Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 494 -
होम ब्लॉग पेज 494

राजीव गांधी हत्याकांंड‌ के दोषियों नलिनी, रविचंद्रन को रिहा करने का आदेश

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने शुक्रवार को 1991 के राजीव गांधी हत्याकांड मामले में सात दोषियों में शामिल एस नलिनी और आरपी रविचंद्रन को उनकी सजा की निर्धारित अवधि में छूट देने की याचिका स्वीकार करते हुए जेल में बंद उनके सभी छह सह दोषियों को रिहा करने का आदेश दिया। शीर्ष अदालत का रिहाई करने का यह आदेश नलिनी और रविचंद्रन समेत जेल में बंद सभी छह दोषियों पर लागू होगा।

न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति बीवी नागरथ्ना की पीठ ने दोषियों के 30 वर्षों की कैद में रहने और इस दौरान संतोषजनक आचरण के आधार पर दोषियों को निर्धारित सजा की अवधि पहले रिहा करने का आदेश दिया।

शीर्ष अदालत ने इस तथ्य पर भी गौर किया कि रिहाई का आदेश देते हुए तमिलनाडु सरकार की ओर से राजीव गांधी हत्याकांड के सभी दोषियों को रिहा करने की सिफारिश की गई थी।

आजीवन कारावास की सजा के बाद 30 वर्षों से अधिक समय से जेल में बंद नलिनी ने मद्रास उच्च न्यायालय में अपनी रिहाई संबंधी याचिका खारिज होने के बाद अगस्त में शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

शीर्ष अदालत ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत प्राप्त विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए दोषियों को रिहा करने का आदेश दिया। इससे पहले मद्रास उच्च न्यायालय ने यह कहते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी थी कि अनुच्छेद 142 के तहत विशेष शक्तियां सुप्रीम कोर्ट को दी गई हैं।

तीस वर्षों से अधिक समय से आजीवन कारावास की सजा काट रहे दो दोषियों की सजा में छूट देकर उन्हें रिहा करने की मांग वाली याचिकाओं का तमिलनाडु की द्रमुक सरकार ने उच्चतम न्यायालय में समर्थन किया था।

सात दोषियों में शामिल नलिनी और रविचंद्रन ने राज्य मंत्रिमंडल के (सजा में छूट संबंधी) फैसले और सह-दोषी ए जी पेरारिवलन को 18 मई को शीर्ष अदालत द्वारा रिहा करने के आदेश का हवाला देते हुए मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद दोनों दोषियों ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

याचिका पर शीर्ष अदालत ने सरकार को अपना पक्ष रखने को कहा था। राज्य सरकार ने लिखित जवाब में कहा था कि कानून के मुताबिक राज्यपाल संविधान के अनुच्छेद 161 के तहत राज्य मंत्रिमंडल की सहायता और सलाह से बाध्य है। इस मामले में राज्य सरकार ने चार साल पहले सभी सात दोषियों को सजा में छूट को मंजूरी दे दी थी। मंत्रिमंडल का यह फैसला ‌ 11 सितंबर 2018 को राज्यपाल को भेजा गया था, जिस पर फैसला नहीं आया।

इस बीच 27 जनवरी 2021 को राज्यपाल ने राज्य मंत्रिमंडल की सिफारिशों को राष्ट्रपति को दी, लेकिन अभी भी कोई फैसला नहीं हुआ है। राज्य सरकार ने अपने जवाब में कहा था कि दोनों याचिकाकर्ताओं ने 30 साल से अधिक की जेल की सजा काट ली है। इस बीच सह-दोषी एजी पेरारिवलन को 18 मई को शीर्ष अदालत द्वारा रिहा करने का आदेश दिया गया था।

अदालत ने राज्यपाल द्वारा मंत्रिमंडल की सिफारिश पर फैसला लेने में अत्यधिक देरी होने और 31 साल से अधिक की जेल सजा काटने को ध्यान में रखते हुए विशेष शक्ति का प्रयोग करते हुए रिहा करने का आदेश किया था।

शीर्ष अदालत ने पेरारिवलन के मामले में संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत पूर्ण न्याय करने के लिए अपनी असाधारण शक्तियों का इस्तेमाल किया था। पेरारिवलन नौ मार्च 2022 से पहले से ही जमानत पर था।

