हो कहां अनिल शर्मा और कहां पिंचा।

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के बारे में कहा कि हमने सबने मिलकर अनिल शर्मा को पार्टी उम्मीदवार बनाया हैं, अब जनता पर हैं कि वह उन्हें जीताने में कोई कसर नहीं छोड़े। रही बात विकास की तो यह हमारे ऊपर छोड़ दो, किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी जायेगी।

लोगों को विश्वास दिलाते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह पंडित भंवर लाल शर्मा को कभी काम के लिए मना नहीं किया, उसी प्रकार अनिल शर्मा को भी कभी काम के लिए मना नहीं किया जाएगा। उन्होंने पहले भी काम की कमी नहीं रखी गई और अब भी काम की कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भंवर लाल शर्मा के दिलों दिमाग में जो बातें थी और उनके जो काम अधूरे रह गए हैं उन्हें पूरे किए जाएंगे। उन्होंने राज्य सरकार की जनहित की योजना के बारे में बताते हुए कहा कि राज्य में ऐसी योजना बनाई गई जो हिंदुस्तान में कहीं नहीं हैं। प्रदेश में योजनाओं की कोई कमी नहीं रखी गई हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अनिल शर्मा यहां के लोगों के वकील बनकर पंडित भंवर लाल शर्मा की तरह पैरवी करेंगे और हम सब लोग आज इनकी जमानत देने यहां आए है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो रिश्ते पंडित भंवर लाल शर्मा से रखे, वो कायम रखे और अनिल शर्मा को चुनाव जीताकर भेजे, यही पंडित भंवर लाल शर्मा को सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। उन्होंने कहा कि यह केवल सरदारशहर का ही चुनाव नहीं हैं, इसका पूरे प्रदेश में संदेश जाएगा।

रिलायंस जियो 4जी डाउनलोड और अपलोड स्पीड में है बनी अव्वल

0

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अक्टूबर माह के लिए 4जी स्पीड टेस्ट के आंकड़े जारी कर दिए हैं जिसमें रिलायंस जियो औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के साथ अपलोड स्पीड में भी नंबर वन पोजीशन पर बनी हुई है।

ट्राई द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में 1.2 एमबीपीएस का उछाल देखने को मिला। अक्तूबर माह में स्पीड 20.3. एमबीपीएस मापी गई जबकि सितंबर माह में यह 19.1 एमबीपीएस थी।

औसत डाउनलोड स्पीड के मामले में एयरटेल और वीआई (वोडाफोन-आइडिया) के बीच टक्कर देखने को मिली। अक्टूबर माह में एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 15 एमबीपीएस तो वीआई (वोडाफोन-आइडिया) की 14.5 एमबीपीएस रही। दोनों कंपनियों ने पिछले माह से अपनी स्पीड में कुछ सुधार किया है। परंतु रिलायंस जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड, एयरटेल और वीआई से 5 एमबीपीएस से भी ज्यादा है।

रिलायंस जियो औसत 4जी अपलोड स्पीड में पिछले माह पहली बार नंबर वन पर पहुंची थी। कंपनी ने इस माह भी 6.2 एमबीपीएस स्पीड के साथ अपनी पोजीशन बरकरार रखी है। वीआई (वोडाफोन-आइडिया) 4.5 एमबीपीएस स्पीड के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है। वहीं एयरटेल की अपलोड स्पीड में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। एयरटेल की औसत 4जी अपलोड स्पीड 2.7 एमबीपीएस के स्तर पर आ गई।

युवती के साथ होटल में प्रेमी और उसके 3 दोस्तों ने किया गैंगरेप

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना टूंडला क्षेत्र निवासी एक युवती ने गुरुवार को अपने प्रेमी तथा उसके तीन दोस्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराकर जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पीड़िता ने अपने मित्र अभय कुमार निवासी सरस्वती नगर फिरोजाबाद तथा उसके अन्य तीन साथियों सागर लवानिया, दीपक और सौरभ के खिलाफ प्रेमी से मिलाने की बात कह कर आगरा के एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी टूंडला हरि मोहन सिंह ने बताया है की युवती की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है युवती का आज डॉक्टरी परीक्षण और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने की कार्रवाई पूरी कराई जा रही है पुलिस टीम संबंधित मामले की जांच कर आरोपी युवकों को शीघ्र गिरफ्तार करेगी।

