Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 492 -
होम ब्लॉग पेज 492

वादाखिलाफी को लेकर फिर आंदोलन करेगी बनेवड़ा संघर्ष समिति

0

बाघसुरी। नसीराबाद उपखंड के निकटवर्ती बनेवड़ा गांव में बनेवड़ा संघर्ष समिति के नेतृत्व में दो माह पहले 5 सितंबर को हुए जनआंदोलन के दौरान उठाई गई 5 मुख्य मांगों में से प्रशासन ने अभी तक सिर्फ एक ही मांग पूरी की है, शेष चार मांगे अब भी अधूरी हैं।

छह दिन तक चले जनआंदोलन के पांचवे दिन क्षेत्रीय विधायक ने खुद मौके पर आकर धरना दे रहे संघर्ष समिति एवं ग्रामीणों को पूर्णतया आश्वस्त किया था कि उनकी मांगों पर जल्द एक्शन होगा तथा वादाखिलाफी नहीं होगी।

दुखद बात है कि दो माह बीत जाने पर भी संघर्ष समिति की मांगे जस की तस है, उन पर कोई सकारात्मक क्रियान्विती नजर नहीं आई साथ ही क्षेत्रीय विधायक की वादाखिलाफी से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। संघर्ष समिति ने इस बार बड़ा आंदोलन करने का ऐलान करते हुए तय किया है कि पीओ बांघसुरी के ऑफिस के बाहर धरना दिया जाएगा।

बनेवड़ा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पर पहले की तरह टेंट लगाकर ग्रामीण धरने पर बैठ जाएंगे। जरूरत पडी तो बसों में भरकर अजमेर जाएंगे तथा कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। समिति अपनी मांगों पर कायम है। अगले आंदोलन को लेकर योजनाबद्ध तरीके से परिणाम तक पहुंचाया जाएगा।

ग्रेड पे 3600 की मांग पर मुख्यमंत्री को सौंपा आंदोलन का नोटिस

0

जोधपुर। अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच के प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य, प्रदेश संरक्षक मदनमोहन व्यास व उप संयोजक गिरजा शंकर आचार्य के नेतृत्व में रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सर्किट हाउस में मुलाकात कर एक सूत्रीय मांग ग्रेड पे 3600 के लिए आंदोलन का नोटिस देकर वार्ता की।

मंच के प्रदेश संरक्षक मदनमोहन व्यास ने मुख्यमंत्री गहलोत को अवगत कराया कि ग्रेड पे 3600 की मांग को लेकर बीकानेर से जयपुर पैदल मार्च 108 किलोमीटर तय करने के बाद यात्रा आंदोलन स्थगित कर मंत्री बीडी कल्ला, मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव वित्त, कार्मिक सचिव एवं खेमराज चौधरी कमेटी से दो चरणों में विस्तार से तथ्यों सहित वार्ता हो चुकी है। सभी स्तरों ने मांग पर सहमति व्यक्त करते हुए प्रकरण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया था।

वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने ग्रेड पे 3600 की मांग पर सकारात्मक विचार कर शीघ्र ही निर्णय लेने का भरोसा दिलाया। प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य ने बताया कि मुख्यमंत्री को अवगत कराया दिया गया है कि दिनांक 23 नवंबर तक ग्रेड पे 3600 के आदेश शासन स्तर से जारी कर इसकी प्रति मंच को दीजिए अन्यथा मजबूर होकर पुनः पैदल मार्च परसनेउ जिला चूरु से दिनांक 24 नवंबर से प्रारंभ कर दिया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

गुड ब्यूरोक्रेसी देख जनसुनवाई में आये बैड ब्यूरोकक्रेट्स से परेशान माउन्ट के कई लोग

माउंट आबू में जनसुनवाई करते जिला कलेक्टर भंवरलाल और एसडीएम राहुल जैन।

सबगुरु न्यूज-माउंट आबू। अशोक गहलोत शासन में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा के प्रदेश की नौकरशाही के जनता को उत्पीड़ित करने के बयानों के बाद राजस्थान में अफसरशाही में दो नए शब्द चलन में आये गुड ब्यूरोक्रेसी और बैड ब्यूरोक्रेसी। इससे पहले सिरोही के विधायक संयम लोढ़ा ने तो पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य पर ही बदहाल नौकरशाही पर सीधे निशाना साधा था।

