Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 486 -
होम ब्लॉग पेज 486

दिल्ली में हिन्दू जनजागृति समिति का 19-20 को हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन

नई दिल्ली। हिन्दू राष्ट्र स्थापना के लिए वैचारिक, संवैधानिक एवं आध्यात्मिक स्तर पर मंथन करने, हिन्दू समाज का नेतृत्व करने वाले हिन्दू संगठनों का महासंगठन बनाने, हिन्दू धर्म पर हो रहे आघातों के विषय में एक समान कृति कार्यक्रम निश्चित कर हिन्दू राष्ट्र स्थापना की मांग प्रबलता से उठाने के उद्देश्य से हिन्दू जनजागृति समिति राजधानी देहली में 19 तथा 20 नवंबर 2022 को उत्तर भारत हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन का आयोजन करेगी।

अधिवेशन में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से पधारे प्रबुद्धजनों का उद्बोधन होगा। धर्मरक्षा का कार्य करते समय आने वाली बाधाएं एवं किए प्रयासों पर संगठन अपना अनुभव सबके समक्ष रखेंगे साथ ही गुटचर्चा के माध्यम से समान सूत्री कार्यक्रम तय किया जाएगा। इस अधिवेशन के लिए उत्तर भारत के पूर्व उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, देहली, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश आदि 8 राज्यों से 300 मान्यवरों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के पदाधिकारी, मंदिर विश्वस्त, अधिवक्ता, विचारक इनका समावेश हैं।

अधिवेशन के लिए हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक चारुदत्त पिंगळे, सुदर्शन वाहिनी के मुख्य संपादक सुरेश चव्हाणके, ज्ञानवापी मुक्ति के लिए लडने वाले अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन, हिंदू इकोसिस्टम के संस्थापक अध्यक्ष कपिल मिश्रा, हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे तथा सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता चेतन राजहंस समेत अनेक गणमान्यजनों का उद्बोधन होगा।

विश्व के अधिकांश देश अपने बहुसंख्यक समाज का धर्म, संस्कृति, भाषा एवं हित को संरक्षण देते हैं। इसके विपरीत भारत में इस्लाम, इसाई तथा अन्य अल्पसंख्यक पंथों को अनुच्छेद 29 एवं अनुच्छेद 30 द्वारा विशेष संरक्षण दिया गया है। हिन्दू धर्म पर हो रहे आघात रोकने के साथ सनातन धर्म की रक्षा के लिए भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित होना आवश्यक है।

इस दृष्टी से इस अधिवेशन में मंदिर मुक्ति, हलाल जिहाद का विरोध, धर्मांतरण प्रतिबंधक कानून, विस्थापित कश्मीरी हिन्दुओं का पुनर्वसन; पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के हिन्दुओं पर हुए अत्याचार एवं उनकी सुरक्षा, जैसे विभिन्न ज्वलंत विषयों पर मंथन होगा।

हिन्दू राष्ट्र संसद के 2 विशेष सत्र इस अधिवेशन में होंगे। जिसमें मंदिर रक्षा एवं संवर्धन तथा नई शिक्षा नीति, इन विषयों पर यह सत्र रहेंगे। जिसमें सहभागी प्रतिनिधी इन विषयों को लेकर अपने प्रस्ताव हिन्दू राष्ट्र संसद में रखेंगे। इस दो दिवसीय अधिवेशन के उपरान्त हिन्दू समाज की मांगे प्रस्ताव के रूप में सरकार के समक्ष रखी जाएगी।

रामगढ़ की शांत वादियों में पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का

नैनीताल। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली पत्नी एवं सिने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ बुधवार को नैनीताल में रामगढ़ की शांत वादियों में पहुंचे।

विराट और अनुष्का का यह निजी दौरा है इसलिए इसकी किसी को भी भनक नहीं लगी। दोनों निजी हेलीकॉप्टर से घोड़ाखाल स्थित सैनिक स्कूल के मैदान में उतरे और पहले से खड़ी गाड़ियों में बैठकर रवाना हो गए।

उन्होंने यहां पहुंचकर किसी से बात नहीं की और मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। बताया जा रहा है कि घोड़ाखाल स्कूल के छात्र भी उनकी अगुवाई के लिए खड़े रहे, लेकिन दोनों किसी से नहीं मिले। सैनिक स्कूल के मैदान में उतरने के लिए उनकी ओर से पहले से अनुमति ली गई थी। उन्हें उतारने के बाद हेलीकॉप्टर तुरंत वापस रवाना हो गया।