पीड़िता युवती ने अपनी शिकायत में बताया गया है कि उसके फिरोजाबाद सरस्वती नगर निवासी अभय पंडित से कई साल से प्रेम संबंध चल रहे हैं। सात नवंबर को अभय ने फोन द्वारा उसे बताया कि वह आत्महत्या कर रहा है।

युवती द्वारा अपने प्रेमी अभय की सच्चाई जानने के लिए उसके अन्य दोस्त सागर को फोन से संपर्क किया तो उसने अभय से मिलवाने की बात कह कर गांव के बाहर गाड़ी लेकर आ गया और अपने साथ ले गया रास्ते में टूंडला आकर दो अन्य साथी दीपक और सौरभ को भी गाड़ी में बैठा लिया।

उन्होंने मुझे पानी पिलाया पानी में कुछ नशीली वस्तु मिली हुई थी जिसकी वजह से मैं बेहोश हो गई थी। बाद में वह लोग मुझे आगरा के होटल में ले गए जहां उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो भी बनाए बाद में मुझे को गांव के बाहर छोड़कर चले गए।

पीड़िता ने जब अपने प्रेमी अभय को उसके दोस्तों द्वारा किए गए दुष्कर्म की शिकायत की तो उसने समझाने के लिए 09 नवंबर को अपने घर बुलवाया फिर उसने भी जबरदस्ती दुष्कर्म किया जब मैंने उससे दोस्त द्वारा अश्लील वीडियो बनाई जाने की बात कही तो उसने मुझसे 20 हजार रुपए देने की बात कही थी अन्यथा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी गई थी।

विराट, अनुष्का पहुंचे कैंची धाम, नीम करौली महाराज के किए दर्शन

नैनीताल। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने पत्नी एवं सिने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और बेटी के साथ गुरुवार को नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम के दर्शन किए।

प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार विराट कोहली आज सुबह सीधे कैंची धाम पहुंचे और तीनों ने नीम करौली महाराज के दर्शन किए। उन्होंने आरती में भाग लिया। वे कुछ देर मंदिर में रुके। उन्होंने इस दौरान मंदिर के पुजारी और कर्मचारियों के साथ फोटो भी खिंचवाये। उन्होंने हालांकि इस दौरान लोगों और श्रद्धालुओं से दूरी बनाए रखी। इसके बाद वह मुक्तेश्वर के लिए रवाना हो गए।

गौरतलब है कि विराट कोहली अपने परिवार के साथ बुधवार को नैनीताल के रामगढ़-मुक्तेश्वर पहुंचे। वह निजी हेलीकॉप्टर से सीधे घोड़ाखाल सैनिक स्कूल उतरे और वापस मुक्तेश्वर के लिए रवाना हो गए।

उन्होंने इस दौरान भी किसी से बात नहीं की। घोड़ाखाल स्कूल के छात्र भी इस मौके पर उनकी अगुवाई के लिए खड़े रहे। उन्होंने विराट और अनुष्का का ताली बजाकर स्वागत किया। ऐसा बताया जा रहा है कि वह मुक्तेश्वर में अपने खास मित्र के यहां ठहरे हैं। दोनों यहां की शांत वादियों में कुछ दिन बिताना चाहते हैं।

नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति विवाद : कोटा के 8 पार्षदों ने भाजपा से तोडा नाता

कोटा। राजस्थान में कोटा नगर निगम उत्तर में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के मसले ने आज उस समय नया मोड़ आया जब आठ पार्षदों ने निगम प्रशासन को ज्ञापन देकर भारतीय जनता पार्टी से अपनी संबद्धता समाप्त कर दी और नंद किशोर मेवाड़ा को बहुमत से नेता प्रतिपक्ष बनाते उन्हे मान्यता देने की मांग पर शीघ्र निर्णय करने का आग्रह किया।

भाजपा के नगर निगम उत्तर 14 में से 8 पार्षदों और भाजपा के समान विचारधारा रखने वाले चार निर्दलीय पार्षदों सहित 12 पार्षदों ने आज लिखित में हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन कोटा नगर निगम उत्तर के आयुक्त को देकर कहा है कि उन्होंने अब संयुक्त रूप से अलग से भारतीय जनता पार्टी कोटा नगर निगम उत्तर के नाम से पार्षद दल का गठन कर दिया है और इन सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से नंदकिशोर मेवाड़ा को अपनी ओर से नेता प्रतिपक्ष घोषित किया है।