पेरारिवलन की रिहाई के बाद नलिनी और रविचंद्रन ने शीर्ष अदालत के उस आदेश का हवाला देते हुए मद्रास उच्च न्यायालय में अपनी याचिका दायर की थी, लेकिन वहां उन्हें निराशा हाथ लगी थी। उच्च न्यायालय ने 17 जून को कहा था कि वह शीर्ष अदालत द्वारा पारित समान आदेश पारित करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत शक्तियों का प्रयोग नहीं कर सकता है।

रेप के मामले में ऑस्कर विजेता पॉल हैगिस को देना होगा 75 लाख डॉलर हर्जाना

न्यूयार्क। ऑस्कर विजेता फिल्मकार पॉल हैगिस को एक महिला से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद न्यायालय ने उन्हें पीड़िता को हर्जाने के रूप में कम से कम 75 लाख डॉलर जुर्माना देने का आदेश दिया है।

बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार 2013 के कथित हमले के मामले में सोमवार को सुनवाई के दौरान जूरी सदस्य पीड़िता हेले ब्रीस्ट को क्षतिपूर्ति के रूप में मुआवजा देने का आदेश दे सकते हैं।

न्यूयॉर्क में दीवानी सुनवाई के बाद पीड़िता ब्रीस्ट ने कहा कि वह न्यायालय के इस फैसले के लिए बहुत आभारी हैं। हैगिस ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह खुद और उनकी टीम को निर्दोष साबित करने के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार जब हैगिस अपनी तीन वयस्क बेटियों के साथ अदालत से बाहर निकले, तो मिलियन डॉलर बेबी एंड क्रैश के लेखक ने कहा कि वह ‘फैसले से बहुत निराश हैं।

ब्रीस्ट उन पांच महिलाओं में से एक थीं जिन्होंने कनाडाई पटकथा लेखक पर अवांछित लाभ उठाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि वह न्यायालय की आभारी हैं कि जूरी ने तथ्यों के आधार पर मुझ पर विश्वास किया।

प्रचारक ब्रीस्ट ने 2017 में हैगिस पर मुकदमा दायर करते हुए आरोप लगाया कि उसने चार वर्ष पहले न्यूयॉर्क शहर के सोहो जिले में अपने घर पर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

गौरतलब है कि जून में, हैगिस को एक अन्य यौन उत्पीड़न के संदेह में दक्षिणी इटली में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने दुष्कर्म करने से इंकार किया और मामला खारिज होने से पहले 16 दिन घर में नजरबंद रहे थे।

दूरसंचार विधेयक मसौदे से इंटरनेट निलंबित करने वाला प्रावधान हटाने की अपील

नई दिल्ली। इंटरनेट सोसायटी की पाॅलिसी एंड एडवोकेसी मैनेजर नीति बियानी ने भारतीय दूरसंचार विधेयक 2022 के मसौदे में किए गए प्रावधानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि सरकार को इंटरनेट निलंबित करने का अधिकार देने वाले प्रावधान को हटा दिया जाना चाहिए। कम-से-कम सरकार के इंटरनेट को निलंबित करने के आर्डर पे स्वतंत्र समीक्षा बोर्ड या फिर संसदीय या न्यायिक निरीक्षण अनिवार्य होना चाहिए।

सितंबर 2022 में दूरसंचार विभाग ने भारतीय दूरसंचार विधेयक, 2022 का मसौदा सभी हितधारकों से परामर्श के लिए प्रस्तावित किया था। विधेयक के मसौदे का उद्देश्य देश में दूरसंचार सेक्टर के विनियमन के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार करना है।

बियानी ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह विधेयक दूरसंचार सेक्टर को विनियमित करने मे अधिक कारगर नहीं होगा। पहले तो यह विधेयक आई टी मंत्रालय और भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (सर्ट-इन) के क्षेत्राधिकार की लक्ष्मण रेखा लांग रहा है। इसका भविष्य मे सेक्टर की स्थिरता पे गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