दिल्ली निगम चुनाव : बीजेपी ने जारी की 232 उम्मीदवारों की पहली सूची

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने शनिवार को अगले महीने होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव के लिए 232 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंजूरी के बाद 232 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि शेष 18 उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी। एमसीडी के 250 वार्डो में अगले महीने चुनाव होना है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अध्यक्षता में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा और प्रदेश सह प्रभारी अलका गुर्जर के मार्गदर्शन में शुक्रवार को एमसीडी उम्मीदवारों को लेकर बैठक हुई थी। भाजपा की नगर निगम चुनाव की पहली सूची इस प्रकार है:-

वार्ड का नाम……………………उम्मीदवार का नाम

नरेला (म)……………………..केशरानी खत्री
बांकनेर………………………..विनोद भारद्वाज
होलंबी कलां (म)……………… अर्चना
अली पुर………………………..योगेश राणा
बख्तावरपुर (म)………………. जनता देवी
बुराड़ी…………………………..अनिल त्यागी
कादीपुर(म)……………………. उर्मिला राणा
मुकुंदपुर…………………………गुलाब सिंह राठौर
संत नगर (म)………………….. रेखा रावत
झडोदा…………………………..ब्रिजेश राय
तिमारपुर (म)………………….. अमर लता सांगवान
मलका गंज (अजम)…………. रेखा अमरनाथ जाटव
मुखर्जी नगर……………………सरदार राजा इकबाल सिंह
धीरपुर(म)……………………… नीलम बुधिराजा
आदर्श नगर …………………… अनुभव धीर
आजादपुर (म)………………… सुमन शर्मा
भलस्वा…………………………लल्लू सिंह ठाकुर
जहांगीर पुरी (म)………………दिव्या झा
सरूप नगर……………………..सुरेश पाण्डेय
समयपुर बादली (म)…………. गायत्री यादव
रोहिणी -ए……………………… नवीन गर्ग
रोहिणी-बी…………………….. कोमल वशिष्ट
रिठाला………………………….नरेन्द्र सोलंकी
जय विहार (म)……………….. अमृता झा
बुद्ध विहार…………………….. राजपाल गर्ग
पूठ कलां(म)…………………. कविता सोलंकी
बेगमपुर………………………..जय भगवान यादव
शाहबाद डेयरी (अजा)…….. संतोष भारती
पूठ खुर्द (म)………………….. अंजू अमन डबास
बवाना…………………………. ब्रह्मप्रकाश
नांगल ठाकरान(म)………… बबिता डबास
कंझावला……………………… वरूण सैनी
रानी खेड़ा(म)………………… सुशीला माथुर
नांगलोई (अजम)…………… बबिता किरार
मुंडका………………………… गजेन्द्र दराल
निलोठी(म)……………..बीबी कुलजीत कौर
किरारी…………………. उर्मिला चौधरी
प्रेम नगर(म)…………… नील्लु सिंह
मुबारकपुर…………….. रामदयाल महतो
निठारी(म)………………सोना रणजीत चौधरी
अमन विहार……………. नरेन्द्र मनराल
मंगोलपुरी (अज)……….. शशि सूद
सुल्तानपुरी-ए(अजम)…एकता जाटव
सुल्तानपुरी-बी(अज)…. हुकुम सिंह राठौर
ज्वालापुरी (अजम)…… विमला त्रिदेव भदोरिया
नांगलोई जाट (म)……. पूनम सैनी
निहाल विहार………… शिवांगी पाण्डेय
गुरू हरकिशन नगर(स)… मोनिका गोयल
मंगोलपुरी-ए(अज)……. अशोक बिड़लान
मंगोलपुरी -बी(अजम)… राजेश्वरी जसवंत
रोहिणी-सी……………….. धर्मेन्द्र शर्मा
रोहिणी-एफ (म)………… रितु गोयल
रोहिणी-ई………………….. प्रवेश वाही
रोहिणी-डी(म)……………. स्मिता कौशिक
शालीमार बाग-ए…………. सुजीत ठाकुर
शालीमार बाग-बी(म)……. रेखा गुप्ता
पीतम पुरा…………………. अमित नागपाल
सरस्वती विहार(म)……….. शिखा भारद्वाज गुप्ता
