Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 490 -
होम ब्लॉग पेज 490

1873 में निर्मित भारत के प्रथम भाप इंजन ने फिर मारी सीटी

0

अजमेर। भारत के प्रथम भाप रेल इंजन की लाइव प्रदर्शनी रविवार को लोको कारखाना के मुख्य गेट पर स्थापित 1873 में निर्मित आईएसआर 421 शंटिंग लोको के पहियों और अन्य मुख्य पार्टस को पेडस्टल पर रखे-रखे भाप से चलाया गया।

इस मौके पर कारखाने के संक्षिप्त इतिहास को छायाचित्रों के माध्यम से आमजन के लिए प्रदर्शित किया गया। ऐसे नागरिक जिन्होंने भाप इंजन की कार्य प्रणाली को नहीं देखा था उनके कौतहूल का निदान हुआ।

प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया। दिनभर आमजन ने रुचि दिखाते हुए प्रदर्शनी में बढचढ कर शिरकत की। प्रदर्शनी के दौरान समय-समय पर रेल कौशल विकास योजना के बारे में भी सूचना दी गई। इस दौरान रेलवे की आन्तरिक सांस्कृतिक टीम ने देश भक्ति एवं रेल से संबंधित गीतों की भी प्रस्तुति दी।

इस प्रदर्शनी का लगभग करीब 1000 लोगों ने अवलोकन किया जिसमें 200 स्कूली बच्चें एवं अभिभावक भी शामिल थे। प्रदर्शनी की सभी दर्शकों ने खूब सराहा।

अजमेर : माली समाज ने दिपावली स्नेह मिलन हर्षोल्लास से मनाया

0

अजमेर। माली समाज का दिपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार शाम महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल पर आयोजित किया गया। समारोह में माली समाज अजमेर की सभी संस्थाओं व संगठनों के अध्यक्ष व पदाधिकारी, गणमान्यजन परिवार सहित उपस्थित हुए।

समारोह की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके बाद सर्किल पर महिला कार्यकर्ताओं ने दीपदान किया। नुक्कड़ नाटक नाटक शिक्षा के जरिए नेहा आलुदिया ने महात्मा ज्योतिबा फुले और चंचल आलुदिया ने माता सावित्रीबाई फुले की भूमिका अदा कर सबकी दाद हासिल की।

लक्ष्य भाटी, माया बनिष्टिया, प्रेरणा, स्वाति, आदित्य, सिद्धी इत्यादि बच्चों व बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विशाल जनसमूह को बांधे रखा। विशिष्ट अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।

माली सेना शहर अध्यक्ष हेमराज खारोलिया ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड बनने पर मुख्यमंत्री शोक गहलोत का सभी ने आभार जताया। फुले बोर्ड बनाए जाने की खुशी मे जमकर आतिशबाजी की गई।

समारोह में भामाशाह त्रिलोक चन्द इंदौरा, महावीर सिंह चौहान, महेश चौहान, पार्षद बीना टांक, पूर्व पार्षद गणेश चौहान, नवीन कच्छावा, दिनेश भाटी, किशन देवडा, बबीता चौहान, पूनम तंवर, गणेश टांक, प्रदीप कच्छावा, राजेश चौहान, धर्मेन्द्र टांक, हनिश मारोठिया, रवि दग्दी, विष्णु कच्छावा, बालकिशन कच्छावा, रवि कच्छावा, उमेश तुनवाल, हिमाशु गहलोत, भवदीप सैनी, प्रदीप चौहान, गोपीकिशन जादम, मेवालाल जादम, मोतीसिह सैनी, जितेन्द्र मारोठिया, राजेश भाटी, शशि महावर, हेमराज सिसोदिया, मामराज सेन, संतोष मौर्य, पुष्पा सैनी, राधा चौहान, माया चौहान, ललिता खारोलिया आदि उपस्थित रहे।

निचलागढ़ में 66वीं उच्च माध्यमिक स्कूली योगा, एवं स्काय प्रतियोगिता का शुभारंभ

आबूरोड। सिरोही जिले की आबूरोड तहसील में निचलागढ़ के उच्च माध्यमिक विद्यालय में 4 दिवसीय योगा एवं स्काय प्रतियोगिता का आरंभ सोमवार को पंचायत समिति प्रधान लीलाराम गरासिया, पंचायत समिति सदस्या सरमीबाई, एवं स्थानीय ग्राम पंचायत सरपंच रेखा कुमारी के आथित्य में शुरू हुआ।

