Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 493 -
होम ब्लॉग पेज 493

कोटा नगर निगम में बने नेता प्रतिपक्ष, आठ पार्षदों का विरोध जारी

कोटा। राजस्थान में कोटा के नगर निगम दक्षिण में विवेक राजवंशी और नगर निगम उत्तर में लव शर्मा के भारतीय जनता पार्टी की ओर से नेता प्रतिपक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद आज दोनों ने सादगी के साथ पूजा-अर्चना के उपरांत पद भार ग्रहण कर लिया।

इस बीच नगर निगम उत्तर में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के मसले पर उठा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा और आज भी भारतीय जनता पार्टी के बहुमत के साथ पार्षद इस नियुक्ति के खिलाफ बने रहे।

कोटा के दोनों नगर निगमों में बने कांग्रेस के बोर्ड के महापौर, उपमहापौर सहित कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कई पार्षदों, नगर निगम के अधिकारियों की बधाईयों के साथ आज भारतीय जनता पार्टी के दोनों नेता प्रतिपक्ष ने सादगी से भरे एक समारोह में मंत्रोचार और पूजा-अर्चना के भी पदभार ग्रहण कर लिया।

कोटा नगर निगम उत्तर में भारतीय जनता पार्टी के 14 सदस्य पार्षद दल में से आज भी आठ पार्षदों के बहुमत के साथ नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को पूर्ववत खारिज माना और यह मंतव्य व्यक्त किया कि किसी के सत्ता पक्ष के महापौर-उपमहापौर की मौजूदगी और कांग्रेसी नेताओं की मौन सहमति के बीच किसी के नेता प्रतिपक्ष का पदभार ग्रहण कर लेना कोई मायने नहीं रखता।

इसका असली फैसला तो फ्लोर पर होगा। बहुमत से तो भाजपा के पार्षद पहले ही इस नियुक्ति को खारिज कर चुके हैं और नगर निगम उत्तर के वार्ड संख्या छह से निर्वाचित पार्षद नंदकिशोर मेवाड़ा को नेता प्रतिपक्ष चुनकर उन्हें ही बहुमत से मान्यता दे चुके हैं।

उत्तराखंड सरकार ने पतंजलि की पांचों दवाओं पर लगा बैन हटाया

हरिद्वार। पतंजलि संस्थान ने विश्व में सर्वप्रथम आयुर्वेद की औषधियों को 30 वर्षों के निरन्तर पुरुषार्थ व अनुसंधान से रिसर्च एण्ड एविडेंस बेस्ड मेडिसिन के रूप में स्वीकार्यता दिलाई।

पतंजलि योगपीठ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उत्तराखंड के आयुर्वेद लाइसेंसिंग अधिकारी अज्ञानी, असंवेदनशील, अयोग्य अधिकारी न केवल पूरी आयुर्वेद की ऋषि परम्परा को कलंकित कर रहे हैं अपितु एक अधिकारी के अविवेकपूर्ण कार्य एवं त्रुटि से आयुर्वेद की परम्परा एवं प्रामाणिक अनुसंधान पर ही प्रश्नचिन्ह खड़ा करने का, उसे कलंकित करने का घोर निन्दनीय कार्य किया गया और पतंजलि को दुर्भावनापूर्वक बदनाम किया।

ऐसे षड्यंत्र योग-आयुर्वेद एवं भारतीय परम्परा के विरोधी लोग करते रहते हैं। इन षड्यंत्रों का मुँहतोड़ जवाब वैज्ञानिकतापूर्ण अनुसंधान तथ्य व प्रमाणों के साथ इनका मुकाबला करते हुए आयुर्वेद को विजयी बनाना हमारा धर्म है। जिस विभाग का कार्य आयुर्वेद को गौरव दिलाते हुए आयुर्वेद को राष्ट्रीय चिकित्सा पद्धति के रूप में प्रतिष्ठापित करना था, वही आयुर्वेद को बदनाम करके आयुर्वेद को मिटाने में लगा है।