पश्चिम विहार……………….. विनीत वोहरा
केशव पुरम…………………. योगेश वर्मा
अशोक विहार(म)…………. पूनम भारद्वाज
वजीरपुर (अजम)…………. सोनिया देवराज कोली
संगम पार्क (अज)………… सुशील माथुर जोंटी
मॉडल टाउन……………….विकेश सेठी
कमला नगर(म)…………… रेनू अग्रवाल
शास्त्री नगर……………….. मनोज जिंदल
किशन गंज (अजम)…….. गीता नागर
सदर बाजार(म)………….. पिंकी जैन
सिविल लाइन्स(अज)……सरदार अवतार सिंह
चांदनी चौक……………… रविन्दर कुमार कप्तान
जामा मस्जिद(म)……….. आशा वर्मा
चांदनी महल…………….. इरफान मलिक
दिल्ली गेट(अजम)……… दीप्ती विद्यार्थी
बाजार सीता राम(म)…… सोनिया श्रीवास्तव
बल्लीमारान………………. रामदेव शर्मा
राम नगर (अज)………… कमल बागड़ी
करोल बाग(अजम)…….. उषा लावडिया
देव नगर (अज)…………. घनश्याम चेतिवाल
पश्चिम पटेल नगर(अजम)… मीनू नरेश कुमार
पूर्वी पटेल नगर(म)………..दीपाल कपूर
रंजीत नगर…………………. तेज राम फोर
बलजीत नगर(म)………….आयुषी तिवारी
करमपुरा…………………… राजीव गिरोत्रा
मोती नगर(म)……………. रितु मदान
रमेश नगर………………… प्रदीप तिवारी
पंजाबी बाग(म)…………..सुमन त्यागी
मादीपुर(अज)…………….सुनीता कांगड़ा
विष्णु गार्डन……………….संजय यादव
राजौरी गार्डन(म)………..शशि तलवार
चौखण्डी नगर…………….सुमन खेरवाल
सुभाष नगर(म)…………..रेखा साहनी
हरि नगर……………………श्याम शर्मा
फतेह नगर(म)…………….मुकुल अग्रवाल
लाडो सराय…………….प्रवेश सेजवाल
महरौली(म)……………आरती सिंह यादव
वसंत कुंज……………..जगमोहन सिंह मेहलावत
आया नगर(म)……….मनीषा चौधरी
भाटी………………….शिखा त्यागी
सैदुलाजाब………….रामपाल यादव
देवली(म)……………अनीता सिंघल
तिगड़ी(अजम)…….मीरा पहारिया
संगम विहार-ए…….चंदन चौधरी
दक्षिणपुरी(म)……..राजकुमार चाैटाला
मदनगीर(अजम)….मनीषा चंद्रपाल
पुष्प विहार(अज)….नरेश सांखला
खानपुर(म)…………ममता यादव
तुगलकाबाद एक्सटेंशन….पूनम भाटी
चितरंजन पार्क(म)…………कंचन भड़ाना चौधरी
चिराग दिल्ली………………राकेश गुलिया
ग्रेटर कैलाश (म)………….शिखा राय
कालकाजी(म)……………..योगिता सिंह
गोविंद पुरी………………….चंद्रप्रकाश
हरकेश नगर(अजम)……..ममता तुन्देलकर
तुगलकाबाद(म)……………पुष्पा बिधूड़ी
पुल पहलापुर(अज)……….. मुंशी राम
बदरपुर(अजम)…………….पवन राही
मोलड़बंद……………………..गगन कसाना
हरि नगर एक्सटेंशन………. मिथिलेश सिंह
मदनपुर खादर पूर्व (अज)…डॉ लेखराज
मदनपुर खादर पश्चिम……… ब्रहम सिंह
सरिता विहार(म)……………. नीतू मनीष चौधरी
अबुल फजलेनक्लेव……….. चरण सिंह
जाकिर नगर(म)……………. लता चौहान
न्यू अशोक नगर…………….संजीव सिंह
त्रिलोकपुरी(अज)…………..सुरेन्दर चौहान
कोंडली(म)…………………..मुनेश डेढ़ा
घरोली(अजम)………………सुनीता गौतम
कल्याणपुर(अज)……………राजकुमार ढिल्लों
मयूर विहार फेज-2………… बिपिन बिहारी सिंह
पटपड़गंज(म)……………….रेनू चौधरी
विनोद नगर………………….रवि नेगी
मंडावली(म)………………….शशि चांदना
पांडव नगर…………………. यशपाल कैंतुरा
ललिता पार्क(म)…………….हिमांशी पाण्डेय
शकरपुर……………………..रामकिशोर शर्मा
लक्ष्मीनगर (म)…………….. अलका राघव
प्रीत विहार………………….. रमेश गर्ग
आईपी एक्सटेंशन(म)…….अम्रिता चौधरी
आनंद विहार………………..डा. मोनिका पंत
विश्वास नगर(अजम)……….डॉ चैरी सैन
अनारकली(म)……………..मीनाक्षी शर्मा
जगत पुरी…………………… राजू साईं सचदेवा
गीता कॉलोनी(म)…………..नीमा भगत
कृष्णा नगर…………………. संदीप कुमार
