Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 488 -
होम ब्लॉग पेज 488

अवैध परिवहन की जा रही सात लाख रूपए की देशी शराब जब्त

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध देशी शराब के 180 कार्टून जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना अधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि परबतपुरा चौराहे पर पुलिस ने सघन गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया था जिसे देखकर शराब तस्कर ने अपनी गाड़ी को काफी समय तक अंधेरे में खड़ा रखकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

पुलिस ने मुस्तैदी के साथ कार्यवाही को अंजाम देते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज माखूपुरा के सामने खड़ी पिकअप को चौक किया तो उसमें रॉयल क्लासिक विस्की के 180 कार्टून बरामद हुए जिन्हें जब्त कर लिया गया। जब्त अवैध शराब की कीमत सात लाख रुपए है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिकअप चालक जितेंद्र दमामी (30) निवासी नागोला थाना भिनाय अजमेर तथा उसके साथी मनीष कलाल (28) निवासी बड़गांव थाना भिनाय अजमेर के रूप में की गई।

महात्मा गांधी सर्वाेदय विचार परीक्षा 20 नवंबर को होगी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली महात्मा गांधी सर्वाेदय विचार परीक्षा आगामी 20 नवंबर को आयोजित की जाएगी। अजमेर मुख्यालय पर बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों एवं सिद्घांतों से विद्यार्थियों को रुबरु कराने के उद्देश्य से विद्यालय और महाविद्यालय स्तर की अलग अलग ग्रुप में परीक्षाएं होंगी।

परीक्षा के लिए कुल 75913 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। परीक्षा बीस नवंबर को दोपहर दो से साढ़े तीन बजे के सत्र में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर कुल 259 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में राजस्थान राज्य गांधी स्मारक निधि का भी सहयोग है।

सडक पर उतरीं रणरागिनी, जिहादी आफताब को फांसी पर लटकाने की मांग

मुंबई/नई दिल्ली। मुंबई की हिन्दू युवती श्रद्धा वालकर को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ लिव इन में रहने वाले तथा विवाह के विषय में पूछे जाने पर उसके साथ मारपीट कर उसकी अमानवीय हत्या करने वाला लव-जिहादी आफताब एक क्रूर एवं नराधम है। कोई किसी व्यक्ति से प्रेम करता हो, तो वह उस व्यक्ति की इस प्रकार से अमानवीय हत्या नहीं करेगा। इसलिए इस हत्या की जांच करते समय हत्या का उद्देश्य जान लेना आवश्यक है।

हिन्दू लडकियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन करने, उनके साथ निकाह करने, ऐसा करना अस्वीकार करने पर बलात्कार करने, ब्लैकमेल करने, हत्या करने जैसे हजारों प्रकरण इससे पूर्व उजागर हुए हैं। ऐसी घटनाएं अब सामान्य हो चुकी हैं। हमारी लडकियों को भगाने के लिए ये नराधम अब हमारे घर तक पहुंच गए हैं।

हिन्दू जनजागृति समिति की महिला शाखा रणरागिनी की डॉ.दीक्षा पेंडभाजे ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री से मांग करते हुए कहा कि हिन्दू अभिभावक और हिन्दू युवतियां कब जागेंगी? क्या आप पुनः अपनी बेटी के 35 टुकडे होने देने वाले हैं? इन घटनाओं को देखते हुए राज्य में तत्काल लव जिहाद विरोधी कानून बनाया जाए साथ ही इस प्रकरण में लव जिहादी आफताब को तत्काल फांसी पर लटकाया जाना चाहिए।

इस घटना की निंदा करने तथा उक्त मांगों को लेकर रणरागिनी की ओर से मुंबई में आंदोलन किया गया। इस आंदोलन में विभिन्न हिन्दू संगठनों ने भाग लिया। आंदोलन में तुम अबला नहीं, सबला बनो! चंडी, दुर्गा, काली बनो!, लव जिहादी नराधम आफताब को फांसी दीजिए!, राज्य में लव जिहादविरोधी कानून लागू कीजिए! नारे भी लगाए गए।

