Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 487 -
होम ब्लॉग पेज 487

रूस की मिसाइल पोलैंड पर गिरी, दो लोगों की मौत

वारसा। रूस की मिसाइल यूक्रेन की सीमा के पास पोलैंड में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले शुरू करने की रिपोर्टें है। रिपोर्ट में बताया गया है कि हमले के बाद क्या हुआ यह स्पष्ट नहीं हैं।

वही यूक्रेन की वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनाटव के अनुसार मंगलवार को रूस की ओर से यूक्रेन पर 90 से अधिक मिसाइलें दागी गईं जिसमें से 70 से अधिक मिसाइलों को मार गिराया गया हैं। पोलैंड की सरकार ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन कहा कि उसने आपातकालीन बैठक बुलाने के बाद कुछ सैन्य इकाइयों को हाई अलर्ट कर दिया है।

इससे पहले पोलैंड की कुछ मीडिया ने रिपोर्ट दी थी कि रूस की मिसाइलें पोलैंड में गिरी हैं। इस बीच यूक्रेन और रूस ने इस के लिए एक दूसरे पर दोषारोपण किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस पर जानबूझकर पोलैंड पर हमला करने का आरोप लगाया है। रूस ने यूक्रेन के इन दावों का खंडन किया है। अमरीका और अन्य अंतरराष्ट्रीय शक्तियों ने कहा है कि वे इस मामले की जांच कर रहे है।

पोलैंड के दमकल विभाग ने विस्फोटों का कारण बताए बिना प्रेज़वोडो के पूर्वी शहर में हुए विस्फोट में दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। स्थानीय मीडिया द्वारा ऑनलाइन साझा की जा रही एक तस्वीर में पोलैंड की खेत में बड़ा गड्डा और मिसाइल का अश्वशेष दिया गया है।

भाजपा ने सरदारशहर उपचुनाव में अशोक कुमार पिंचा बनाया प्रत्याशी

चूरू/जयपुर। राजस्थान में चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में आगामी पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक अशोक कुमार पिंचा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

भाजपा की केन्द्रीय चनुाव समिति ने मंगलवार को सरदारशहर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रुप में पिंचा के नाम की घोषणा कर दी। पिंचा सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में पांच बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और वह वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रुप में विधायक चुने गए जबकि चार बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2008 में उन्होंने 48:77 प्रतिशत मत हासिल किए।

पिछले विधानसभा में वह कांग्रेस के भंवर लाल शर्मा से करीब 17 हजार मतों से चुनाव हार गए थे। वर्ष 1998 में विधानसभा चुनाव में उन्होंने 30:87 प्रतिशत मत हासिल किए। उसके बाद उन्होंने वर्ष 2003 में पिंचा ने 39:24 एवं वर्ष 2013 में 44:28 तथा वर्ष 2018 में 38:14 प्रतिशत मत बटोरे। भाजपा ने इस बार आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे इस उपचुनाव में उन्हें एक बार फिर मौका दिया हैं। पिंचा बुधवार को अपना नामांकन भरेंगे।

उधर, सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी की तरफ से पूर्व विधायक भंवर लाल शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा को टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस वरिष्ठ विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन के बाद यह सीट खाली होने पर इस पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

दिल्ली दंगा मामला : तीन शूटर गिरफ्तार, पुलिस की लूटी गई पिस्तौल बरामद

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में कथित रूप से शामिल एक दंगाई सहित तीन शूटरों को दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने गिरफ्तार किया है और दंगों के दौरान लूटे गए एक पुलिस अधिकारी की सर्विस पिस्तौल बरामद की है।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों की पहचान साहिद (23), उर्फ शाहबाज, समीर (24) उर्फ ​​बाली और सुहैल चौधरी (22) उर्फ ​​बावर्ची के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि स्पेशल सेल की एक टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया और दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की लूटी गई सरकारी पिस्तौल बरामद की।

उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी, 2020 को दंगों के दौरान हेड कांस्टेबल छेत्रपाल सिंह से 9 एमएम पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस लूट ली गई थी, जिसके संबंध में उत्तर-पूर्व, दिल्ली के दयालपुर थाने में प्रामिकी संख्या 60/2020 दर्ज कराई गई थी।