ज्ञापन में कहा कि चूंकि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत नेता प्रतिपक्ष के लिए कुल संख्या में कम से कम 10 प्रतिशत पार्षदों का समर्थन होना आवश्यक है जो नवगठित नगर निगम उत्तर की ओर से घोषित किए गए नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर मेवाड़ा को हासिल है। इसलिए उन्हें ही नगर निगम प्रशासन नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दें।

हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाने वाले वीर दास का मुंबई में नहीं होने देंगे कार्यक्रम

मुंबई। कोई भी उठकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है और कॉमेडी के नाम पर देवताओं का उपहास करता है। पहले स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी था, अब वीर दास आ गया हैं। अभिव्यक्ति की आज़ादी का दुरुपयोग करना है, तो मुसलमानों या ईसाइयों के श्रद्धास्थान के बारे में ‘कॉमेडी’ करने का साहस है क्या?

सर तन से जुदा के डर से आज कोई ऐसा करने की हिम्मत नहीं करेगा, लेकिन ये धर्मद्रोही जानते हैं कि हिंदू सहिष्णु हैं, इसलिए केवल विरोध ही करेंगे। अगर हिंदू विरोध भी करते हैं, तो हिंदुओं को ही असहिष्णु बताया जाता है। अब हम अपने देवताओं का अपमान स्वीकार नही करेंगे। अगर पुलिस और आयोजकों ने इस कार्यक्रम को रद्द नहीं किया, तो हम सड़कों पर उतरेंगे और विरोध करेंगे और इस कार्यक्रम को नहीं होने देंगे। यदि इस देश में रहना है, तो उसे हिंदु देवताओं का सम्मान करना होगा।

पिछले सप्ताह वीर दास का बंगलौर में कार्यक्रम हिन्दू जनजागृति समिति के विरोध के कारण रद्द कर दिया गया था। अब ऐसा ही कार्यक्रम मुंबई में हो रहा है। इस कॉमेडी शो का हिंदुत्ववादी संगठनों और राष्ट्रवादी नागरिकों ने कड़ा विरोध किया है। हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे, गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कार्यक्रम रद्द करने की मांग की है। इस कार्यक्रम के विरोध में मुंबई पुलिस कमिश्नर और सायन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर से पास शिकायत की गई है। साथ ही षणमुखानंद सभागृह के प्रबंधक को भी ज्ञापन देकर कार्यक्रम रद्द करने का अनुरोध किया है।

वीर दास इससे पहले अपने ‘कॉमेडी शो’ में भारतीय महिलाओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी और भारत के बारे में आपत्तीजनक वक्तव्य किए हैं। सीता और लक्ष्मण चौदह वर्ष तक वन में एक साथ रहे और यह एक तथ्य है, वन में रहते हुए लक्ष्मण 14 वर्ष तक सोया नहीं, क्या आप सोच सकते हैं कि तब सीता कितनी डरी हुई होंगी, हिंदू गाय का पेशाब पीते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि इस पेशाब में औषधीय गुण होते हैं। एक प्रश्न मैं पूछना चाहता हूं कि क्या वे अपने को पेशाब का विशेषज्ञ मानते हैं?, वीर दास ने हिंदू धर्म, देवताओं और संस्कृति का ऐसी अभद्र भाषा में मजाक उड़ाया है।

ऐसे धर्मद्रोही वीर दास का शो मुंबई में हुआ, तो कानून व्यवस्था बिगड सकती है। मुंबई में शांति बनाए रखने के लिए यह कार्यक्रम रद्द किया जाए। विज्ञापनों, फिल्मों, नाटकों, कॉमेडी शो आदि के माध्यम से देवताओं के अपमान को रोकने के लिए ईशनिंदा विरोधी कानून के साथ-साथ इस कार्यक्रम को तुरंत रद्द करने की मांग हिंदू जनजागृति समिति ने की है।

गोदरेज कैपिटल का जयपुर में 10 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य