इस अवसर पर दीक्षा पेंडभाजे ने बताया कि लव जिहाद की घटनाएं रोकने के लिए आगामी शीतकालीन अधिवेशन में लव जिहाद विरोधी कानून बनाया जाए, इसके लिए हम बहुत शीघ्र मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री से मिलने वाले हैं।

इस अवसर पर पेंडभाजे ने कहा कि एक महिला पत्रकार को पहले तुम कुमकुम लगाओ, उसके उपरांत मैं तुम से बात करूंगा, ऐसा वात्सल्यभाव से बोलने वाले भिडे गुरुजी को नोटिस भेजने वाली राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा क्या लव जिहाद’ की बढती घटनाओं पर कुछ बोलेंगी? राज्य में युवतियों एवं महिलाओं के लापता होने का भयावह स्तर देखते हुए वे इस पर कुछ टिप्पणी करेंगी अथवा नहीं?, यह हमारा प्रश्न है। राज्य का गृहविभाग युवतियों एवं महिलाओं के लापता होने के पीछे कुछ बडा षड्यंत्र तो नहीं न? साथ ही ऐसा लव जिहाद के षड्यंत्र के अंतर्गत तो नहीं हो रहा है न?, इसकी भी जांच करे, यह हमारी मांग है।

प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की, शव के किए 35 टुकड़े, पढें कैसे हुआ खुलासा

जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती

0

अजमेर। आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षक और राष्ट्रीय गौरव, वीरता तथा आतिथ्य के भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने में आदिवासियों के प्रयासों को मान्यता देने के लिए हर साल 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है।

इसी क्रम में मंगलवार को अजमेर मंडल पर भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ की उपस्थिति में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभा कक्ष में कार्य​क्रम आयोजित किया गया।

धनखड़ ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर रील फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर धनखड़ ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य परियोजना प्रबंधक-गतिशक्ति यूनिट अनूप कुमार शर्मा तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक बलदेवराम सहित मंडल के अन्य शाखाधिकारी व कर्मचारी और मान्यता प्राप्त रेल कर्मचारी संगठनों व एसोशिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित निबंध प्रतियोगता का आयोजन भी किया गया जिसके विजेता कर्मचारियों को पुरुस्कृत किया गया।

गुलाबबाड़ी फाटक आंशिक रूप से बंद रहेगा

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक ने बताया कि गुलाबबाडी में स्थित समपार सख्या 44/स्पेशल को दिनाक 16 नवंबर को आंशिक रूप से बन्द रखा जाएगा। मदार-अजमेर लाईन में स्थित समपार संख्या 44/स्पेशल पर ट्रैक रखरखाव संबंधित इंजीनियरिंग कार्य किया जाना है। जिस कारण गुलाबबाडी में स्थित समपार संख्या 44/स्पेशल को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बन्द रखा जाएगा। इस फाटक का उपयोग करने वाले आमजन आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में सीआरपीएफ होते हुए एकता नगर व आरयूबी नम्बर 43 अथवा अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करेंगे।

जियो ट्रू5जी नेटवर्क पर चलेंगे ओप्पो के स्मार्टफोन

0

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो इंडिया ने के अधिकांश 5जी मोबाइल अब जियो के 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करेंगे।

ओप्पो ने आज जारी बयान में कहा कि कंपनी ने रिलायंस जियो के सहयोग से ऐसे मोबाइल बनाए हैं जो इमर्सिव और ट्रू 5जी एक्सपीरियंस के लिए अल्ट्रा हाई स्पीड और करीब जीरो लेटेंसी पर काम करेंगे।

कंपनी ने दावा किया है कि उसके द्वारा लॉन्च किया गया कोई भी नया 5जी डिवाइस जियो नेटवर्क पर चल सकेगा। ओप्पो ने अपने 5जी मोबाइल फोन में सॉफ़्टवेयर अपडेट रोल-आउट शुरू कर दिया है।