यह नियम अपराधियों को पकड़ने की आस में सरकार को सभी नागरिकों के सन्देश पढ़ने का अधिकार भी प्रदान करता है। इसके तहत जो सन्देश कल तक व्हाट्सऐप पर निजता-पूर्वक सुरक्षित थे उनका भविष्य अब सुनिश्चित नहीं है। यह नियम लाखों उपयोगकर्ताओं की निजता और व्यवसायों की सुरक्षा के सन्दर्भ में नई समस्याओं को जन्म देते हुए भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था को झकझोरने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने कहा कि यह विधेयक कई कानूनी परिभाषाओं का विस्तार करता है, जिसमें एक ‘दूरसंचार सेवा’ भी शामिल है। इन नियमों के अनुसार किसी भी इंटरनेट पर आधारित सेवा, जैसे व्हाट्सऐप या जी-मेल, को भारत में व्यवसाय करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करना पड़ेगा। लाइसेंस-राज इन व्यवसायों की सेवाओं मे खलल पैदा कर सकता है, जिसका सीधा असर पड़ता है भारत के ट्रिलियन डॉलर डिजिटल अर्थव्यवस्था बनने की इच्छा पर।

उन्होंने कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद में डिजिटल अर्थव्यवस्था का अहम् योगदान है, यह नियम टेलीकॉम सेक्टर की वृद्धि पे अंकुश लगा रहे है। लाइसेंस प्राप्ति प्रावधान का सीधा प्रभाव छोटे प्लेटफार्मों और स्टार्ट-अप पर पड़ेगा जिनको नियमो का अनुपालन करने में ही अधिकतम खर्च और तक़लीफ़े उठानी पड़ेंगी।

उन्होंने टॉप10-वीपीएन की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत ने 2021 में 1,157 घंटों के लिए इंटरनेट निलंबित किया, जिसके परिणामस्वरूप 58.3 करोड़ डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ। पिछले तीन वर्षों में, भारत में कुल 14,280 घंटों के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया, जिससे राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को 4.7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

बरेली में दबंगों ने की महिला दुकानदार की पीटकर हत्या

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के मीरगंज क्षेत्र में उधार सिगरेट न देने पर दबंगों ने महिला दुकानदार की पीट पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक देहात राजकुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के ललितपुर गांव निवासी राममूर्ति देवी (50) परचून की दुकान चलाती थी। गुरुवार रात पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार विनोद ने उधार सिगरेट मांगी मगर राममूर्ति ने सिगरेट देने से साफ इंकार कर दिया जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस बीच विनोद ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने अर्द्धबेहोशी की हालत में महिला को मीरगंज थाने पहुंचे जहां पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर महिला को मेडिकल कराने के लिए सीएचसी भेज दिया।

सीएचसी के चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दबिश जारी है। जल्द ही उन्हे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सतीश पूनियां ने साइकिल चलाकर युवाओं को स्वस्थ रहने का दिया संदेश

जयपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने जयपुर जिले में आमेर के खोरा मीना गांव में आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ किया और साइकिल चलाकर युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

खोरा मीणा की सरकारी स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता के अवसर पर डा पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जो नई खेल नीति बनी है, उसमें इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि बच्चों का समग्र विकास हो, जिसमें खेल और खेल से जुड़ी हुई सुविधाओं पर मोदी सरकार दूरगामी सोच के साथ कार्य कर रही है, जिससे दुनियाभर में हमारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे हैं और स्वाभिमान बढ़ा रहे हैं

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि खेल, पढ़ाई, अनुशासन और संस्कार के मैदान पर जीतो, इस संकल्प के साथ युवाओं को परिश्रम करना चाहिए ताकि वे समाज, प्रदेश और देश के उत्थान में अपना योगदान दे सकें।

कलाकारों पर छाया लोक कला राजस्थानी मांडनों का रंग

0

अजमेर। संस्कार भारती अजमेर की ओर से राष्ट्रीय स्तर की मांडणा प्रतियोगिता हर घर आंगन के उद्देश्य से दीपावली महोत्सव के अंतर्गत आयोजित की गई।

संस्कार भारती की ओर से कला रत्न पुरस्कार प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार सेठी ने बताया कि इस प्रतियोगिता की खासियत यह रही कि इसमें देश के विभिन्न राज्यो कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, असम आदि प्रदेशों से 80 से ज्यादा प्रविष्टियां प्राप्त हुईं।

सभी कला साधकों ने राजस्थानी मांडनों को मूल रूप से बनाया साथ ही मांडनों में प्रयुक्त किए जाने वाले गेरू व पांडू इत्यादि रंगों का उपयोग करते हुए पारंपरिक कला का अंकन किया।

संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष एके रैना ने इस अवसर पर बताया की लुप्त होती राजस्थानी लोककला मांडनों को अधिक से अधिक लोगों को सिखाना और उसको बनाने के लिए प्रेरित करना था।

प्रतियोगिता में प्राप्त अदभुत मांडना कलाकृतियां के चयन के लिए निर्णायक मंडल का गठन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध कला मर्मज्ञ ममता चौहान, डॉ. मंजू परिहार शामिल रहीं। प्रांतीय महामंत्री सतीश आचार्य ने विजेताओं की घोषणा की।

श्रेष्ठ तीन कलाकारों भावनगर से डॉ. कश्मीरा, सिरोही से शिखा माहेश्वरी, इंदौर से अर्पिता बंसल को कला रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। श्रेष्ठ दस कृतियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान जाएंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे डॉ सुरेश बबलानी, मधुलिका नाग, कृष्ण गोपाल पाराशर, योग बाला वैष्णव, नंदलाल शर्मा एवं महेंद्र जैन मित्तल का सहयोग रहा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो किलोमीटर की पैदल यात्रा कर श्री जगन्नाथ के दर्शन किए

पुरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को ओडिशा के पवित्र शहर पुरी में दो किलोमीटर की पैदल यात्रा कर 12वीं शताब्दी के श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।

विशेष अभियान समूह (एसओजी) और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उस समय अचंभित रह गए जब मुर्मू तलबनिया हेलीपैड से जगन्नाथ मंदिर की ओर जाते समय बालागंडी चौक पर वाहन से उतर कर ग्रैंड रोड पर पैदल चलने लगी। इस दौरान राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ थी। उन्होंने हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया। उन्होंने सड़क पर चलने से पहले मंदिर के ‘नीला चक्र’ की पूजा भी की। हजारों की संख्या में एकत्र श्रद्धालुओं ने तीर्थ नगरी की पहली यात्रा करने पर राष्ट्रपति को बधाई दी।

ग्रैंड रोड पर चलते हुए राष्ट्रपति ने स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। वह ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ श्री जगन्नाथ मंदिर के सिंह द्वार पर पहुंचीं।

उन्होंने ‘गरुड़ स्तम्भ’ को छुआ और ब्रह्मांड के भगवान से प्रार्थना करने के लिए उसके पास बैठ गई। उन्होंने ‘बैसी पाचे’ मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार सिंहद्वार से मंदिर की ओर जाने वाली 22 सीढ़ियाँ से गर्भगृह में प्रवेश किया। उन्होंने श्री जगन्नाथ मंदिर के पीठासीन देवताओं की पूजा की।

मुर्मू करीब 30 मिनट मंदिर में रहीं और उन्होंने भगवान के दर्शन किए तथा बाद में आगंतुक पुस्तिका में हस्ताक्षर कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। इसके बाद वह राजभवन के लिए रवाना हुईं, जहां उन्होंने पुरी के राजा गजपति दिव्य सिंह देव के साथ फर्श पर बैठे हुए केले के पत्ते पर परोसे जाने वाले महाप्रसाद को ग्रहण किया।

गुजरात चुनाव 2022 : कांग्रेस ने जारी की 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। कांग्रेस ने गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से अब तक 89 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने चार नवंबर को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

पार्टी ने इस सूची में जिन प्रमुख नेताओं को टिकट दिए हैं उनमें पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरजी ठुम्मर को लाठी, अंबरीश डेर को राजूला, प्रताप दुधात को सावरकुंडाल, विक्रम माडम को खंभालिया, भिखाभाई जोशी को जूनागढ, ललित वसोया को धोराजी, पूंजाजी वंश को ऊना, अर्जनभाई भूडिया को भुज, भीखाभाई जोशी को जूनागढ़, असलम साइकिलवाला को सूरत पर्व, अशोकभाई पटेल को सूरत उत्तर तथा कमलकुमार पटेल को वलसाड से चुनाव मैदान में उतारा है।

गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

गुजरात विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की 160 उम्मीदवारों सूची

सबगुरु राशिफल : 11 नवम्बर शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 08.17 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि – क्रोध पर संयम रखिएगा। संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहिएगा। परिवारजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसमें विशेषकर आंखों को संभालिएगा। अकस्मात की भी संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में ध्यान रखिएगा। अपनी मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति मन को शांति प्रदान करेंगे।