गांधी नगर(म)………………प्रिया कम्बोज
शास्त्री पार्क………………… भारत भदौरिया
आजाद नगर(म)………….नीलम जीतू चौधरी
शाहदरा(अज)……………. भारत गौतम
झिलमिल………………….. पंकज लूथरा
दिलशाद कॉलोनी(म)….संरिका शर्मा झा
सुंदर नगर(अजम)……..भूमिका सिंह
दिलशाद गार्डन………… वीर सिंह पवार
नंद नगरी(अज)……….. रिंकु कुमार
अशोक नगर(म)………रीना महेश्वरी
राम नगर ईस्ट………… चंद्रप्रकाश शर्मा
रोहताश नगर(म)……..सुमन लता नागर
वेलकम कॉलोनी…….. रितेश कुमार
सीलमपुर(म)…………. सीमा शर्मा
गौतम पुरी……………. सत्या शर्मा
चौहान बांगर(म)…….. सबा गाजी
भजनपुरा………………श्री रामराज तिवारी
घोंडा(म)……………… प्रीती गुप्ता
सुभाष मोहल्ला(म)…. मनीषा पुनिया
कबीर नगर…………… विनोद गुप्ता
गोरख पार्क(म)……….कुसुम तोमर
कर्दम पुरी…………….. मुकेश बंसल
हर्ष विहार(अजम)……. लक्ष्मी माहोर
सबोली(अज)…………. हरि प्रकाश बहादुर
गोकलपुरी(अजम)….. निर्मला जाटव
जौहरीपुर(अज)……… राजकुमार
करावल नगर-पूर्व(म)…. शिमला देवी
दयारपुर…………………… पुनीत शर्मा
मुस्तफाबाद(म)…………. शबनम मलिक
नेहरू विहार……………. अरूण सिंह भाटी
बृजपुरी(म)……………… निर्मल शर्मा
श्री राम कॉलोनी………. प्रमोद झा
सादतपुर(म)…………… नीतू बिष्ट
करावल नगर वेस्ट…… सतपाल सिंह
सोनिया विहार(म)……. सोनिया अनुपम पाण्डेय
सबापुर…………………. ब्रिजेश सिंह
तिलक नगर………………. राज कुमार ग्रोवर
ख्याला(म)…………………परमजीत कौर
केशोपुर…………………… हरीश ऑबरोए
जनकपुरी दक्षिण(म)……वीना रानी गर्ग
महावीर एन्क्लेव…………. अजीत सिंह
जनकपुरी पश्चिम(म)…….उर्मिला चावला
विकास पुरी………………. सुनील जिन्दल
हस्तसाल(म)……………..सुमन पवन सिंघल
विकास नगर…………….. पंकज कुमार सिंह
कुंवर सिंह नगर(म)…….शशि प्रभा सोलंकी
बापरौला…………………. महेश त्रिपाठी
सैनिक एन्क्लेव(म)……..रीता विनय गौर
मोहन गार्डन…………….. श्याम मिश्रा
नवादा(म)…………………रिंकू गहलोत
उत्तम नगर………………. राजेश अग्रवाल
बिंदापुर(म)……………….सुधा शर्मा
डाबरी…………………….. विनय चौहान
सागरपुर(म)……………..पूनम जिंदल
मंगलापुरी………………..विजय वीर सोलंकी
द्वारका-बी(म)……………कमलजीत सहरावत
द्वारका-ए…………………राम निवास गहलोत
मटियाला(म)……………अनुराधा शर्मा
ककरौला……………….. पवन कुमार तोमर
नंगली सकरावती(म)….सविता शर्मा
छावला…………………… शशि यादव
ईसापुर(म)……………….सुमन डागर
नजफगढ़……………….अमित खड़कड़ी
दिचाउ कलां(म)………नीलम कृष्णा पहलवान
रोशन पुरा……………… बांके पहलवान उर्फ देवेन्द्र डबास
द्वारका-सी(म)…………. सुषमा गोदारा
ब्रजवासन……………….. जयवीर राणा
कापसहेड़ा(म)…………सुनीता यादव
महिलापल पुर………… इन्द्रजीत शेहरावत
पालम………………….. सीमा पंडित
मधु विहार(म)………… शैलेंदरी प्रधान
साध नगर(म)…………बीबी इन्दर कौर
नारायणा……………… उमंग बजाज
इंद्रपुरी(अज)………… मोहन लाल दायमा
राजेन्द्र नगर(म)…….. मनिका निस्चल
सिद्धार्थ नगर(म)……. सोनाली बसीष्ट चौधरी
लाजपत नगर………..सरदार अर्जुन पाल सिंह मारवाह
एंड्रयूज गंज(म)…….. प्रीति भाटी
अमर कॉलोनी………शरद कुमार
कोटला मुबारकपुर(म)…. कुसुमलता चौधरी
हौज खास………………… सुमित्रा दहिया
मालवीय नगर(म)……….. (डॉ) नंदीनी शर्मा
ग्रीन पार्क………………….. मनोज गर्ग
मुनिरका(म)……………… रमा टोकस
आर के पुरम…………….. तुलसी जोशी
वसंत विहार(म)…………. राज रानी शर्मा