इस दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य को हम कभी स्वीकार नहीं कर सकते। पतंजलि विश्व की पहली संस्था है जिसके वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक रिसर्च पेपर्स प्रकाशित हुए हैं, दो एनएबीएच एक्रीडिएटेड हॉस्पिटल हैं और अंतराष्ट्रीय मानकों के स्तर के अनेक एनएबीएल एक्रीडिएटेड अनुसंधान लैब हैं। 500 से अधिक विश्वस्तरीय वैज्ञानिक यहाँ सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।

योग-आयुर्वेद को विश्व में पहुंचाने के लिए जो कार्य किया गया, वह कार्य आजादी के इन 75 वर्षों में किसी सरकार या किसी अन्य संस्थान ने नहीं किया। एक अधिकारी द्वारा जिस तरह का कृत्य किया गया, उससे हम बहुत आहत हैं। आयुर्वेद व योग की स्थापना में किसी भी तरह से कोई भी षड्यंत्र करेगा या किसी भी मेडिकल माफिया या सनातन विरोधी षड्यंत्रकारियों में सम्मिलित होगा, उसके विरूद्ध पतंजलि कानून के दायरे में रहकर अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

आयुर्वेद को बदनाम करने के इस अविवेकपूर्ण कार्य का संज्ञान लेकर उत्तराखण्ड सरकार ने जिस प्रकार भूल का सुधार किया उसके लिए हम सरकार के प्रति कृतज्ञ हैं कि सरकार द्वारा संज्ञान लेकर इस त्रुटि का सुधार किया गया।

बागेश्वर : 16 साल की बेटी का यौन शोषण करने वाला पिता अरेस्ट

बागेश्वर/नैनीताल। उत्तराखंड की बागेश्वर पुलिस ने 16 साल की अपनी ही नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोपी दुष्कर्मी पिता को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भाग कर उच्च हिमालयी क्षेत्र में बुग्यालों में छिप गया था।

मिली जानकारी के अनुसार कपकोट पुलिस को आठ नवंबर को सूचना मिली कि सूपी तलाई निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग लड़की के यौन शोषण के बाद उसे कमरे में बंद कर रखा है। पुलिस ने मौके पर जांच की और जांच में तथ्य सही पाए गए।

आरोपी के खिलाफ धारा 376, 342, 363 व यौन शोषण संरक्षण अधिनियम की धारा 3/4 के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गईं। पुलिस को पता चला कि आरोपी जंगल व बुग्यालों में रहने का आदि है। यह भी पता चला कि वह साथ में मैगी के 50 पैकेट व बीड़ी माचिस के बंडल भी लेकर गया है।

पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जंगलों की खाक छान मारी। चमोली जिले की सीमा पर किलपारा में व मुनस्यारी मार्ग मिखिलाखलपट्टा में पुलिस पिकेट लगाई गई। इसी के साथ जंगल में सघन कांबिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए जंगल में लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से सूपी, किलपारा, धाकुड़ी, खाती, बाछम, जैकुनी, दऊ, खड़किया, चौड़ा, चौड़ास्थल, पेठी, गोलअटाई, जाड़ापानी, कलकलिया, खलियाधार, रिखाड़ी, हरकोट, धूरकोट, बगियाईजर, मुनार, सौग व चिल्टा के जंगलों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस को यह भी शक था कि आरोपी रात्रि में घर धमक सकता है। इसलिए घर के पास भी पुलिस के कुछ जवान छिपकर दबिश देने लगे। पुलिस को यह दांव सही निकला। शुक्रवार की रात को आरोपी चिल्टा के जगंल से गांव की ओर बढ़ा और इसी दौरान आज अलसुबह पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

धोलादांता गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ शुरू

0


नसीराबाद।
डीजे की धुन पर कलश यात्रा के आगे नाचते गाते भक्तजन, मारवाडी गीतों की स्वरलहरियां बिखेरती माताएं और बहनें। देखते ही देखते कलश यात्रा में कारवां जुटता गया। मौका था धोलादांता गांव में शनिवार से आरंभ हुई रामकथा के शुभारंभ का।