ओप्पो इंडिया के उपाध्यक्ष और आरएंडडी हेड तसलीम आरिफ ने कहा कि ओप्पो इंडिया भारत में 5जी इकोसिस्टम खड़ा करने का प्रयास कर रहा है। इससे हमारे उपयोगकर्ता जियो ट्रू5जी का एक्सपीरियंस ले सकेंगे। जो शहर 5जी से जुड़ चुके हैं उनमें ग्राहक ओप्पो स्मार्टफोन के माध्यम से ट्रू5जी का आनंद उठा पाएंगे।

चेन्नई : स्वास्थ्य अनदेखी के कारण युवा फुटबॉल खिलाड़ी प्रिया की मौत

चेन्नई। तमिलनाडु में एक युवा फुटबॉल खिलाड़ी की मंगलवार को शरीर के अंगों के खराब हो जाने से मौत हो गई। खिलाड़ी का एक सप्ताह से सरकारी पेरीफेरल अस्पताल में इलाज चल रहा था और सर्जरी में आई जटिलताओं के कारण उसने अपना दायां पैर खो दिया था।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रह्मण्यम ने संवाददाताओं से कहा कि कॉलेज छात्रा और एक फुटबॉल खिलाड़ी प्रिया (17) का सात नवंबर को पेरियार नगर के सरकारी पेरिफेरल में दाहिने घुटने का आर्थोस्कोपिक लिगामेंट उपचार हुआ था। सर्जरी में आई जटिलताओं के कारण उसके दाएं पैर को काटना पड़ा, जिसके बाद प्रिया अत्याधुनिक इलाज के लिए राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल (आरजीजीजीएच) भेज दिया गया।

प्रिया की मंगलवार सुबह शरीर के विभिन्न अंगों के खराब हो जाने के बाद मौत हो गई। सुब्रह्मण्यम ने कहा कि स्वास्थ्य अनदेखी के लिए सरकारी पेरिफेरल अस्पताल के दो डॉक्टरों को संदिग्ध के दायरे में रखा गया है। उन्होंने पहले ही जटिलताओं की रिपोर्ट भेज दी है जिसकी पुष्टि अनदेखी की जांच के लिए बनाई गई स्वास्थ्य समिति की रिपोर्ट में भी है।

सुब्रह्मण्यम ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने मृतक के परिवार को दस लाख रुपए और मृतक के एक भाई को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। पोस्टमार्टम के बाद प्रिया का शव उसके माता पिता को सौंप दिया।

इस बीच, प्रिया के माता-पिता, भाई, रिश्तेदारों, दोस्तों और सहपाठियों ने अस्पताल के सामने उसका शव ले जा रही एंबुलेंस का रास्ता बंद कर दिया और दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और आरजीजीजीएच के डीन थेरानीराजन ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात करके आवश्यक कार्रवाई का वादा किया जिसके बाद प्रिया का पार्थिव शरीर उत्तरी चेन्नई के व्यासरपडी स्थित आवास पर ले जाया गया। सुब्रह्मण्यन ने इसे दुखद हादसा बताते हुए राजनीतिक रंग न देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सर्जरी में कोई दिक्कत नहीं थी। सर्जरी बिल्कुल सही ढंग से हुई थी। कंप्रेशन बैंड को कसने में लापरवाही की गई जिसके ज्यादा कसने से खून का प्रवाह प्रभावित हुआ और इससे जटिलताएं सामने आई।

इंडोनेशिया में बोले मोदी, 2014 के बाद का भारत है, अलग भारत

बाली (इंडोनेशिया)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से वृद्धि कर रही बड़ी अर्थव्यवस्था है और देश अभूतपूर्व लक्ष्यों को लेकर अप्रत्याशित गति से काम करते हुए विश्व की एक नई शक्ति के रूप में उभर रहा है।

बाली में चल रहे जी20 समूह के शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए मोदी ने यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के एक स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने अपनी आजादी के लिए अमृत काल में विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखा है और भारत के इस लक्ष्य में पूरी दुनिया की भलाई की अवधारणा भी जोड़ी गई है।