ऐसा बताया गया कि उनका काफिला रामगढ़-मुक्तेश्वर की ओर गया। वह यहां किसी खास मित्र की कोठी में ठहरेंगे। दोनों कुछ दिन यहां आराम फरमाएंगे। बताया जा रहा है कि अति विशिष्ट अतिथि के आगमन की सूचना पर भवाली पुलिस भी सुरक्षा के लिए यहां पहुंची थी, हालांकि किसी अन्य व्यक्ति को कोहली और अनुष्का के आने की भनक नहीं लगी।

अजमेर : निर्माणाधीन एलीवेटेड रोड की एक भुजा का ऑनलाइन लोकार्पण

0

अजमेर। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने आज स्मार्ट सिटी योजना के तहत अजमेर में निर्माणाधीन 252 करोड़ रुपए के एलीवेटेड रोड की एक भुजा का जयपुर से ऑनलाइन लोकार्पण किया।

धारीवाल ने ऑनलाइन लोकार्पण में अजमेर जिलाधीशालय स्थित अटल सेवा केंद्र पर मौजूद कलक्टर से स्मार्ट सिटी योजना के विषय में जानकारियां हासिल की और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आज मार्टिंडल ब्रिज से पुरानी आरपीएससी जो कि जिलाधीश कार्यालय एवं व रोडवेज बस स्टैंड के नजदीक है की भुजा का लोकार्पण किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, पूर्व महापौर कमल बाकोलिया, मेयर बृजलता हाडा आदि भी उपस्थित रहे। खास बात यह रही कि लोकार्पण समारोह पट्टिका में मौजूद सांसद भागीरथ चौधरी सहित विधायक वासुदेव देवनानी एवं अनिता भदेल ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया।

देवनानी ने आरोप लगाया कि अजमेर प्रशासन एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने अनियमितताओं पर पर्दा डालने के लिए बंद कमरे से लोकार्पण करा लिया और जनप्रतिनिधियों को तव्वजो नहीं दी गई। यही भी ध्यान देने लायक बात है कि जिस क्षेत्र से भुजा का आज लोकार्पण हुआ वहां कोई भी कार्यक्रम नहीं हुआ केवल बंद कमरे में ऑनलाइन लोकार्पण कर दिया गया।

सोनभद्र में युवती की हत्या के मामले में मोहम्मद शाहबाज अंसारी को उम्रकैद

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में साेनभद्र की एक अदालत ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई शबाना निशा हत्याकांड के मामले में दोषी को उम्रकैद और 50 हजार रूपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राहुल मिश्रा की अदालत ने बुधवार को दोषी मोहम्मद शाहबाज अंसारी को उम्रकैद व 50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर दो वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक शक्तिनगर थाने में दो मई 2021 को दी तहरीर में थाना क्षेत्र के चंदुआर गांव निवासी शब्बीर अली ने कहा था कि उसकी बहन शबाना निशा (21) खड़िया निवासी मोहम्मद शाहबाज अंसारी (24) के साथ डेढ़ वर्ष से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 20 दिन पूर्व उसकी बहन को एक लड़की पैदा हुई थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर शाहबाज ने शबाना निशा की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी।

इस तहरीर पर शक्तिनगर पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर लिया और पुलिस विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत पाए जाने पर विवेचक ने न्यायालय में मोहम्मद शाहबाज अंसारी के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था।

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी मोहम्मद शाहबाज अंसारी को उम्रकैद व 50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।

लखनऊ : मुस्लिम प्रेमी ने 19 वर्षीय युवती को चौथी मंजिल से फेंका, मौत

अलवर : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी यूसुफ को 20 वर्ष का कारावास

अलवर। राजस्थान में अलवर की पोक्सो अदालत नंबर दो ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

विशिष्ट लोक अभियोजक अशोक सैनी ने बताया कि जिले के बड़ौदामेव पुलिस थाने में 14 अगस्त 2020 को मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें नांगल टप्पा निवासी युसूफ ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया और शादी का झांसा दिया जिसके चार दिन अपने पास रखकर दुष्कर्म किया।

इस मामले के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में पेश किए। उसके बाद जब बयान हुए तो पीड़िता पक्ष द्रोही हो गई थी लेकिन पुलिस ने डीएनए और मेडिकल एविडेंस के आधार पर आरोपी यूसुफ के खिलाफ कार्रवाई की। यहां विशिष्ट न्यायाधीश राजवीर सिंह ने आरोपी यूसुफ को 20 साल का कठोर कठोर कारावास और 58 हजार रूपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