सबगुरु राशिफल : 13 नवम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुुुबह 12.51 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप धार्मिक या शुुुभ प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आप में कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मिथुन :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हँसने-हँसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे बहुत अधिक रह सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- कभी कभी वैवाहिक जीवन वाकई काफी खीझ पैदा कर सकता है लगता है कि आपके लिए आज कुछ कुछ वैसा ही दिन है। शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज आपको अचानक कही यात्रा करने के लिए जाना पड़ सकता है। इसलिए आज तैयार रहे।

मकर :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ :- आज उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

मीन :- आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।

अजमेर के राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय में 80 नवीन पद स्वीेकृत

0

अजमेर/जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा निरोगी राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिए निरंतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। गहलोत ने अजमेर के राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय में 80 नवीन पदों के सृजन को स्वीकृति दी है।

इस स्वीकृति से अब चिकित्सालय में मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री रोग, निश्चेतन (वरिष्ठ विशेषज्ञ) का एक-एक पद, अस्थि रोग, ईएनटी, चर्म एवं रति रोग, दंत रोग, शिशु रोग (कनिष्ठ विशेषज्ञ) का एक-एक पद, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के 3 पद, चिकित्सा अधिकारी के 11 पद, नर्स ग्रेड-प्रथम के 5 पद, नर्स ग्रेड-द्वितीय के 32 पद, लैब टैक्निशियन एवं तकनीकी सहायक संवर्ग के 3 पद, फिजियोथेरेपिस्ट का एक पद, कनिष्ठ लेखाकार का एक पद, लिपिक ग्रेड-द्वितीय के 2 पद स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, वार्ड बॉय के 12 और मशीन विद मैन का एक पद (वित्त विभाग के परिपत्र 30 अप्रेल, 2018 के अनुसार) कॉन्ट्रेक्ट पर भरा जाएगा।

वरिष्ठ चिकित्सकों और अन्य पदों की बढ़ोतरी से आमजन को अपने नजदीक ही उपचार की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि चिकित्सालय में बैड क्षमता 100 से बढ़ाकर 180 करने के बाद अशोक गहलोत ने पदों की संख्या भी बढ़ाकर राहत प्रदान की है।

राजस्थान में भाजपा की 2023 में अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी : अरुण सिंह

झुंझुनूं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने दावा किया है कि राजस्थान में भाजपा की विजय लहर चल रही हैं और उसकी अगले वर्ष अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी।