श्रीमहाकाल नवयुवक मंडल धोलादांता बूबबानिया एवं ग्रामवासियों के सहयोग से स्कूल के पास श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ की शुरुआत हुई। शाम को गांव के प्रचीन शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव की गलियों से होती हुई कथा स्थल के लिए सजाए गए विशाल पांडाल तक पहुंची। इस दौरान मार्ग में डीजे पर मारवाडी भजनों गूंज पर भक्तजन खूब थिरके।

सरपंच मानसिंह रावत समेत मंडल के सदस्यों व गणमान्यजनों ने कथावाचक चैनपुरा के व्यास पीठ सांवर पुरी महाराज की अगवानी की। इसके बाद विधिवत पूजा अर्चना के साथ व्यास की स्थापना की गई। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इसके बाद कथा का आगाज हुआ। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि भक्तजन प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक 20 नवंबर तक कथा का श्रवण कर सकेंगे। हर दिन भगवान के विभिन्न रूपों की झांकी सजाई जाएगी। सरपंच रावत ने समस्त धर्म प्रेमियों से रामकथा महायज्ञ में आने की अपील की है।

हिमाचल में 66 प्रतिशत मतदान, 412 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत EVM में लॉक

शिमला। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय 14वीं विधानसभा के शुक्रवार को हुये चुनावों में राज्य के कुल 55,92,828 मतदाताओं में से लगभग 66 प्रतिशत ने मतदान किया और चुनावी रण में उतरे 24 महिलाओं समेत 412 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत ईवीएम में लॉक कर दी।

मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। राज्य के ऊंचाई वाले और मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के बावजूद मतदाता सूरज चढ़ते ही मतदान केंद्रों की ओर उमड़ने लगे और देखते ही देखते मतदान केंद्रों पर कतारें लग गईं। ये कतारें शाम पांच बजे मतदान का आधिकारिक समय निकल जाने के बाद भी लगी हुईं थीं। ऐसे में उस समय तक पहुंचे मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के अंतिम आंकड़े बढ़ सकते हैं। राज्य में मतदान शांतिपूर्ण रहा तथा कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मतगणना आठ दिसम्बर को होगी तथा उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग के अनुसार शाम पांच बजे तक सिरमौर में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई। यहां 72.35 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसके बाद सोलन में 68.48 प्रतिशत बिलासपुर में 65.72 प्रतिशत, चम्बा में 63.09 प्रतिशत, हमीरपुर में 64.74 प्रतिशत, कांगड़ा में 63.95 प्रतिशत, किन्नौर में 62.00 प्रतिशत कुल्लू में 64.59 प्रतिशत, लाहौल स्पीती में 67.50 प्रतिशत, मंडी में 66.75 प्रतिशत, शिमला में 65.66 प्रतिशत, सोलन में 68.48 प्रतिशत और उना जिले में 67.67 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला।

राज्य में चुनावों के लिए 7881 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें 7235 ग्रामीण और 646 शहरी क्षेत्रों में थे। इनके अलावा तीन सहायक मतदान केंद्र सिद्धबाड़ी, बड़ा भंगाल तथा ढिल्लवां में बनाए गए थे। राज्य में 157 मतदान केंद्र का संचालन का केवल महिलाकर्मियों ने किया। मतदान के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा गया है।

शिमला में विधानसभा क्षेत्र में स्थापित कुल 1044 मतदान केंद्रों में से 513 पर वेबकास्टिंग से माध्यम से मतदान का सीधा प्रसारण किया गया। इस नियंत्रण कक्ष उपायुक्त कार्यालय में स्थापित किया गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चैपाल के 69,ठियोग 77, कुसुम्पटी 54, शिमला शहरी 45, शिमला ग्रामीण 65, जुब्बल कोटखाई 65, रामपुर 77 तथा रोहड़ू के 61 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग हुई।