पुलिस के मुताबिक साहिद कथित तौर पर दंगों में शामिल था। उसने हेड कांस्टेबल छेत्रपाल की सरकारी पिस्तौल लूट ली थी, जिस पर दंगाइयों की भीड़ ने हमला किया था। उस दिन, छेत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बेहोशी की हालत में पाए गए थे।

सबगुरु राशिफल : 16 नवम्बर बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। मार्गशीर्ष मास , कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन।

मेष :- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में सफलता मिलेगी। आज आपको प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। बेवजह किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकते है। नवीन लोगों के साथ मित्रता होगी। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। पिछले दिनों से चल रही लेन-देन की कोई बडी डील तय हो जाने की खुशी होगी। आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं।

वृषभ :- आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किए जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

मिथुन :- आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। समस्याओं का निराकरण होगा। व्यापार में प्रगति होगी। राजकाज से लाभ होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार को लेकर चल रही बातचीत एक नाजुक दौर में है, धैर्य रखें, और बहुत सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं। जो चीज आपके लिए शौक भर थी, वह भी धनोपार्जन का मार्ग बन सकती है, लेकिन वहीं धन आने का कोई पुराना और भरोसेमंद जरिया धीरे-धीरे अपना ठिकाना बदल लेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क :- आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नए अवसर आएंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। आज दूसरों की बातों को इधर से उधर करने से बचें। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। परिजनों का सहयोग करना पडेगा। मन चलायमान रहेगा।

सिंह :- आज नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। परिवार में माहौद सुखद रहेगा। मन परेशान रहेगा, परन्तु कोई गलत निर्णय नहीं हो पाएगा। किसी अच्छे व्यक्ति की सलाह प्राप्त होगी। समस्या का निराकरण होगा। घर परिवार में वैचारिक मतभेद कम होने से जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। महिलाएं सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार ही करना होगा। नौकरी-पेशे वाले लोगों के लिए आज का दिन ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। आपको काम की गुणवत्ता को बनाए रखना होगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जाएगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। आज शाम का वक्त बच्चों के साथ गुजारना बेहतर रहेगा।

तुला :- आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जायेगा। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी हो सकती है। घरेलू समस्याओं का निराकरण होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आज आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आज का दिन बढ़िया रहेगा। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य की शुरूआत हो सकती है।

वृश्चिक :- आज आप अपने नये काम में किसी करीबी जानकार की मदद ले सकते हैं, आपको फायदा जरूर होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मुकदमे में विजय के प्रबल योग हैं। काफी दिनों से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये भी दिन ठीक है। उगाही के लिए अच्छा दिन है। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंद प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फायदेमंद साबित होंगे।

धनु :- आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज बड़ा लाभ होगा। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में दें। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। स्वास्थ्य में हीनता रहेगी। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा।

मकर :- आज आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। दिन सामान्य रहेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। राजपक्ष से संतुष्टि होगी। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। जरुरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है।

कुंभ :- आज आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है। क्योकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं। रूके हुए कार्य में प्रगति होगी। व्यापार से लाभ होगा। नये मित्र बनेंगे। प्रसन्नता का समाचार मिलने का योग है। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा। आज आपको अपनी विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी। आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।

मीन :- आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज आपके कामकाज में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

जेवीवीएनएल का तकनीकी सहायक 6000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

धौलपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने धौलपुर में जेवीवीएनएल के जाटोली स्टेशन में कार्यरत तकनीकी सहायक कप्तानसिंह एवं एक दलाल को आज छह हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी कि उनके विद्युुत कनेक्शन आवेदन पर पुराना बिजली बिल बकाया होने का भय दिखाकर एवं नया मीटर लगाने की एवज में कप्तान सिंह दलाल दिनेश कुमार के मार्फत 11 हजार रूपए की रिश्वत की मांग कर रहे है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपियों ने परिवादी से पांच हजार रूपए ले लिए थे। इसके बाद आज ब्यूरो टीम ने ट्रैप का आयोजन कर आरोपी कप्तानसिंह एवं दलाल दिनेश कुमार को परिवादी से छह हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

धन शोधन मामले में अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस की जमानत मंजूर