भाजपा की बैठक में भाग लेने झुंझुनूं आए सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्थान में भाजपा की विजय लहर चल रही है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में शेखावाटी से लेकर पूरे राजस्थान में 2023 में अब तक की सबसे बड़ी जीत भाजपा की होगी और यह जीत हमेशा के लिए एक नया इतिहास बन जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की जीत में सबसे बड़े कारक मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां, पूरे प्रदेश में बूथ और पन्ना तक 90 प्रतिशत से अधिक भाजपा का मजबूती से कार्य पूर्ण हो चुका है और संगठन के सशक्तीकरण के लिए नवाचारों के साथ विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं और कांग्रेस सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में एंटीइन्कंबेन्सी का माहौल है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान का युवा, किसान, बहन-बेटियां सभी वर्ग कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों व तानाशाही व्यवस्था से प्रताड़ित एवं असुरक्षित हैं। जनहित के मुददों को लेकर भाजपा जमीन से लेकर विधानसभा तक, सभी जिलों और सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के कुशासन का अंत करने के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम 2023 में भाजपा की तीन चौथाई बहुमत की सरकार बनने के रूप में आएंगे, भाजपा की सरकार राजस्थान को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करेगी।

इस मौके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि झुंझुनूं सहित समूचे शेखावाटी क्षेत्र में भाजपा के लिए अपार संभावनाएं हैं, प्रदेश कार्यसमिति के झुंझुनूं में आयोजन से भाजपा के मिशन 2023 और 2024 को बड़ी मजबूती मिलेगी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 2023 में प्रचण्ड बहुमत की राजस्थान में भाजपा सरकार बनेगी और 2024 में लोकसभा की सभी 25 सीटें भाजपा जीतेगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक में लगभग 500 लोग शामिल होंगे, जो मिशन 2023 और 2024 को लेकर मजबूत रणनीति के साथ चर्चा करेंगे और जनविरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश के सभी जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में होने वाली जन आक्रोश रैलियों को लेकर मंथन किया जाएगा।

उन्होंने कह कि कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ भाजपा सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ाई लड़ रही है और आगामी दिनों में किसानों के साथ कर्जमाफी के नाम पर वादाखिलाफी, युवाओं के साथ वादाखिलाफी, रीट पेपर लीक, ध्वस्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार का तांडव, महिला सुरक्षा इत्यादि को लेकर आंदोलनों और रैलियों के जरिए जनता के बीच जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देगा और इस पवित्र धरती से मिशन 2023 और 2024 के विजय संकल्प को पूरा करने के लिए मंथन, चिंतन और रणनीति के साथ संकल्प लेंगे, जिसे हम संगठन के सशक्तिकरण, पन्ना, बूथ की अभेद्य रणनीति और जमीनी मजबूती के साथ पूरा करेंगे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों से राजस्थान में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

उदयपुर : कंटेनर में 45 लाख की अवैध शराब बरामद, ड्राइवर अरेस्ट

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर जिले के मावली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कंटेनर से करीब 45 लाख की अवैध शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं।

सहायक आबकारी अधिकारी अजय जैन ने बताया कि मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर डबोक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर आठ पर एक कंटेनर की तलाशी ली गई। उसकी बॉडी के आगे के हिस्से के भीतर रखें विभिन्न ब्रांड के अवैध अंग्रेजी शराब के 625 कार्टन बरामद हुए। सिर्फ पंजाब में बिक्री के लिए जारी यह शराह तस्करी कर पंजाब के मोगा से गुजरात के सूरत ले जाई जा रही थी।

जैन ने बताया कि बरामदशुदा शराब में मैकडॉवेल डबल नंबर वन व्हिस्की पव्वों के 200 कार्टन, मकडोवेल नंबर वन व्हिस्की बोतल 25 कार्टन, रॉयल स्टेग व्हिस्की बोतल के 200 कार्टन, ऑल सीजन व्हिस्की बोतल के 200 कार्टून बरामद किये गए जिसे नियमानुसार कब्जे राज लिया गया। कंटेनर के पीछे के हिस्से में क्रोकरी के साथ अन्य परचून का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने कंटेनर ड्राइवर नाथा राम जाट निवासी बेरारी पुलिस थाना बाखासर जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया।