0

जयपुर, 17 नवंबर, 2022 | गोदरेज समूह की वित्तीय सेवा शाखा गोदरेज कैपिटल ने जयपुर में अपना पहला कार्यालय खोलकर राजस्थान में कदम रख दिया है। कंपनी ने लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (एलएपी) पर फोकस करते हुए 10 फीसदी बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा, कंपनी वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एसएमई) के लिए अनसिक्योर्ड बिजनेस लोन भी लॉन्च करेगी और इसके तुरंत बाद, सप्लाई चेन फाइनेंसिंग के क्षेत्र में कदम बढ़ाएगी। अनसिक्योर्ड बिजनेस लोन के मामलों में ₹1-50 करोड़ के टर्नओवर वाले खुदरा व्यवसायों, व्यापारियों, निर्माताओं और सेवा प्रदाताओं सहित एसएमबी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

जयपुर गोदरेज कैपिटल के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, क्योंकि एलएपी और बिजनेस लोन के मामलों में निजी ऋणदाताओं का खाता प्रति वर्ष 5000 करोड़ रुपए का है। कंपनी संचालन के पहले 18 महीनों में कुल बाजार हिस्सेदारी का 10 प्रतिशत लक्षित करने की योजना बना रही है। इसने एमएसएमई में विभिन्न उत्पाद पेशकश प्रदान करने के लिए जयपुर में 40 से अधिक चैनल भागीदारों के साथ साझेदारी की है।

गोदरेज कैपिटल ने 3500 करोड़ की बैलेंस शीट के साथ वित्तीय वर्ष की पहली छमाही का समापन किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 में इसे 6,000 करोड़ रुपए तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है और 2026 तक 30,000 करोड़ रुपए तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। 970 से अधिक चैनल भागीदारों और 270 से अधिक डेवलपर्स के विशाल नेटवर्क के साथ, गोदरेज कैपिटल होम लोन और प्रॉपर्टी पर लोन के लिए करीब 7,000 ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है।

गोदरेज कैपिटल के एमडी और सीईओ श्री मनीष शाह ने कहा, “एक कंपनी के रूप में, हम अपने मौजूदा कार्य संचालन को और बढ़ाना चाहते हैं और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स के माध्यम से अपनी पेशकशों का विस्तार करना चाहते हैं। जयपुर में अपार क्षमता है और राजस्थान में हमारी विस्तार यात्रा शुरू करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण बाजार है। हम एमएसएमई सेगमेंट में उधार बढ़ाने की सोच रहे हैं, ऐसी सूरत में हमारा ध्यान जयपुर में व्यापार मालिकों के साथ साझेदारी करने पर है ताकि वे क्षमता में वृद्धि कर सकें।

एमएसएमई सेगमेंट के लिए अपनी पहुंच को और व्यापक करने और पहले से अधिक ऑफर्स प्रस्तुत करने के लिहाज से कंपनी ने हाल ही में आय के कई रूपों का आकलन करने के लिए विशेषज्ञता के साथ ‘नियोलेप’ पेश किया, इस प्रकार व्यापार मालिक बाजार से अन्यथा प्राप्त होने वाली राशि की तुलना में अधिक ऋण राशि प्राप्त कर सकते हैं।

गोदरेज कैपिटल ई-हस्ताक्षर और डिजिटल लोन एप्लीकेशंस जैसे इनोवेटिव ऑफर्स के माध्यम से उत्पादों और सेवाओं में संपूर्ण डिजिटल सेवाएं प्रदान करता है। इसके अलावा, व्यवसाय के मालिक ‘डिजाइन योर ईएमलाई’ कार्यक्रम के तहत केवल 3 साल तक के लिए ब्याज भुगतान और त्रैमासिक या द्विमासिक किस्त भुगतान जैसे पुनर्भुगतान विकल्पों को चुन सकते हैं। अपने फ्लेक्सिबल ऑफर्स के साथ गोदरेज कैपिटल एसएमई सेगमेंट के लिए पसंदीदा ऋणदाता बनने का प्रयास करता है।

सबगुरु राशिफल : 17 नवम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 07.57 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप धार्मिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मिथुन :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानूनन न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज यात्रा टालनी होगी।

मकर :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। अदालती कार्यवाही के संकेत है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ :- आज आउटडोर गतिविधियां काफी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

मीन :- आज पूरी तरह किसी काम के परिणाम आपके अनुसार मिल सकते हैं। आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।