वृष राशि – आज का दिन आनंदप्रद रहेगा। अगर लक्ष्मीजी की कृपा हुई तो आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे।। बाहर के लोगों के साथ संचार अधिक रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढेगी। आज सेवा कार्य के लिए भी शुभ दिन है। शारीरिक स्वस्थता और मानसिक प्रफुल्लितता बनी रहेगी।

मिथुन राशि – आज का आपका दिन शुभ है। आप में परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों को सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। व्यापार में भी आपका आयोजन व्यवस्थित होगा। व्यापार के कारण बाहर कहीं प्रवास हो सकता है। ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। संतानो की पढा़ई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी।

कर्क राशि – विभिन्न योजनाओं के विषय में अधिक विचार आप को द्विधा में लाकर खडा़ कर देंगे। फिर भी परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ सम्बंधों में दृढता आएगी, जो कि आगे चलकर लाभदायी रहेगा। अधिक खर्च से बचिएगा। निर्धारित कार्य में अपेक्षाकृत कम सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि – आप का मन अनिर्णायक स्थिति में रहेगा। मन द्विधा में रहेगा। अधिक भावुकता भी मन को अस्वस्थ बनाएगी। माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेगें। बौद्धिक चर्चा का प्रसंग उपस्थित होगा, लेकिन वाद-विवाद को टालिएगा। स्वजनों या स्नेहीजनों के साथ तनाव का प्रसंग उपस्थित होगा। दिया हुआ उधार और अटका हुआ पैसा वापस मिलने के प्रबल योग हैं लेकिन अब किसी को उधार न दें।

कन्या राशि -आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ समय बीतेगा। संतान की पढा़ई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। अधिक खर्च से बचिएगा।

तुला राशि – आज भाईयों से लाभ होगा। बौद्घिक तथा लेखनकार्य से जुडी़ हुई प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। साहित्य में नवीन सृजन करने का योजना भी कर सकेंगे।आप को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त होगी। संबंधो में भावनाओ की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। भाग्य में वृध्धि होने के प्रसंग उपस्थित होंगे। सामाजिक व आर्थिकरूप से सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि -आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभफल प्राप्त करनेवाला सिद्ध होगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह प्रस्ताव का योग है। व्यावसायिक क्षेत्र में भी विशेष लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। मित्रों के साथ नए प्रोजेक्ट पर चर्चा होगी। पुरानी गलती का प्रायश्चित करने का प्रयास करेंगे। सामाजिक स्तर पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु राशि – वैचारिक स्तर पर विशालता और वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएँगे और साथ-साथ उनके साथ संबंधो में भी संवादिता रख पाएँगे। बैठक या चर्चा-विचारणा में भी आपको सफलता मिलेगी। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम न मिलने पर भी उस क्षेत्र में आप आगे तो अवश्य बढ सकेंगे। पाचनतंत्र से संबंधित कष्ट होने की संभावना अधिक है, इसलिए संभव हो तो घर के खाने को प्राथमिकता दें।

मकर राशि -आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। बौद्धिक तथा लेखनकार्य से जुडी़ हुई प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। साहित्य में नवीन सृजन करने का योजना भी कर सकेंगे।परंतु फिर भी मानसिक उद्वेग से आप परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ थकान या आलस्य का अनुभव हो सकता है। व्यावसायिक रुप से नई विचारधारा अपना सकेंगे। व्यर्थ के खर्च से दूर रहिएगा।

कुंभ राशि – आज आप निषेधात्मक कार्य तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने को प्राथमिकता दें। आज आप को अधिक ही विचार सताएँगे। परिणाम स्वरुप आपको मानसिक थकान का अनुभव होगा। क्रोध अधिक मात्रा में न हो जाए इसका संयम रखिएगा। ध्यान और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे।

मीन राशि – आज के दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में आप डूबे रहेंगे। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए उत्तम समय है। स्वजनों, मित्रों के साथ आनंद ले सकेंगे। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता आएगी। समाज में ख्याति मिलेगी।

गुजरात विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की 160 उम्मीदवारों सूची

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम की सूची गुरूवार को जारी कर दी।

चरण दो

क्रं विधानसभा का नंबर एवं नाम उम्मीदवार का नाम

1, 41 घाटलोडिया भूपेन्द्र भाई पटेल

चरण एक

2, 1, अबडासा प्रद्युम्न सिंह महिपतसिंह जाडेजा

3, 2, मांडवी अनिरुद्य भाईलाल दवे

4, 3, भुज केशवलाल शिवदासभाई पटेल (केशुभाई)