नागपुर से बालक के अपहरण करने वाले दंपती को कोटा पुलिस ने पकड़ा

कोटा। राजस्थान में कोटा शहर पुलिस ने नागपुर में एक आठ माह के बालक के अपहरण कर फरार हुए एक दंपती को चलती ट्रेन से हिरासत में ले लिया। सूचना मिलने पर नागपुर पुलिस आज कोटा पहुंच गई।

पुलिस अधीक्षक (शहर) केसर सिंह शेखावत ने बताया कि गत 10 नवम्बर को नागपुर में रहने वाले एक महिला राजकुमारी राजू ने नागपुर शहर के कल्माना थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करा कर एक दंपती योगेंद्र प्रजापति उर्फ मोनू (30) और उसकी पत्नी रीटा (28) पर उसके 8 माह के बच्चे का अपहरण कर ढाई लाख रुपए की फिरौती मांगने का आरोप लगाया था।

नागपुर पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए बालक को बरामद कर उसके अपहरण के मामले में शामिल चार बदमाशों फ़रजाना, प्रवीण, बादल और सचिन को गिरफ्तार किया लेकिन इस अपहरण के मुख्य सूत्रधार दंपती योगेंद्र प्रजापति और उसकी पत्नी रीटा भोपाल-जोधपुर यात्री गाड़ी से बैठकर फरार हो गए।

इस बारे में पकड़े गए चारों बदमाशों से पुख्ता जानकारी मिलने के बाद नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमीतेश कुमार ने कल मध्यरात्रि को जयपुर के पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव और कोटा के शहर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत को फोन कर इस दंपती को गिरफ्तार करने में सहयोग मांगा।

शेखावत ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आज आधा दर्जन से भी अधिक राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारियों सहित एक दर्जन से भी अधिक पुलिस अफसरों को इस दंपती को पकड़ने के काम में लगा दिया।

कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली इस यात्री गाड़ी में सवार फरार दंपती को पकड़ने के लिए कोटा पुलिस बारां और अंता रेलवे स्टेशनों से ट्रेन में सवार हो गई। कोटा शहर पुलिस के अधिकारियों ने चलती यात्री गाड़ी में इस दंपती की फोटो के आधार पर दोनों शिनाख्त की और उन्हें अपनी हिरासत में लेकर कोटा के उपनगरीय रेलवे स्टेशन सोगरिया में उतार दिया और वहां कोटा के भीमगंजमंडी थाने ले कर के आ गई।

शेखावत ने बताया कि इस दंपती की गिरफ्तारी की सूचना दिए जाने के बाद नागपुर से पुलिस दल रवाना होकर कोटा पहुंच गया है जो इन्हें अपने साथ वापस लेकर जाएगा और बालक के अपहरण के मामले में दर्ज मुकदमे में आगे की कार्यवाही करेगा।

अजमेर : रेलवे के लोको कारखाने में भाप प्रदर्शनी 14 को, प्रवेश निशुल्क

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित रेलवे के प्राचीनतम लोको कारखाने में 14 नवंबर सोमवार को एक भाप प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

अजमेर रेल कारखाना समूह की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में 1873 में निर्मित भाप इंजन का लाइव प्रदर्शन, 150 वर्ष से अधिक पुराने अजमेर कारखाने की फोटो प्रदर्शनी भी आयोजित होगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को रेलवे कारखाने से संबंधित विशिष्ट जानकारी, लाइव डेमो तथा फोटोग्राफी के माध्यम से देना है।

प्रदर्शनी में 1873 में शंटिंग के लिए भारत में प्रथम आयातित मीटर गेज शंटिंग इंजन है। इसे लोको लोअर गंगा कैनाल के निर्माण कार्य में लिया गया और इंडियन स्टेट रेलवे द्वारा सन 1879 में राजपूताना स्टेट रेलवे को सौंपा गया। सन 1985 में यह अजमेर स्थित लोको कैरिज एंड वैगन विभाग की संपत्ति बना और सौ वर्ष तक शंटिंग का कार्य किया।

प्रदर्शनी का मकसद ऐसी ही कई महत्वपूर्ण व रोचक जानकारियां लाइव डेमो के जरिए आमजन तक पहुंचाना है। प्रदर्शनी सुबह ग्यारह से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी और प्रवेश निशुल्क रहेगा।