मोदी ने कहा कि 2014 से पहले और उसके बाद के भारत में फर्क है, यह फर्क मोदी नहीं, स्पीड (कार्य करने की गति) और स्केल (काम करने का पैमाना) है। उन्होंने कहा कि भारत अब छोटे लक्ष्य नहीं रखता। आज का भारत अप्रत्याशित गति और पैमाने पर काम कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अपनी सरकार के विशेष अभियान के दौरान खोले गए 32 करोड़ जनधन खातों का जिक्र करते हुए कहा कि यह अमरीका की कुल आबादी के बराबर है और इसी तरह तीन करोड़ मुफ्त घर दिए गए हैं जो आस्ट्रेलिया के हर नागरिक की घर की जरुरत को पूरा करने के बराबर है।

इस दौरान भारत ने जितना बड़ा हाईवे विकसित किया है वह धरती के डेढ़ चक्कर के बराबर है। आयुष्मान भारत में जितने लोगों को पांच लाख रुपए के मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई है वह यूरोप की आबादी से अधिक है। भारत ने जितने कोविड वैक्सीन डोज मुफ्त वह यूरोप और अमेरिका की आबादी के ढाई गुने के बराबर है।

मोदी ने उपस्थित जनसमुदाय से पूछा कि क्या इससे आपका माथा ऊंचा नहीं उठता, आपको गर्व नहीं होता। प्रधानमंत्री के इस सवाल का जवाब उपस्थित जनसमुदाय ने हर्ष ध्वनि के साथ दिया। उन्होंने कहा कि इसीलिए कहता हूं कि भारत सबसे पहले। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अपनी जड़ों से जुड़े रहकर विकास की नई ऊंचाईयां छूने का लक्ष्य रखता है।

मोदी ने कहा कि भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और इसका लाभ दक्षिण एशिया के देशों को भी हो रहा है। भारत रक्षा के क्षेत्र में हथियारों के निर्यात की स्थिति में है और हमारी बह्मोस मिसाइल और तेजस लड़ाकू विमान की पूछ दुनिया भर में हो रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज बड़े लक्ष्य रखता है और उसे पाने के लिए संकल्प के साथ प्रयत्न करता है। संकल्प से सिद्धि का यह मंत्र पूरी दुनिया के कल्याण के लिए है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि 21वीं शताब्दी में विश्व को भारत से बहुत सी अपेक्षाएं है और भारत उन्हें अपनी जिम्मेदारी के तौर पर समझता है, भारत ने अपने लक्ष्यों को वैश्विक भलाई के लक्ष्य से जोड़ा है।

इसी संदर्भ में उन्होंने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ‘एक सूरज-एक दुनिया, एक धरती-एक स्वास्थ्य,’ जलवायु परिवर्तन से अस्तित्व का संकट झेल रहे द्वीप देशों के बुनियादी ढांचे में सुधार की वैश्विक पहल तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली के लिए मिशन लाईफ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना रखता है। काेविड के समय भारत ने इंडोनेशिया सहित दुनिया की तमाम देशों के लिए सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने का काम किया है।

इंडोनेशिया में रह रहे भारतीय समुदाय के विशाल उपस्थिति को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत और इंडोनेशिया के संबंधों की विशिष्टता का उल्लेख करते हुए कहा कि इंडोनेशिया आने पर हर भारतीय को एक अलग अनुभूति होती है और वह इस अनुभूति को अनुभव आज भी कर रहे हैं।

मोदी ने इंडोनेशिया के साथ भारत के संबंधों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि लोग कहते हैं कि इंडोनेशिया भारत से 90 समुद्री मील दूर है पर हम कहते हैं कि हम 90 समुद्री मील नजदीक हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच प्राचीन सांस्कृतिक एवं व्यापारिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि इस भूमि से भारत का हजारों वर्षों का नाता रहा है। इस भूमि ने हजारों वर्ष से पीढ़ी दर पीढ़ी इस रिश्ते को जाना-समझा और जीवंत रखा है। हर भारतीय ऐसी धरती पर आकर एक अलग आनंद की अनुभूति करता है।