5, 4, अंजार त्रिकमभाई बिजलभाई छांगा

6, 5, गांधीघाम (अजा) श्रीमती मालतीबेन किशोरभाई महेश्वरी

7, 6, रापर वीरेन्द्र सिंह बहादुरसिंह जाडेजा

8, 60, दसाडा (अजा) परषोत्तमभाई खेंगारभाई परमार

9, 61, लिम्बडी किरीटसिंह जितुभा राणा

10, 62,वढवाण जिग्नाबेन संजयभाई पंड्या

11, 63,चोटीला शामजीभाई भीमजीभाई चौहाण

12, 64,ध्रांगध्रा प्रकाशभाई पुरषोत्तमभाई वरमोरा

13, 65,मोरबी कांतिलाल शिवलाल अमृतिया

14, 66,टंकारा दुर्लभजीभाई हरखजीभाई देथरिया

15, 67, वांकानेर जितेन्द्रभाई कांतिलाल सोमानी (जीतु सोमानी)

16, 68, राजकोट पूर्व उदयकुमार प्रभातभाई कानगड

17, 69, राजकोट पश्चिम डा़ दर्शिता पारस शाह

18, 70, राजकोट दक्षिण रमेश भाई विरजीभाई टीलारा

19, 71, राजकोट ग्रामीण (अजा) भानुबेन मनोहरभाई बाबरिया

20, 72, जसदण कुंवरजीभाई मोहनभाई बावलिया

21, 73, गोंडल गीताबा जयराजसिंह जाडेजा

22, 74, जेतपुर जयेशभाई विठ्ठलभाई रादडिया

23, 76, कालावड (अजा) मेघजीभाई अमराभाई चावड़ा

24, 77, जामनगर ग्रामीण राघवजीभाई हंसराजभाई पटेल

25, 78, जामनगर उत्तर रिवाबा रविन्द्रसिंह जाडेजा

26, 79, जामनगर दक्षिण दिव्येश रणछोड़भाई अकबरी

27, 80, जामजोधपुर चिमनभाई धरमशीभाई सापरिया

28, 82, द्वारका पबुभा वीरमभा माणेक

29, 83, पोरबंदर बाबूभाई भीमाभाई बोखीरिया

30, 85, माणावदर जवाहरभाई पेथलजीभाई चावड़ा

31, 86, जूनागढ़ संजयभाई कृष्णदास कोरडिया

32, 87, विसावदर हर्षदभाई माधवजीभाई रिबडीया

33, 88, केशोद देवाभाई पूंजाभाई मालम

34, 89, मांगरोल भगवानजीभाई करगठिया

35, 90, सोमनाथ मानसिंह मेरामनभाई परमार

36, 91, तलाला भगवानभाई धानाभाई बारड

37, 92, कोडिनार (अजा) डा़ प्रद्युम्न वाजा

38, 93, ऊना कालूभाई चानाभाई राठौड (केसी राठौड़)

39, 94, धारा जयसुखभाई वल्लभभाई काकड़िया

40, 95, अमरेली कौशिकभाई कांतिभाई वेकारिया

41, 96, लाठी जनकभाई पुनाभाई तलावीया

42, 97, सावरकुंडला महेश कसवाला

43, 98, राजुला हीराभाई ओधवजीभाई सोलंकी

44, 99, महुवा शिवाभाई जेरामभाई गोहिल

45, 100, तलाजा गौतमभाई गोपाभाई चौहाण

46, 101, गारियाधार केशुभाई हिरजीभाई नाकराणी

47, 102, पालीताणा भीखाभाई रवजीभाई बारैया

48, 103, भावनगर ग्रामीण परषोत्तमभाई ओधवजीभाई सोलंकी

49, 105, भावनगर पश्चिम जितेन्द्र सवजीभाई वाघानी

50, 106, गढ़डा (अजा) शंभूप्रसादजी बलदेवदास टुंडिया

51, 107, बोटाद घनश्यामभाई प्रागजीभाई विराणी

52, 148, नांदोद (अजजा) डा़ दर्शनाबेन देशमुख (वसावा)

53, 150, जंबुसर देवकिशोरदासजी साधु (डी के स्वामी)