राज्य में तीन बजे तक 55.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया और अब इस तरफ सभी की नज़रें हैं कि हैं कि क्या अगले दो घंटे का मतदान वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों के रिकार्ड 75.57 प्रतिशत के आंकड़े को पार कर पाएगा। इससे पहले वर्ष 2007 में राज्य में 71.61 प्रतिशत और 2012 में 72.69 प्रतिशत मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग ने राज्य में इस बार 80 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा था।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्नी साधना ठाकुर और दो पुत्रियों चंद्रिका और प्रियंका के साथ सुबह सिराज के बगलामुखी मंदिर में मत्था टेका और इसके बाद आहौंण मतदान बूथ पहुंच कर मतदान किया। उन्होंने दावा किया किक राज्य में इस बार रिवाज बदलेगा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहले से अधिक सीटें जीत कर पुन: सरकार बनाएगी।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा तथा पुत्र हरीश नड्डा ने भी सुबह बिलासपुर जिले के झंडूता के स्थानीय मंदिर में मत्था टेका और इसके बाद विजयपुर के मतदान केंद्र पर मतदान किया। नड्डा ने मीडिया से बातचीत में राज्य में हुए विकास और शुरू की गईं जनकल्याण योजनाओं के बूते पर पार्टी की राज्य में पुन: सरकार बनने का दावा किया। वहीं मल्लिका नड्डा ने इस मौके पर कहा कि मतदाता अपने विवेक से मतदान करेंगे तथा राज्य और देश में हुये विकास तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोरोनाकाल में की गई सेवाओं को अवश्य ही लोग ध्यान में रखेंगे।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने परिवार सहित भोरंज के मतदान बूथ पर मतदान किया। पुरानी पेंशन बहाल करने के कांग्रेस के वादे को लेकर ठाकुर ने कहा कि पेंशन बंद करने और एनपीएस लाने वाली कांग्रेस ही थी। कांग्रेस 2012 में राज्य में सत्ता में थी तब क्यों नहीं पुरानी पेंशन बहाल की। पुरानी पेंशन का मुद्दा 2017 के विधानसभा चुनावों में भी नहीं था।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि इसी पार्टीं ने हिमाचल प्रदेश का विशेष दर्जा वापिस ले लिया था, जिसे मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद बहाल किया। केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल को आईआईटी, एम्स और हाईड्रो इंजीनियरिंग जैसे बड़े संस्थान दिए हैं। राज्य की भाजपा सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के अनेक कार्य किए तथा जनता इन पर अवश्य की मुहर लगाएगी और भाजपा को पहले से भी ज्यादा सीटें देकर पुन: सरकार बनाने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही झूठे वादे करती रही है। कांग्रेस ने 2003 और 2012 में भी झूठे वादे किये थे। हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन सत्ता में आने पर भूल गई। जनता को कांग्रेस का असली चेहरा मालूम है।
वहीं राज्य के दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं सांसद प्रतिभा सिंह और उनके पुत्र बिक्रमादित्य सिंह ने भी शनि मंदिर में पूजा करने के बाद मतदान किया।

कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने भी मतदान किया। कांग्रेस ने राज्य में पुरानी पेंशन योजना, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर चुनाव लड़ा, जबकि भाजपा विकास, सुसाशन और जन कल्याण कार्यों के आधार पर जनता के बीच गई है।

राज्य में अब तक परम्परागत तौर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होता रहा है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार कर अनेक सीटों पर मुकाबला तिकोना तो कहीं मजबूत निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी के चलते बहुकोणीय हो गया। राज्य में इस समय भाजपा सत्ता में है। वर्ष 2017 के चुनावों में भाजपा को 44, कांग्रेस को 21 सीटें मिलीं थीं। दो सीटों पर निर्दलीय और एक सीट पर माकपा प्रत्याशी जीता था।

प्रदेश के सिरमौर जिले में शिलाई की कमरऊ तहसील के मुणाना गांव की 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मतदान करने के लिए जाते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल शिलाई की कमरऊ तहसील के मुणाना गांव की 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मतदान करने के लिए जाते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक महिला की शिनाख्त झुमा देवी के तौर पर हुई है।

राज्य में मतदान के लिये शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था ताकि सरकारी कार्यालयों, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक परिसरों, दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए यह सवैतनिक अवकाश था। राज्य में 11 और 12 नवम्बर को ड्राई डे घोषित किया गया था। लेकिन पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद शराब के ठेके खुल गए।