उन्होंने बाली को ऋषि मार्कंडेये और मुनि अगस्त्य के तप की पवित्र भूमि बताते हुए कहा कि भारत में अगर हिमालय है तो बाली में आगुंग पर्वत है, भारत में अगर गंगा हैं तो बाली में तिर्था गंगा हैं। हम भी भारत में शुभ कार्य का श्रीगणेश करते हैं तो यहां भी घर-घर में गणेश विराजमान हैं, सार्वजनिक स्थान पर शुभता फैला रहे हैं।

उन्होंने इसी संदर्भ में यहां पूर्णिमा के व्रत और एकादशी की महिमा और त्रिकाल संध्या के जरिये सूर्य की उपासना की परंपरा और ज्ञान की देवी सरस्वती की अराधना का भी जिक्र किया। उन्होंने इंडोनेशिया में भारत से आए खासकर सिंधी और गुजराती परिवार द्वारा स्थानीय व्यापार, उद्यम और कृषि में योगदान तथा चार्टड एकाउंटेंट, इंजीनियर जैसे पेशेवरों के योगदान को उल्लेख करते हुए भारतीय समुदाय को अपनी इस कर्म भूमि के विकास में पूरा योगदान करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अगर हम कहते हैं कि दुनिया बहुत छोटी है, भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को देखने पर यह बात बहुत सटीक बैठती है। उन्हाेंने कहा कि आज जब यह समारोह चल रहा है तो यहां से डेढ़ हजार किलोमीटर दूर भारत के कटक शहर में महानदी के किनारे ‘बाली जात्रा’ का उत्सव मनाया जा रहा है। यह महोत्सव भारत और इंडोनेशिया के बीच हजारों वर्षों के व्यापारिक संबंधों का उत्सव है।

उन्होंने भारत और इंडोनेशिया के लोगों के पतंग उड़ाने के शौक का जिक्र किया और पहले की यात्रा में पूर्व राष्ट्रपति युद्धोयोनो के साथ अपने पतंग उड़ाने के सुखद अनुभव का भी जिक्र किया। इससे पहले समारोह में प्रधानमंत्री को संबोधन के लिए आमंत्रित करते हुए कहा गया कि इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय के लोगों को बड़े सम्मान के साथ देखा जाता है और भारतीय समुदाय रोजगार छीनने वाला नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार पैदा करने वाले समाज के रूप में देखा जाता है।

उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया भारत से दो साल पहले आजाद हुआ था। भारत को उससे बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है और इसी तरह इंडोनेशिया भी भारत से बहुत कुछ सीख सकता है तथा बहुत कुछ प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है और विश्वभर के कई कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) है।

विश्व के हर यूनिकार्न (एक अरब डालर की हैसियत से ऊपर की नई कंपनी) में औसत एक कंपनी भारत की है। उन्हाेंने कहा कि भारत डिजिटल लेनेदेन में दुनिया में नंबर एक है, आईटी आउटसोर्स में नंबर एक है, स्मार्ट फोन डाटा में नंबर एक है और कई सामान्य दवाओं और वैक्सीन के उत्पादन में भी नंबर एक है। वर्ष 2014 के पहले भारत और आज के भारत में बहुत बड़ा फर्क है।

मोदी ने सभा में भारत के दाउदी बोहरा समुदाय के लोगों की उपस्थिति का विशेष रूप से उल्लेख किया और कहा कि मैं जहां भी जाता हूं वहां कोई मिले या न मिले हमारा दाउदी बोहरा परिवार मिल ही जाता है।

प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया में रह रहे भारतीय समुदाय को अगले वर्ष नौ जनवरी को स्वच्छ शहर इंदौर में होने वाले अगले प्रवासी भारतीय सम्मेलन भाग लेने के लिए विशेष रूप से आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि न केवल आप अपने परिवार के साथ आइए, बल्कि अपने साथ एक इंडोनेशियाई परिवार को भी साथ में लाइए। वहां से आप अहमदाबाद भी आइए जहां उन्हीं दिनों मकर संक्राति पर्व पर पतंग उत्सव होता है।

दिल्ली पुलिस ने ‘हत्यारे’ आफताब के साथ महरौली के जंगल में कटे शव को खोजा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला के साथ महरौली के जंगल क्षेत्र का दौरा किया जहां उसने कथित तौर पर अपने लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था।