योगा निरोगी शरीर का मूल मंत्र : प्रधान

प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए आबूरोड प्रधान लीलाराम गरासिया ने कहा कि जिले में आयोजित हो रहे 49 खेलों में से इस विद्यालय में आयोजित हो रहे योगा एवं स्काय महत्वपूर्ण खेल हैं। योगा से शरीर निरोगी रहता है तथा स्काय आत्म सुरक्षा का हथियार है।

इसी प्रकार पंचायत समिति सदस्या सरमीबाई ने प्रतियोगियों को अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। स्थानीय ग्राम पंचायत सरपंच रेखा कुमारी ने अपने गांव के पंचायत के विद्यालय में आने वाले जिले के सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी मैदान में अपना हुनर प्रस्तुत कर आगामी स्तर के खेलों में लगातार आगे बढ़ते रहें।

उद्घाटन से पूर्व विद्यालय के संस्था प्रधान एवं प्रतियोगिता संयोजक अमित सिंह वर्मा ने आगंतुक प्रतियोगियों के बारे में विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधान, सदस्या, एवं सरपंच के अलावा शिक्षा विभाग के अखिल चतुर्वेदी, पंचायत समिति साक्षरता समन्वयक विरेंदर त्रिवेदी, सहकारी समिति के अध्यक्ष नानाराम, उपाध्यक्ष मकनाराम, स्थानीय उपसरपंच चीनाराम, प्रतियोगिता के भामाशाह जोधा राम, गेना राम, प्रभु राम, माधुराम, सचिन गरासिया, पूर्व उपसरपंच दीताराम, बाबूलाल भूरावत, भेराराम, नवाराम, प्रवीण राजपुरोहित, युवराज सिंह देवड़ा, भरत गर्ग, सुरमा राम, मंच संचालक इंद्र लाल गर्ग दल प्रभारी, निर्णायक, आदि उपस्थित रहे।

कुल 79 खिलाड़ी आजमा रहे भाग्य

प्रतियोगिता स्थल निचलागढ मे 17 वर्ष आयु वर्ग योगा खेल में 10 बालक खिलाड़ी एवं 5 बालिका खिलाड़ी, 19 आयु वर्ग योगा खेल में 15 बालक खिलाड़ी एवं 5 बालिका खिलाड़ी, इसी प्रकार 17 वर्ष स्काय खेल में 18 बालक खिलाड़ी एवं 9 बालिका खिलाड़ी, 19 वर्ष आयु वर्ग स्काय खेल में 17 बालक खिलाड़ियों समेत कुल 79 प्रतियोगी सम्मिलित हुए।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का संकेत दिया

0

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शनिवार को अंदेशा दिया कि वह अगले एक साल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।

वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के रेडियो नेटवर्क ट्रिपल एम के एक कार्यक्रम में कहा कि टेस्ट क्रिकेट शायद सबसे पहले जाएगा, क्योंकि यह सब (क्रिकेट कार्यक्रम) ऐसे ही होंगे। टी20 विश्व कप 2024 में है, (एकदिवसीय) विश्व कप अगले साल है। यह टेस्ट क्रिकेट में मेरे अंतिम 12 महीने हो सकते हैं, लेकिन मैं सीमित ओवर क्रिकेट से प्रेम करता हूं।

टी20 विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया के पहले दौर में बाहर होने के बाद वॉर्नर सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ियों के भविष्य पर तलवार लटक रही है। पूर्व कंगारू क्रिकेटर मैथ्यू हेडेन ने हाल ही में कहा कि टीम को ‘पुनरुद्धार’ की जरूरत है और कुछ खिलाड़ियों को आगामी विश्व कप से पहले टीम से हटना चाहिए।

एकदिवसीय विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में होना है, जबकि टी20 विश्व कप 2024 वेस्ट इंडीज और अमरीका में खेला जाएगा। वॉर्नर ने कहा कि वह दोनों विश्व कप में खेलना चाहते हैं और उन्होंने क्रिकेट से दूर जाने की योजना बना ली है।

वॉर्नर ने कहा कि मैं टी20 क्रिकेट से प्रेम करता हूं। मैं 2024 तक खेलने की कोशिश करूंगा। जो भी लोग कह रहे हैं कि मेरा समय गुज़र गया है और मेरे जैसे कई खिलाड़ियों का समय गुज़र गया है, वे सोच-समझकर दुआ मांगें।