राज्य में चुनाव चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्ध्था के बीच सम्पन्न हुआ। राज्य की सीमाएं कर दी गई थीं। चुनाव में राज्य पुलिस के 11880 जवान, 8381 होमगार्ड जवान के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 67 कम्पनियां तैनात की गईं थी। मतदान कार्यों के लिए राज्य सरकार के 31536 कर्मचारियों की तैनाती की गई थी।

सबगुरु राशिफल : 12 नवम्बर शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, रात 10.26 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज के दिन आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करना होगा। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

वृष राशि :- आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मिथुन राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

कर्क राशि :- आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। धार्मिक कार्य मे मन लगेगा। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह राशि :- मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बीतेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय-प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य होंगे।

कन्या राशि :- आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में जाने का अवसर आएगा।

तुला राशि :- आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।

धनु राशि :- वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है, इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

कुंभ राशि :- आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं सामने आएंगी। धन खर्च की संभावना है।

मीन राशि :- आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। ईश्वर आपकी मुसीबत कम करेंगे।

जींद : नाबालिग को बंधक बना रेप करने के जुर्म में 10 साल का कारावास

जींद। हरियाणा में जींद की एक अदालत ने दो साल पहले एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर बलात्कार करने के आरोप में एक युवक को दोषी करार देते हुए शुक्रवार को 10 वर्ष के कारावास की सज़ा सुनाई।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ चंद्रहास की अदालत ने इसीके साथ दोषी को साढ़े 10 हजार रुपए जुर्माना भरने का भी आदेश दिया। जुर्माना न भरने की सूरत में उसे छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इसके अलावा जिला विधि सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) पीड़िता को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी देगा।

अभियोजन पक्ष के अनुसार शहर थाना इलाके की 17 वर्षीय किशोरी को घिमाना गांव निवासी अजय नामक युवक ने 19 अगस्त 2020 को खेत में बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया था। किशोरी अजय के ट्यूबवेल पर कपड़े धाेने गई थी। बाद में शादी का झांसा देते हुए वह उसे बस में बैठाकर अपने साथ ले गया और फिर शाम को बहादुरगढ़ बस अड्डा पर छोड़कर फरार हो गया।

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई का फैसला गलत : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री या पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या राष्ट्रीय मुद्दा है और यह देश की संप्रभुता, अखंडता, अस्तित्व और एकता जुड़ा है इसलिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्या के षड्यंत्रकारियों की रिहाई का फैसला गलत है।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में उसे प्रदत विशेष संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल किया है। सामान्य स्थिति में न्यायालय यह निर्णय नहीं दे सकता था। इसका मतलब यह हुआ कि फैसले में तथ्यों को नजरअंदाज किया गया है इसलिए वह इस फैसले की आलोचना करते है।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पर हमला भारत की संप्रभुता, एकता और भारत के अस्तित्व पर हमला है और न्यायपालिका उन लोगों को फायदा नहीं दे सकती है जिन्होंने सोच समझकर और एक योजना के तहत पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या की है।

पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या भारत पर आघात है और ऐसे अपराधी को रिहाई का आदेश नहीं दिया जा सकता था इसलिए न्यायालय ने अनुच्छेद 142 में संविधान प्रदत पावर का इस्तेमाल किया है।

जबलपुर के एक रिसोर्ट में युवती की हत्या के आरोपी ने जारी किए वीडियो

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के एक रिसोर्ट में युवती की धारदार हथियार से हत्या के मामले का आरोपी भले ही अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है, लेकिन उसने हत्या से संबंधित दिल दहलाने वाले वीभत्स वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर एक प्रकार से पुलिस को भी चुनौती दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कुछ ही देर में हटा भी दिए गए हैं, लेकिन इसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गई है और उसकी पहचान कर ली गयी है। वायरल वीडियो में आरोपी युवती के संबंध में अनर्गल बाते करते हुए दिख रहा है और युवती का रक्तरंजित शव भी दिखाया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। उन्होंने मामला जांच में होने के चलते और अधिक जानकारी देने से इंकार करते हुए संकेत दिए कि आरोपी शीघ्र ही गिरफ्त में आ जाएगा।