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पुलिस अपराध के बिंदुओं को जोड़ने के लिए मौके से सबूत खोजने की कोशिश कर रही है क्योंकि जांचकर्ताओं ने श्रद्धा वाकर के शरीर के अंगों का पता लगाया है। पुलिस पूनावाला और श्रद्धा के आम दोस्तों से पूछताछ करने की योजना बना रही है, जिन्होंने दो महीने से अधिक समय तक एमआईए में रहे थे।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर अपने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा को 35 टुकड़ों में काट दिया और इस साल मई के बाद से विभिन्न स्थानों पर लंबी अवधि में उन्हें फेंक दिया। बाद में आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। यह अपराध 27 वर्षीय श्रद्धा की हत्या के छह महीने बाद सामने आया और 12 नवंबर को पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसने छतरपुर के पास वन क्षेत्र में श्रद्धा के कटे हुए हिस्सों को फेंक दिया जहां दोनों रह रहे थे। उसने कथित तौर पर टुकड़ों को डंप करने में दो से तीन महीने बिताए। पूछताछ के दौरान आफताब ने पुलिस को बताया कि वह और मृतक श्रद्धा 2019 से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। वे दोनों महाराष्ट्र के थे और मूल रूप से डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे।

श्रद्धा के पिता ने मंगलवार को न्यूज चैनलों से कहा कि अगर आफताब ने वह सब कुछ किया है जो उसने दावा किया है, तो उन्हें फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए। उसे मेरी बेटी की हत्या करने और महीनों तक सब कुछ छिपाने के लिए कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

विकास वाकर ने कहा कि काश हमें पता होता कि क्या हो रहा है। उसकी सहेलियों ने हमें सूचित किया कि वह लापता थी। श्रद्धा की कथित तौर पर दिल्ली जाने के तुरंत बाद मई में दक्षिण दिल्ली में उनके किराए के फ्लैट में आफताब ने हत्या कर दी थी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-दक्षिण) अंकित चौहान ने मीडिया को बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई है और उसने खुलासा किया कि दोनों अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ते थे। वे मई में दिल्ली शिफ्ट हो गए और कुछ दिनों बाद उनका फिर से झगड़ा हो गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी के बारे में कहा जाता है कि उसने उसका गला घोंट दिया था। हमने जंगल से संदिग्ध शरीर के टुकड़े बरामद किए हैं। हमारी प्राथमिकता शरीर के अंगों को बरामद करना और फोरेंसिक रिपोर्ट से पुष्टि प्राप्त करना है। आरोपी पुलिस हिरासत में है।

श्रद्धा ने दो साल पहले अपनी मां को खो दिया था। उसके पिता और भाई थे लेकिन जाहिर तौर पर उनके बीच ज्यादा संवाद नहीं था। वॉकर ने कहा कि पूनावाला से मिलने से पहले वह एक अलग व्यक्तित्व की मालकिन थी। वह प्यारी और महत्वाकांक्षी थी। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ लेकिन वह उससे मिलने के बाद बदल गई।

पिता ने कहा कि उसने मुझसे बात करना बंद कर दिया। मुझे पता था कि वह उस लड़के के साथ एक जहरीले रिश्ते में थी। मैंने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। हमने आखिरी बार 2021 में फोन पर बात की थी। मुझे बातचीत भी याद नहीं है। मैंने उससे कहा था कि वह मुंबई न छोड़े।

श्रद्धा और आफताब ने जाहिर तौर पर मार्च और अप्रेल में हिल स्टेशनों का दौरा किया और फिर दिल्ली में रहने का फैसला किया। गत आठ नवंबर को मुंबई के मानिक पुर थाने के कर्मचारियों ने दिल्ली के महरौली थाने में एक महिला के लापता होने की सूचना दी। उन्होंने कहा कि लापता महिला छतरपुर पहाड़ी इलाके में आफताब के साथ रह रही थी और इलाके से लापता हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि नौ नवंबर को महरौली थाने में महिला के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान लापता महिला के परिजनों से संपर्क किया गया और जानकारी मांगी गई।