नई दिल्ली। दिल्ली न्यायालय ने मंगलवार को 200 करोड़ के धन शोधन मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस की जमानत याचिका मंजूर कर ली। अभिनेत्री के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है।

विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने मामले की सुनवाई के बाद दो लाख रुपए के निजी मुचलके की शर्त के साथ जमानत दी है और वह बिना अदालत की इजाजत के विदेश नहीं जा सकती हैं।

फर्नांडीस के वकील ने जमानत याचिका में कहा कि अभिनेत्री पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष दो बार आ चुकी हैं और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्हें निगरानी(लुकआउट) नोटिस के बारे कोई जानकारी नहीं दी गई। ईडी ने जमानत याचिका के विरोध में कहा कि उन्होंने कभी भी जांच एजेंसी के साथ सहयोग नहीं किया और अगर उन्हें जमानत दी जाती है तो वह देश से बाहर चली जाएंगी।

फर्नांडीस के खिलाफ मामला दिल्ली पुलिस की भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 170, 384, 386, 388, 419, 420, 506 और 120 बी के तहत दर्ज प्राथमिकी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी अधिनियम) के प्रावधानों के उल्लंघन से संबंधित है। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय उन पर पीएमएलए के प्रावधानों के तहत जांच कर रहा है।

शांति धारीवाल को एकल पट्टा प्रकरण में मिली क्लीन चिट

जयपुर। राजस्थान के नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल को एकल पट्टा प्रकरण में करीब आठ साल बाद क्लीन चिट मिल गई है।

हाईकोर्ट के न्यायाधीश नरेन्द्र सिंह की एकलपीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए आज धारीवाल को क्लीन चिट दी। न्यायालय ने धारीवाल को इस मामले में कोई भूमिका सामने नहीं आने के बाद ये निर्णय दिया। इससे धारीवाल को बड़ी राहत राहत मिली है। इस पर धारीवाल ने कहा कि एफआईआर में मेरा नाम नहीं हैं लेकिन पूरे प्रकरण में फंसाया गया लेकिन आज न्यायालय से उन्हें न्याय मिला हैं।

उल्लेखनीय है कि गणपति कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर को एकल पट्टा जारी करने को लेकर प्रतिवेदन दिया था। उस समय नगरीय विकास मंत्री रहे शांति धारीवाल के समय गणपति कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर के नाम से एकल पट्टा जारी करने की स्वीकृति दी गई थी।

बाद में एसीबी की जांच में सामने आया कि गणपति कंस्ट्रक्शन के प्रतिवेदन पर वर्ष 2005 में लगी रोक की जांच पड़ताल के बिना ही कंपनी के प्रोपराइटर शैलेन्द्र गर्ग के नाम से पट्टा जारी करने की स्वीकृति दे दी गई।

कोटा में नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजा

कोटा। राजस्थान में कोटा की पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश धीरेंद्र सिंह राजावत ने आज एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई।

न्यायालय में पेश इस्तगासे के अनुसार कैथून थाना क्षेत्र में रहने वाला सुरेश नायक (24) अपने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को वर्ष 2019 अप्रैल माह में बहला-फ़ुसला कर अपने साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन ले गया और वहां एक के कच्चे मकान में रख उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस मामले में किशोरी के भाई की ओर से पुलिस थाने में 23 अप्रैल 2019 को रिपोर्ट दर्ज करवाए जाने के बाद जांच के दौरान पुलिस ने 3 नवंबर 2019 को बालिका को बरामद कर आरोपी सुरेश नायक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किए थे।

अभियोजन पक्ष ने न्यायालय में आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया था जिस पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी माना और आज उसे 20 साल के कारावास की सजा से दंडित किया था।

6 साल की बच्ची से रेप के दोषी होमगार्ड के जवान को 20 वर्ष की कैद

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित बच्चों का लैंगिक अपराध से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की एक विशेष अदालत ने छह वर्षीय अबोध बालिका से दुष्कर्म करने के अपराध में आज होमगार्ड के एक जवान को 20 वर्ष के कारावास की सजा के साथ 25 हजार रुपयों का जुर्माना भी किया।

विशेष न्यायाधीश विनय प्रकाश तिवारी ने मामले में सुनवाई के बाद मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र स्थित खुर्दा गांव के निवासी 45 वर्षीय होमगार्ड के जवान जयकृष्ण यादव को पॉक्सो अधिनियम की धारा छह के तहत दोषी करार देने के बाद यह सजा सुनाई है।

जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर दोषी को छह माह कारावास की सजा अलग से भुगतनी होगी। जुर्माना वसूल होने पर पीड़िता को दिया जाएगा। इसके अलावा अदालत ने पीड़िता को उसके पुनर्वास के लिए मुआवजे के तौर पर चार लाख रुपए दिए जाने का आदेश जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दिया है।

मामले के विशेष लोक अभियोजक सुरेशचंद्र प्रसाद ने बताया कि दोषी ने वर्ष 2020 में पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में एक अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। दोषी पटना में प्रतिनियुक्ति पर था।

केकेआर ने आईपीएल की नीलामी से पहले किया 16 खिलाड़ियों को आउट

मुंबई। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 सत्र की नीलामी से पहले सर्वाधिक 16 खिलाड़ियों का अनुबंध खत्म कर दिया है। ईपीएल की सभी टीमों के लिए अपनी नवीनतम स्थिति की जानकारी देने के लिए 15 नवंबर तक का समय था। इसके अनुसार ही टीमों ने मंगलवार को अपनी स्थिति सार्वजनिक की।

केकेआर के बाद सबसे अधिक खिलाड़ियों को अनुबंध मुक्त करने वाली टीम मुंबई इंडियन्स है। उसने कीरन पोलार्ड सहित 13 खिलाड़ियों की छुट्टी की, जबकि सनराइज़र्स हैदराबाद ने पूर्व कप्तान केन विलियमसन सहित 12 खिलाड़ियों के साथ अनुबंध समाप्त किया है।

जिन खिलाड़ियों का उनकी वर्तमान टीम से अनुबंध समाप्त किया गया है और जो अगले टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध हैं, दूसरी टीमें उन पर बोली लगा सकेंगी। आईपीएल 2023 के लिये ‘छोटी नीलामी’ कोच्चि में 23 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

इसी बीच, पंजाब किंग्स ने भी सनराइज़र्स की तरह पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल सहित नौ खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया है। चार बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने ड्वेन ब्रावो और रॉबिन उथप्पा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों सहित आठ को नीलामी के लिए मुक्त किया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने टिम सेफर्ट, मनदीप सिंह, अश्विन हेब्बार और श्रीकर भरत सहित सबसे कम चार खिलाड़ियों को बाहर किया है, जबकि शार्दुल ठाकुर पहले ही केकेआर के साथ जुड़ चुके हैं।

आईपीएल 2023 की चैंपियन गुजरात टाइटन्स ने कुल नौ खिलाड़ियों से संबंध समाप्त किए हैं। वह रहमानुल्लाह गुरबाज़ और लोकी फर्ग्यूसन को पहले ही केकेआर के सुपुर्द कर चुके हैं, जबकि जेसन रॉय और वरुण आरोन को नीलामी के लिए मुक्त कर दिया गया।

गुजरात से फाइनल हारकर दूसरे स्थान पर रहने वाली राजस्थान रॉयल्स ने चार विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल नौ खिलाड़ियों के साथ अनुबंध समाप्त किया है। रॉयल्स ने टी20 विश्व कप 2021 और 2022 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के लिए अर्द्धशतक जड़ने वाले डैरिल मिशेल को भी टीम से बाहर कर दिया है।

सनराइजर्स के पास 23 दिसंबर की नीलामी के लिए सर्वाधिक 42.25 करोड़ रुपए शेष हैं। इसके बाद पंजाब के पास 32.20 करोड़ रुपए, जबकि लखनऊ के पास 23.35 करोड़ रुपए हैं। मुंबई के पर्स में 20.55 करोड़ रुपएये, चेन्नई के पास 20.45 करोड़ रुपए, दिल्ली के पास 19.45 करोड़ रुपए, गुजरात के पास 19.25 करोड़ रुपए, राजस्थान रॉयल्स के पास 13.2 करोड़ रुपए, बैंगलोर के पास 8.75 करोड़ रुपए जबकि केकेआर के पास सबसे कम 7.05 करोड़ रुपए हैं।

मुंबई इंडियन्स की मौजूदा टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ , आकाश मधवाल।