दरअसल यहां के तिलवारा थाना क्षेत्र में स्थित मेखला रिसोर्ट के एक कमरे में मंगलवार को सुबह एक युवती का शव मिला था, जिस पर धारदार हथियारों से हमले के निशान थे। इस युवती की पहचान जांच के दौरान जबलपुर जिले के कुंडम निवासी शिल्पा के रूप में हुयी। उसकी उम्र लगभग 22 साल की थी। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

तिलवारा पुलिस के अनुसार रविवार को रिसोर्ट में यह युवती एक युवक के साथ आकर रुकी थी। होटल में युवक युवती ने जानकारी दी थी कि वे गुजरात से यहां घूमने के लिए आए हैं। सोमवार को भी युवक युवती साथ दिखे थे, लेकिन इसके बाद युवक नहीं दिखा और कमरा अंदर से कई घंटों तक बंद रहने के कारण रिसोर्ट प्रबंधन को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी और कमरे में से युवती का शव मिला।

जांच के दौरान मालूम चला कि युवक ने अपना नाम दस्तावेजों के अनुसार अभिजीत पाटीदार बताया था। हालाकि जांच में यह दस्तावेज फर्जी निकला। जांच में यह भी पता चला है कि युवती ने अपने परिजनों को बताया था कि वह जबलपुर में एक स्थान पर नौकरी करती है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि युवती संबंधित स्थान पर नौकरी नहीं करती थी। पुलिस को आशंका है कि वह किसी गिरोह के संपर्क में आकर किसी अवांछित कार्य में लिप्त हो गई थी।

पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि इस बीच इस मामले के आरोपी ने युवती की हत्या के संबंध में कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर दिए। इसके बाद पुलिस महकमा और तेजी से सक्रिय हुआ और आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस का मानना है कि आरोपी गुमराह करने के उद्देश्य से ये वीडियो जारी कर रहा होगा। बहरहाल पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस संपूर्ण मामले का खुलासा हो सकेगा।

इमरान खान ने हत्या की कोशिश के पीछे सेना अधिकारी का बताया हाथ

लाहौर। पाकिस्तान के तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने आऱोप को दोहराते हुए कहा कि तीन नवंबर को उनकी हत्या की कोशिश के पीछे एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी का हाथ था।

खान ने गुरुवार को कहा कि सेना के अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर ने मेरी हत्या की योजना का मास्टरमाइंड था और उसी ने इसकी पूरी योजना बनाई थी। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार खान ने पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की ताकि यह पता चल सके कि देश में लोकतंत्र कमजाेर नहीं हुआ है।

उऩ्होंने कहा कि अगर कोई पूर्व प्रधानमंत्री अपनी हत्या की कोशिश करने वालों के बारे में जानते हुए भी, एफआईआर दर्ज नहीं करवा पाता है तो कोई कल्पना कर सकता है कि पाकिस्तान में एक आम आदमी का क्या होगा।

खान ने आरोप लगाया कि मेजर जनरल नसीर और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस इस्लामाबाद सेक्टर कमांडर ब्रिगेडियर फहीम इस्लामाबाद में तैनात थे, उन्होंने हम पर अत्याचार किया जैसे कि हम आतंकवादी थे। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे लोग देश में रहेंगे तो आतंकवाद पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकता।

पीटीआई अध्यक्ष ने केन्या में पत्रकार अरशद शरीफ की हत्या की जांच करने का भी आग्रह किया। शरीफ पर प्रताड़ना दिखाने वाले कथित वीडियो का जिक्र करते हुए खान ने पूछा कि वे वीडियो टीवी एंकर को कैसे मिले जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक मृतक पत्रकार की मां तक नहीं पहुंची है।

उन्होंने दावा किया कि केवल उच्चतम न्यायालय ही जांच कर सकता है, क्योंकि देश की जांच एजेंसियों की साख मे काफी गिरावट आई है।

खान ने दावा किया कि वजीराबाद में उनपर दागे गए कंटेनर की फोरेंसिक रिपोर्ट से पता चलता है कि अपराध स्थल से पकड़े गए एक के बजाय दो निशानेबाज थे। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक खान रावलपिंडी में मार्च में शामिल होंगे और इस्लामाबाद जाने के लिए देश भर से लोगों का स्वागत करेंगे।