उल्लेखनीय है कि अगले 12 महीनों में ऑस्ट्रेलिया को भारत आकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है, जिसके बाद कंगारू टीम यहां विश्व कप में भी हिस्सा लेगी। इसके अलावा इंग्लैंड में होने वाली एशेज़ सीरीज 2023 का आयोजन जून-जुलाई 2023 में किया जाएगा।

चंडीगढ़ : शहीद भगत सिंह एयर पोर्ट पर यात्री से 52 लाख का सोना बरामद

जालंधर। शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से आए एक यात्री से 52 लाख रुपए से अधिक का सोना बरामद किया है।

लुधियाना के सीमा शुल्क आयुक्त वृंदबा गाहिल ने सोमवार को बताया कि 12 नवंबर को दुबई से चंडीगढ़ के लिए इंडिगो की फ्लाइट 1510 बजे शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, चंडीगढ़ पर पहुंची। सीमा शुल्क अधिकारियों ने प्रोफाइलिंग/खुफिया जानकारी के आधार पर ग्रीन चैनल पार करने की कोशिश कर रहे एक यात्री को रोका।

व्यक्तिगत और गहन तलाशी के परिणामस्वरूप यात्री की पगड़ी से 12 पीले भूरे रंग के पेस्ट पाउच और उसकी पतलून की कमर और जिप सिलाई से समान पीले भूरे रंग की सामग्री के 2 पाउच बरामद हुए। इस प्रकार निकाला गया सोना 1223 ग्राम का पाया गया जिसकी बाजार कीमत 52,88,835 रुपए थी।

सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा अवैध रूप से भारत लाया गया यह सोना जब्त कर लिया गया है। यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच चल रही है।

टॉलीवुड अभिनेता घट्टामनेनी कृष्णा को दिल का दौरा, हालात बिगड़ी

हैदराबाद। जाने माने टॉलीवुड अभिनेता घट्टामनेनी कृष्णा को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत काफी बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया है।

कांटिनेंटल अस्पताल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डॉ़ गुरू एन रेड्डी ने आज दोपहर अभिनेता के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृष्णा को आज सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर लाया गया था। डॉक्टरों ने तुरंत उनका सीपीआर किया और 20 मिनट में उन्हें आईसीयू में भर्ती करा गया।

उन्होंने कहा कि अभिनेता की स्थिति काफी गंभीर है और इसी कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। हृदयरोग विशेषज्ञ, तंत्रिकातंत्र विशेषज्ञ और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ उनकी हालत पर लगतार नजर बनाए हुए हैं। उनके अभिनेता के परिजनों को उनकी स्थिति के बारे में लगातार बताया जा रहा है।

तेलुगू सिनेमा के जाने माने अभिनेता घट्टामनेनी शिवराम कृष्णमूर्ति निर्माता और निर्देशक भी हैं। टॉलीवुड में उन्हें कृष्णा के नाम से जाना जाता है। फिल्म जगत में पांच दशकों से सक्रिय अभिनेता ने 350 से अधिक फिल्मों में विभिन्न भूमिकाओं को पर्दे पर उतारा है।

विख्यात अभिनेता तेलुगू सिनेमा के जाने माने अभिनेता महेश बाबू के पिता भी हैं। कृष्णा के अस्पताल में भर्ती होने की सूचन मिलते हुए उनके शीघ्र ठीक होने की कामना करते संदेशों की बाढ से आ गई है और उनके स्वास्थ्यलाभ के लिए पूजा और प्रार्थनाओं का दौर भी शुरू हो गया है।

राष्ट्रपति पर कथित टिप्पणी को लेकर अखिल गिरि के खिलाफ याचिका

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट में एक वकील ने पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री अखिल गिरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कथित टिप्पणी को लेकर जनहित याचिका दायर कह है। मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव की पीठ एक-दो दिन में याचिका पर सुनवाई कर सकती है।

अदालती सूत्रों ने सोमवार को बताया कि एडवोकेट सुष्मिता साहा दत्ता ने अपनी याचिका में न्यायालय से इस मामले में संज्ञान लेने का आग्रह किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के संवैधानिक प्रमुख के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां संविधान का अपमान करने के समान हैं और अदालत को हस्तक्षेप करना चाहिए क्योंकि राज्य सरकार ने अभी तक अपराधी के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया है। उन्हाेंने मामले की सुनवाई अगले दो दिनों में होने की संभावना है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते नंदीग्राम में जनसभा के दौरान पूर्व मेदिनीपुर में रामनगर का प्रतिनिधित्व करने वाले एक विधायक एवं मंत्री अखिल गिरी ने राष्ट्रपति को लेकर कथित तौर पर असम्मानजनक बात कही थी। उसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर बंधक बनाए गए युवक को मुक्त कराया