54, 151, वागरा अरुणसिंह अजितसिंह रणा

55, 152, झगडिया (अजजा) रितेशभाई रमणभाई वसावा

56, 153, भरुच रमेशभाई नारणदास मिस्त्री

57, 154, अंकलेश्वर ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल

58, 155, ओलपाड मुकेशभाई जिनाभाई पटेल

59, 156, मांगरोल (अजजा) गणपत भाई वेस्ताभाई वसावा

60, 157, मांडवी (अजजा) कुवरजीभाई नरशीभाई हलपती

61, 158, कामरेज प्रफुल्लभाई पानसेरिया

62, 159, सूरत पूर्व अरविंद भाई राणा

63, 160, सूरत उत्तर कांतिभाई हिमंतभाई बल्लर

64, 161, वराछा रोड किशोरभाई कानाणी (कुमारभाई)

65, 162, कारंज प्रवीणभाई मनजीभाई घोघारी

66, 163, लिंबायत श्रीमती संगीताबेन पाटिल

67, 164, उधना मनुभाई मोहनभाई पटेल

68, 165, मजूरा हर्ष रमेशभाई संघवी

69, 166, कतारगाम विनोद भाई अमरीशभाई मोरडिया

70, 167, सूरत पश्चिम पुरनेशकुमार ईश्वरलाल मोदी

71, 169, बारडोली (अजा) ईश्वरभाई रमणभाई परमार

72, 170, महुवा (अजजा) मोहनभाई धनजीभाई ढोडिया

73, 171, व्यारा (अजजा) मोहनभाई घेड़ाभाई कोकणी

74, 172, निझर (अजजा) डा़ जयरामभाई चेमाभाई गामीत

75, 173, डांग (अजजा) विजयभाई रमेशभाई पटेल

76, 174, जलालपुर रमेशभाई छोटूभाई पटेल

77, 175, नवसाी राकेश गुणवंतराय देसाई

78, 176, गणदेवी (अजजा) नरेशभाई मगनभाई पटेल

79, 177, वांसदा (अजजा) पीयूषकुमार कांतिलाल पटेल

80, 178, धरमपुर (अजजा) अरविंद भाई छोटूभाई पटेल

81, 179, वलसाड भरतभाई किकुभाई पटेल

82, 180, पारडी कनुभाई मोहनलाल देसाई

83, 181, कपराडा (अजजा) जीतूभाई हरजीभाई चौधरी

84, 182, उमरगाम (अजजा) रमणलाल नानूभाई पाटकर

चरण -2

85, 7, वाव स्वरुपजी ठाकोर

86, 8, थराद शंकरभाई चौधरी

87, 9, धानेरा भगवानजीभाई चौधरी

88, 10, दांता (अजजा) लधुभाई चांदाभाई पारघी

89, 11, वडगाम (अजा) मणिभाई जेठाभाई वाघेला

90, 12, पालनपुर अनिकेतभाई गिरीशभाई ठाकुर

91, 13, डीसा प्रवीण गोरधनजी माली

92, 14, दियोदर केशाजी शिवाजी चौहाण (ठाकोर)

93, 15, कांकरेज कीर्तिसिंह प्रभातसिंह वाघेला

94, 17, चाणस्मा दिलीपकुमार विराजी ठाकोर

95, 19, सिद्धपुर बलवंतसिंह चंदनसिंह राजपूत

96, 21, उंझा किरीटभाई केशवलाल पटेल (केके पटेल)

97, 22, विसनगर रुषिकेशभाई गणेशभाई पटेल

98, 23, बेचराजी सुखाजी सोमाजी ठाकोर

99, 24, कडी (अजा) करशनभाई पुंजाभाई सोलंकी

100, 25, महेसाणा मुकेश द्वारकाप्रसाद पटेल

101, 26, विजापुर रमणभाई धुलाभाई पटेल

102, 28, ईडर (अजा) रमणलाल ईश्वरलाल वोरा

103, 29, खेडब्रह्मा (अजजा) अश्विनभाई कोटावाल

104, 30, भिलोडा (अजजा) पूनमचंद चनाभाई बरंडा (पीसी बरंडा)