उसके पिता ने बताया कि 14 सितंबर को उसके बेटे को उसकी बेटी के दोस्त ने बताया कि पिछले ढाई महीने से उसका श्रद्धा से कोई संपर्क नहीं है और उसका मोबाइल फोन भी बंद है। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र के मानिकपुर थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि उसके बयान पर दिल्ली के महरौली थाना में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

मंगलवार को पुलिस के साथ पिता और भाई भी शव की तलाश के लिए महरौली वनक्षेत्र में गए थे। परिवार अब यह सोचकर पछताता है कि श्रद्धा सिर्फ उन्हें अनदेखा कर रही थी।

प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की, शव के किए 35 टुकड़े, पढें कैसे हुआ खुलासा

आजमगढ़ : कुएं में मिला 22 साल की युवती का कई टुकड़ों में शव

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के अहिरौला क्षेत्र में मंगलवार को एक युवती का कई टुकड़ों में कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के पश्चिमपट्टी गांव के गौरी का पूरा में सुबह सड़क के किनारे स्थित कुंए में एक युवती का कई टुकड़ों में कटा हुआ शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कुंए से बाहर निकालकर जांच पड़ताल में जुट गई।

उन्होने बताया कि पश्चिमपट्टी गांव के गौरी का पूरा की ओर लोग शौच आदि करने के लिए निकले थे कि किसी ने कुएं में शव देखकर शोर मचाया। धीरे-धीरे मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई। युवती की उम्र करीब 22 वर्ष प्रतीत हो रही है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना दो दिन पुरानी लग रही है। फिलहाल जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। बहुत जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की आरती का वीडियो आया सामने

ग्वालियर/भोपाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के महिमामंडन से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दो मिनट से अधिक अवधि वाले वीडियो को प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने ट्वीट के जरिए पोस्ट किया है। उन्हाेंने लिखा है कि बापू हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हिंदू महासभा ने एक बार फिर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के हत्यारे, देश के पहले आतंकवादी नाथूराम गोडसे की पूजा कर आरती उतारी। शिवराज जी इन देशद्रोही लोगों को चिंहित कर तुरंत एफआईआर दर्ज करके कठोर कार्रवाई करें।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ व्यक्ति एक स्थान पर नाथूराम गोडसे के चित्र की आरती उतार रहे हैं। उसका महिमा मंडन कर रहे हैं।

कीरन पोलार्ड का IPL से संन्यास, बनेंगे MI के बल्लेबाजी कोच

मुंबई। मुंबई इंडियन्स के दिग्गज ऑलराउंडर कीरन पोलार्ड ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी फ्रेंचाइज़ी को बदलाव की जरूरत है और अगर वह एमआई से नहीं खेल सकते तो एमआई के खिलाफ भी नहीं खेलना चाहेंगे।

पोलार्ड ने ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा कि उन्होंने एमआई के बल्लेबाजी कोच की भूमिका स्वीकार कर ली है और वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टी20 लीग में एमआई अमीरात के लिये खेलना जारी रखेंगे।

आईपीएल के 13 सत्रों में एमआई का प्रतिनिधित्व कर चुके पोलार्ड ने कहा कि वह टूर्नामेंट की सबसे बड़ी और सबसे सफल टीम के लिए खेलकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। पोलार्ड ने टीम प्रबंधन के साथ-साथ मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और आकाश अंबानी के प्रेम और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

पोलार्ड उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने आईपीएल में 100 से ज्यादा मैच खेले और एक ही फ्रेंचाइजी से संबंधित रहे। पोलार्ड के अलावा विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर बैंगलोर), सुनील नारायण (कोलकाता नाइट राइडर्स), जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडिन्स) और लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडिन्स) ने भी अपने आईपीएल करियर के दौरान सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी से संबंध रखा।

मुंबई इंडियन्स के साथ पांच आईपीएल और एक चैंपियन्स ट्रॉफी जीतने वाले पोलार्ड ने 171 मैच खेलकर 147.32 के स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाए, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन रहा। इसके अलावा उन्होंने 107 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 69 विकेट लिए और 103 कैच भी पकड़े।