कैथल। हरियाणा सीआईए पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर एक युवक को बंधक बनाने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बंधक बनाए गए युवक को सकुशल मुक्त कराया है।

पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने सोमवार को बताया कि आमजन की जानमाल की सुरक्षा बरकरार रखने के लिए जिला पुलिस कटिबद्ध है। बाकल गांव के अमृत पाल की शिकायत अनुसार उसका भाई विक्रम कनाडा जाना चाहता था। उसके ही गांव के अवतार सिंह से बातचीत के माध्यम से देवेंद्र रुद्रपुर और गुरुदेव सिंह रिठौडा, उत्तर प्रदेश उसके भाई को गत 28 अक्तूबर को कनाडा के लिए ले गए। इससे पहले वे उसके भाई को कोलकाता ले गए। वहां पर उन्होंने उसके भाई को बंधक बना लिया तथा उससे डाॅलर छीन लिए।

आरोपियों ने उसके भाई की उससे वीडियो काल और ऑडियो काल से बात करवाई, जिनमें वह डरा सहमा लग रहा था आरोपियों ने उसके भाई से मारपीट करके उससे 13 लाख रुपए की और डिमांड की। जिस बारे थाना पूंडरी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था तथा मामले की जांच सीआईए-1 पुलिस को सौंपी गई थी और मामले की जांच एएसआई राजबीर सिंह की टीम द्वारा करते हुए एक आरोपी रीठौडा कलां, मेरठ जिला उत्तर प्रदेश निवासी गुरदेव उर्फ देव को गिरफ्तार करके अदालत से 10 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया था।

आरोपी गुरदेव से पूछताछ में पता चला कि कोई देसाई नाम का व्यक्ति इस गिरोह को चला रहा है जो अपने आप को कोलकाता का बताता है। पता चला कि वह मुम्बई में रह कर अपना गैंग चला रहा है, फिर सीआईए-1 पुलिस के एएसआई राजबीर, एएसआई धर्म सिंह एचसी तरसेम, एचसी राजेश, एचसी मनीष, सिपाही सदींप की टीम आरोपी गुरुदेव उपरोक्त इस शिकायतकर्ता को साथ लेकर मुम्बई पहुंची तथा संदिग्ध देसाई नाम के व्यक्ति की तलाश हेतु काफी ठिकानों पर रेड की गई। जो देसाई नाम के व्यक्ति से शिकायतकर्ता के पास बार बार पैसे मांगने की डिमांड हो रही थी तथा पैसे न देने की सूरत में उसके भाई विक्रम को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

पुलिस ने बंधक बनाए विक्रम की जान की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए देसाई नाम के व्यक्ति को पैसे देने की योजना बनाई गई। जो योजना अनुसार देसाई के बताए गए ठिकाने अनुसार दिल्ली में 10 लाख रुपए की डिलीवरी हवाला के माध्यम से करवाई गई। पैसे मिलने के बाद भी देसाई ने विक्रम को छोडने से मना कर दिया तथा और पैसे की मांग की गई, फिर पुलिस द्वारा अगला प्लान तैयार करके यह पता किया गया कि मुंबई में आगे पैसे कौन लेने आता है। एक योजना के अनुसार उनकी मांग पर दो लाख रुपए और दिल्ली से दोबारा हवाला की मार्फत भेजे गए।

अहमद ने बताया कि फिर मुम्बई के जेवली बाजार में दो लाख रुपए लेने आए तीन लड़कों को पैसे सहित काबू किया गया। जिनकी पहचान शशांक, मोईन कुरैशी और समीर काजी के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि जांच दौरान पाया गया कि अब्दुल करीम रहमान ही देसाई है, जो अपना काल्पनिक नाम देसाई रख कर पैसे की डिमांड कर रहा था।