लखनऊ : मुस्लिम प्रेमी ने 19 वर्षीय युवती को चौथी मंजिल से फेंका, मौत

सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर 17 नवंबर को फैसला

नई दिल्ली। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने बुधवार को धन शोधन मामले में गिरफ्तार दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर अपना फैसला 17 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है।

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने सत्येंद्र जैन और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दलीलें सुनने के बाद आरोपी सत्येंद्र जैन, वैभव जैन और अंकुश जैन की जमानत याचिकाओं पर 17 नवंबर को फैसला देना निर्धारित किया।

अदालत ने तिहाड़ जेल के अधीक्षक को तीनों आरोपियों को 17 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत करने का आदेश दिया। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उनकी जमानत का विरोध किया और अपनी दलीलें पूरी की।

जैन के वकील ने अदालत से कहा कि जैन ने जेल नियमावली के किसी प्रावधान का उल्लंघन नहीं किया है और उनके खिलाफ ईडी द्वारा लगाए गए आरोपों का उद्देश्य न्यायाधीश के मन में पूर्वाग्रह उत्पन्न करना है। जैन के वकील ने जमानत याचिका में कहा कि जैन का एकमात्र दोष यह था कि वह मंत्री बने और सार्वजनिक जीवन में आए अन्यथा उनके खिलाफ कोई मामला नहीं था।

ईडी ने कहा कि अगर जैन को जमानत मिलती है तो वह स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं और सह-आरोपी, गवाहों और मामले से संबंधित अधिकारियों और अन्य दस्तावेजों को प्रभावित कर सकते हैं।

जैन के वकील ने ईडी की दलीलों का विरोध करते हुए कहा कि ईडी का उद्देश्य जैन को लंबी हिरासत रखना है क्योंकि वह न तो स्वास्थ्य मंत्री हैं और न ही जेल मंत्री हैं, बल्कि जेल में बंद हैं इसलिए दिल्ली सरकार के नियंत्रण वाले जिस अस्पताल में जैन को भर्ती कराया गया था, वहां पक्षपात होने का आरोप लगाना आधारहीन है।

जांच एजेंसी ने सत्येंद्र जैन को पीएमएलए के प्रावधानों के उल्लंघन के मामले में 30 मई को गिरफ्तार किया था और अभी वह तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

अलवर में ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश, दो आरोपी अरेस्ट

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के बहतूकला थाना क्षेत्र में पुलिस ने 72 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया की 12 नवंबर को जरिये टेलीफोन सूचना मिली की गांव चांदपुर से टोडा की तरफ जाने वाली सडक के पास कुएं में एक शव पडा हुआ है। सूचना पर थानाधिकारी हनुमान सहाय जाप्ता के साथ घटना स्थल पहुंचे जहां पर अज्ञात महिला के शव को बाहर निकाला और सीएचसी कठुमर मोर्चरी मे रखवाया गया।

पुलिस टीम को जरिये मुखबीर सूचना मिली की जिस महिला को मारकर मकरेटा के कुएं में फेंका है जिसके आरोपी जीतराम उर्फ जीतू एवं उसका भाई राहुल बख्तल की चोकी से एमआईए जाने वाले रास्ते पर पैदल पैदल जा रहे है।

इस सूचना पर टीम बख्तल की चोकी एमआईए रोड पर पहुचें जहाँ पर मुखबीर के बताये हुलिये के दो व्यक्ति बख्तल की चोकी से एमआईए जाने वाले रास्ते पर पैदल पैदल जा रहे थे।

जो पुलिस बावर्दी को देखकर भागने लगे। जिनको टीम द्वारा घेरा देकर पकड़ा एवं नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम जीतराम उर्फ जीतू जाति जाटव उम्र 26 साल निवासी कैमला एवं दुसरे की पहचान राहुल जाटव उम्र 19 साल निवासी कैमला थाना बहतु कलॉ के रूप में बताया। गिरफ्तार आरोपियों ने महिला की हत्या करना स्वीकार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संतकबीरनगर : ख़ुद को जिंदा साबित करने से पहले ही अदालत की चौखट में तोड़ा दम

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील परिसर में बुधवार को न्याय व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

धनघटा तहसील परिसर में स्थित चकबंदी अधिकारी के न्यायालय में करीब 80 साल का वृद्ध पिछले छह साल से राजस्व अभिलेखों में खुद को जिंदा साबित करने के मामले की पैरवी कर रहा था। इसी सिलसिले में वह आज भी न्यायालय परिसर में आया था जहां दोपहर में उसने न्यायालय के बरामदे में दम तोड़ दिया।