105, 31, मोडासा भीखूभाई चतुरसिंह परमार

106, 32, बायड भीखीबेन गिरवंतसिंह परमार

107, 33, प्रांतिज गजेन्द्रसिंह उदेसिंह परमार

108, 34, दहेगाम बलराज सिंह कल्याण सिंह चौहाण

109, 39, विरमगाम हार्दिक भरतभाई पटेल

110, 40, साणंद कनुभाई करमशीभाई पटेल

111, 42, वेजलपुर अमितभाई धीरजलाल ठाकर

112, 44, एलिसब्रिज अमितभाई पोपटभाई शाह

113, 45, नारणपुरा जितेन्द्रभाई रमणभाई पटेल (भगत)

114, 46, निकोल जगदीशभाई विश्वकर्मा

115, 47, नरोडा डा़ पायलबेन मनोजकुमार कुकराणी

116, 48, ठक्करबापा नगर कंचनबेन विनुभाई रादडिया

117, 49, बापूनगर दिनेश सिंह राजेन्द्र सिंह कुशवाह

118, 50, अमराईवाडी डा़ हसमुखभाई पटेल

119, 51, दरियापुर कौशिकभाई जैन

120, 52, जमालपुर खाडिया भूषणभाई भट्ट

121, 53, मणिनगर अमूलभाई भट्ट

122, 54, दाणीलीमडा (अजा) नरेशकुमार शंकरलाल व्यास

123, 55, साबरमती डा़ हर्षदभाई रणछोड़भाई पटेल

124, 56, असारवा (अजा) दर्शनाबेन वाघेला

125, 57, दस्क्रोई बाबूभाई जमनादास पटेल

126, 58, धोलका किरीटसिंह सरदारसिंह डाभी

127, 59, धंधुका कालुभाई डाभी

128, 108, खंभात महेशभाई कन्हैयालाल रावल

129, 109, बोरसद रमणभाई भीखाभाई सोलंकी

130, 110, आंकलाव गुलाबसिंह पढिया

131, 111, उमरेठ गोविंदभाई राइजीभाई परमार

132, 112, आणंद योगेशभाई रवजीभाई पटेल (बापजी)

133, 114, सोजीत्रा विपुलभाई विनुभाई पटेल

134, 115, मातर कल्पेशभाई आशाभाई परमार

135, 116, नडियाद पंकजभाई विनुभाई देसाई

136, 118, महुधा संजय सिंह विजयसिंह महिडा

137, 119, ठासरा योगेन्द्र सिंह रामसिंह परमार

138, 120, कपडवंज राजेशकुमार मगनभाई झाला

139, 121, बालासिनोर मानसिंह कोहयाभाई चौहाण

140, 122, लूणावाड़ा जिग्नेशकुमार अंबालाल सेवक

141, 123, संतरामपुर (अजजा) कुबेरभाई मनसुखभाई डिंडोर

142, 124, शेहरा जेठाभाई घेलाभाई आहिर (भरवाड़)

143, 125, मोरवा हडफ (अजजा) निमिशाबेन मनहरसिंह सुथार

144, 126, गोधरा चंद्रसिंह कनकसिंह राउलजी (सीके राउलजी)

145, 127, कालोल फतेहसिंह चौहाण

146, 128, हालोल जयद्रथसिंहजी चंद्रसिंह परमार

147, 129, फतेपुरा (अजजा) रमेशभाई भूराभाई कटारा

148, 131, लीमखेड़ा (अजजा) शैलेषभाई सुमनभाई भाभोर

149, 132, दाहोद (अजजा) कन्हैयालाल बचूभाई किशोरी

150, 134, देवगढबरिया बचुभाई मगनभाई खाबड़

151, 135, सावली केतनभाई महेन्द्रभाई इनामदार

152, 136, वाघोड़िया अश्विनभाई नटवरभाई पटेल

153, 137, छोटा उदयपुर (अजजा) राजेन्द्र सिंह मोहनसिंह राठवा

154, 139, संखेडा (अजजा) अभेसिंह मोतीभाई तड़वी

155, 140, डभोई शैलेषभाई कन्हैयालाल मेहता (सोटा)

156, 141, वडोदरा शहर (अजा) मनीषाबेन राजीवभाई वकील

157, 143, अकोटा चैतन्य मकरंदभाई देसाई

158, 144, रावपुरा बालकृष्ण खंडेराव शुक्ला

159, 146, पादरा चैतन्यसिंह प्रतापसिंह झाला

160, 147, करजण अक्षयकुमार ईश्वरभाई पटेल