अब्दुल करीम रहमान उर्फ देसाई से पूछताछ में पता चला कि इन्होंने विक्रम को किडनैप करके अपने कोलकाता के ठिकाने पर रखा हुआ है और वहां पर इनके गिरोह के अन्य सदस्य उसके पास हैं जो किडनैप किए गए लड़के की जान की सुरक्षा को देखते हुए अब्दुल करीम रहमान उर्फ देसाई का इनके गिरोह के कोलकाता के सदस्यों को फोन करवाया गया और कहा गया कि पूरी पेमेंट आ चुकी है तथा विक्रम को छोड़ दो।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुम्बई से विक्रम की टिकट करवाई गई तथा अब्दुल करीम रहमान उर्फ देसाई के इशारे पर गिरोह के सदस्यों ने विक्रम को कलकत्ता एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए बैठा दिया। दिल्ली एयरपोर्ट से विक्रम को रिसीव कर लिया। पूछताछ के बाद पांचों आरोपी शशांक, मोइन कुरैशी, समीर काजी, अब्दुल करीम रहमान तथा अखलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी मंगलवार को अदालत में पेश किए जाएंगे।

डेरा प्रमुख के पैरोल को चुनौती देती याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पिछले महीने 40 दिनों के पैरोल पर रिहाई के मामले में एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया।

याचिकाकर्ता एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने हरियाणा सरकार के इस कथन पर कि सरकार उनके 29 अक्टूबर को दिये ज्ञापन पर एक सप्ताह में फैसला लेगी, याचिका को वापस ले लिया। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा और न्यायमूर्ति अरुण पल्ली ने याचिका को खारिज किया।

याचिकाकर्ता ने, जनहित याचिका, जो पहले रिट के रूप में दाखिल की गई थी, में कहा था कि बलात्कार एवं हत्या के मामले में सज़ा भुगत रहे डेरा प्रमुख को अक्टूबर में 40 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया था और वह बागपत (उत्तर प्रदेश) आश्रम से नियमित रूप से ऑनलाइन सत्संग कर रहे हैं और एक गीत भी यू-ट्यूब पर जारी किया है। इससे पड़ोसी राज्य पंजाब में शांति भंग होने का खतरा है। इसके अलावा महिलाओं को पुत्र होने का मंत्र भी दिया जा रहा है, जो ड्रग्स एंड मैजिक रेमिडीज़ एक्ट 1954 का उल्लंघन है।

याचिकाकर्ता हरियाणा के मुख्य सचिव को ज्ञापन देकर भी डेरा प्रमुख का पैरोल रद्द करने की मांग की थी, हरियाणा सरकार ने आज अदालत में स्पष्ट किया कि वह इस पर एक सप्ताह में फैसला लेंगे, जिसके बाद याचिकाकर्ता ने याचिका वापस ले ली।

अजमेर की आनासागर झील के पास अवैध निर्माण के सर्वे आरंभ

अजमेर। राजस्थान में अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील को उसके मूल स्वरूप में लौटाने की पहल के तहत झील के चारों ओर हुए अवैध निर्माण के सर्वे कर आज कार्य शुरू कर दिया गया।

आनासागर झील संरक्षण कमेटी से लेकर उच्च न्यायालय तथा स्थानीय आनासागर प्रेमियों की पहल के बाद झीलों के संरक्षण के लिए अजमेर में नामित आईएएस अधिकारी डॉ. समित शर्मा की सख्ती के चलते अब सर्वे का काम नगर निगम की तकनीकी कमेटी ने शुरू किया।

नोडल अधिकारी समित शर्मा ने नो कंस्ट्रक्शन जोन में प्रभावी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए। इन्हीं निर्देशों की पालना में सर्वे टीम गठित की गई और आज से सर्वे का काम शुरू कर दिया गया। पहले दिन महावीर कॉलोनी क्षेत्र के सौ से ज्यादा मकानों का सर्वे किया जाकर नो कंस्ट्रक्शन जोन में पाए जाने वाले मकानों पर लाल क्रॉस का निशान लगाया जाएगा। यही क्रम 19 नवंबर तक चलेगा।

छह दिवसीय इस अभियान में महावीर कॉलोनी, विश्राम स्थली, वैशाली नगर पेट्रोल पंप के सामने का क्षेत्र, सागर विहार पाल, जी मॉल के पीछे के निर्माण, एनसीसी कार्यालय से सर्किट हाउस, सर्किट हाउस से लवकुश उद्यान, राधेकृष्ण कॉलोनी, जोगराज धर्मशाला, चामुंडा कॉलोनी, अरिहंत कॉलोनी, व चंडक नर्सिंग होम के पीछे के क्षेत्र में छह दिन सर्वे कार्य चलेगा।

बताया जा रहा है कि 800 से ज्यादा मकान एवं व्यवसायिक निर्माण सर्वे की जद में आएंगे। सर्वे के बाद नो कंस्ट्रक्शन जोन से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को भी अंजाम दिया जाएगा।