सूत्रों के अनुसार धनघटा तहसील क्षेत्र के विकास खंड हैंसर बाजार के ग्राम कोड़रा निवासी फेराई की मृत्यु 2016 में हो गई थी लेकिन राजस्व विभाग के अभिलेख में फेरई की जगह उसके भाई खेलाई को मृत घोषित कर दिया गया और उसकी संपत्ति भतीजों के नाम दर्ज हो गई। खेलाई को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने खुद को जिंदा साबित करने के लिए कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना शुरू कर दिया।

छह साल बीत जाने के बाद भी उसे किसी हाकिम से न्याय नहीं मिला। चूंकि मृतक के गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है इसलिए उसका मुकदमा सीओ चकबंदी धनघटा (द्वितीय)के न्यायालय में चल रहा था जिसकी बुधवार को भी सीओ चकबंदी न्यायालय में पेशी थी मगर वह अपनी पैरवी कर पाता और यह साबित कर पाता कि वह अभी जिंदा है कि उसकी सांसें न्यायालय की चौखट पर ही रुक गईं। इस घटना ने सभी को अवाक रह गए। तहसील मुख्यालय पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

मौके पर पहुंचे तहसीलदार रत्नेश त्रिपाठी ने परिजनों को सूचना दी और उनसे जानकारी प्राप्त की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि अभी उन्हें कोई मेमो नहीं मिला है।

लखनऊ : मुस्लिम प्रेमी ने 19 वर्षीय युवती को चौथी मंजिल से फेंका, मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में लव जेहाद के संदेहास्पद मामले में एक युवती को कथित रूप से उसके प्रेमी ने इमारत की चौथी मंजिल से धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

संयुक्त पुलिस आयुक्त पियूष मोर्डिया ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि डूडा कालोनी के एक मकान की चौथी मंजिल से गिरने से 19 वर्षीय युवती निधि गुप्ता की मौत हो गई है। गिरने की तेज आवाज से मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवती को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होने बताया कि पीड़ित परिजनो का आरोप है कि बसंतपुर निवासी सुफियान नामक युवक ने निधि काे धक्का दिया जिसके बाद गिरने से उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सुफियान मृतक पर धर्मांतरण कर विवाह का दवाब बना रहा था। इस सिलसिले में हत्या और गैर कानूनी तरीके से धर्मांतरण के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुफियान घटना के बाद ट्रॉमा सेंटर आया था मगर युवती की मृत्यु का पता चलते ही मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए पांच टीमों का गठन किया है। मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

शिक्षा विभाग को कुंभकरणी नींद से जगाएंगे, बाघसुरी स्कूल के बाहर करेंगे प्रार्थना

0

बाघसुरी। नसीराबाद उपखंड के निकटवर्ती बनेवड़ा गांव स्थित सरकारी स्कूल में टीचर्स की कमी को लेकर गुस्साए ग्रामीण शुक्रवार को शिक्षा विभाग को कुंभकरण नींद से जगाने के लिए बनेवड़ा स्कूल के छात्रों के साथ बाघसुरी की उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर प्रार्थना करेंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में पीने के पानी तक की समस्या बनी हुई है। बाउंड्रीवाल उंची ना होने से स्कूल परिसर में जानवर घुस जाते हैं तथा खबरे का कारण बनते हैं। अध्यापकों की कमी से बच्चों की शिक्षा का नुकसान हो रहा है।

बनेवडा संघर्ष समिति अब शिक्षा विभाग की ओर से की जा रही अनदेखी को बर्दाश्त नहीं करेंगी। दो माह पहले छात्र हितों के लिए आंदोलन किया गया था जो जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने पर स्थगित कर दिया गया।

इसके बावजूद स्कूल में जलदाय विभाग ने अब तक नल कनेक्शन नहीं किया। क्षेत्रीय विधायक ने जो वादे किए वे भी अधूरे हैं। टीचरों की कमी से स्कूल लगातार जूझ रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि उपखंड स्तर पर स्कूल की समस्याओं का निदान ना होने पर छात्र अजमेर जाकर कलेक्टर को हालात से अवगत कराएंगे।

संघर्ष समिति ने आरोप लगाया है कि बनेवडा गांव की शिक्षा विभाग, जलदाय विभाग तथा जनप्रतिनिधि यतीम समझ कर अनदेखी कर रहे हैं। जब भी अन्य स्कूलों में टीचर्स की कमी होती है तो बनेवड़ा स्कूल से शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया जाता है जबकि इस स्कूल में पहले ही टीचर्स की संख्या पर्याप्त नहीं है।