अनुबंध-मुक्त किए गए खिलाड़ी : कीरन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बासिल थम्पी, डेनियल सैम्स, फैबियन ऐलन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धि, रिले मेरेडिथ, संजय यादव, टाइमल मिल्स।

अदला-बदली के माध्यम से प्राप्त खिलाड़ी : जेसन बेहरेनडॉर्फ

पर्स शेष : 20.55 करोड़ रुपए

विदेशी खिलाड़ियों के लिए शेष स्थान : तीन

चेन्नई सुपर किंग्स की मौजूदा टीम : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हांगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्षणा।

अनुबंध-मुक्त किए गए खिलाड़ी : ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीसन।

शेष पर्स : 20.45 करोड़ रुपए

विदेशी खिलाड़ियों के लिए शेष स्थान : दो

गुजरात टाइटन्स की मौजूदा टीम : हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकांडे , जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद।

अनुबंध-मुक्त किए गए खिलाड़ी : रहमानुल्ला गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन, डोमिनिक ड्रेक्स, गुरकीरत सिंह, जेसन रॉय, वरुण आरोन।

पर्स शेष : 19.25 करोड़ रुपए

विदेशी खिलाड़ियों के लिये शेष स्थान : तीन

दिल्ली कैपिटल्स की मौजूदा टीम : ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी , मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल।

अनुबंध-मुक्त खिलाड़ी : शार्दुल ठाकुर, टिम सेफर्ट, अश्विन हेब्बार, श्रीकर भारत, मनदीप सिंह

अदला-बदली के माध्यम से प्राप्त खिलाड़ी : अमन खान

पर्स शेष: 19.45 करोड़ रुपए

विदेशी खिलाड़ियों के लिए शेष स्थान : 2

राजस्थान रॉयल्स की मौजूदा टीम : संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मकॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, रविचंद्रशन अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा।

रिलीज़ किए गए खिलाड़ी: अनुनय सिंह, कॉर्बिन बॉश, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, करुण नायर, नाथन कूल्टर-नाइल, रासी वैन डेर डूसन, शुभम गढ़वाल, तेजस बरोका।

शेष पर्स: 13.2 करोड़ रुपए

विदेशी खिलाड़ियों के लिये शेष जगह : चार

सनराइजर्स हैदराबाद की मौजूदा टीम : अब्दुल समद, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जैनसेन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

अनुबंध-मुक्त किए गए खिलाड़ी : केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद।

पर्स शेष: 42.25 करोड़ रुपए

विदेशी खिलाड़ियों के लिए शेष जगह : चार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की मौजूदा टीम : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन ऐलन, ग्लेन मैक्सवेल, वानिन्दु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जॉश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप।

अनुबंध-मुक्त किए गए खिलाड़ी : जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, लवनिथ सिसोदिया, शेरफेन रदरफोर्ड।

शेष पर्स: 8.75 करोड़ रुपए

विदेशी खिलाड़ियों के लिये शेष जगह : दो

पंजाब किंग्स की मौजूदा टीम : शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियम लिविंगस्टन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नेथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़।

अनुबंध-मुक्त किए गए खिलाड़ी : मयंक अग्रवाल, ओडियन स्मिथ, वैभव अरोड़ा, बेनी हॉवेल, इशान पोरेल, अंश पटेल, प्रेरक मांकड़, संदीप शर्मा, रितिक चटर्जी।

शेष पर्स : 32.2 करोड़ रुपए

विदेशी खिलाड़ियों के लिए शेष जगह : तीन

कोलकाता नाइट राइडर्स की मौजूदा टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह।

अनुबंध-मुक्त किए गए खिलाड़ी : पैट कमिंस, सैम बिलिंग्स, अमन खान, शिवम मावी, मोहम्मद नबी, चमिका करुणारत्ने, एरोन फिंच, एलेक्स हेल्स, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, अशोक शर्मा, बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, रसिख सलाम, शेल्डन जैक्सन।

अदला-बदली के माध्य से प्राप्त खिलाड़ी : शार्दुल ठाकुर, रहमानुल्लाह गुरबाज़, लॉकी फर्ग्यूसन

पर्स शेष : 7.05 करोड़ रुपए

विदेशी खिलाड़ियों के लिेय शेष जगह : तीन